आखिरकर आज वह दिन आ गया जब 25 साल बाद विमेंस वनडे वर्ल्ड कप में नया चैंपियन मिलेगा। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। मैच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में दोपहर 3:00 बजे से शुरू होगा। टॉसSmriti Mandhana; IND Vs SA World Cup 2025 Final LIVE Score Update | Harmanpreet...
विमेंस वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल आज, 52 साल में पहली बार ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बिना खिताबी मुकाबलाआखिरकार आज वह दिन आ ही गया, जब 25 साल बाद विमेंस वनडे वर्ल्ड कप को नया चैंपियन मिलेगा। टूर्नामेंट का फाइनल आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें कभी ट्रॉफी नहीं जी सकीं। मैच मुंबई के डीवाय पाटील स्टेडियम में दोपहर 3:00 बजे से शुरू होगा। टॉस दोपहर 2:30 बजे होगा। विमेंस वनडे वर्ल्ड कप को आखिरी नया चैंपियन 2000 में मिला था, तब न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को फाइनल हराया था। इतना ही नहीं, 52 साल के टूर्नामेंट इतिहास में पहली बार इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमें फाइनल का हिस्सा भी नहीं हैं। 7 बार ऑस्ट्रेलिया और 4 बार इंग्लैंड चैंपियन भी बनी। इंडिया विमेंस टीम ने तीसरी बार और साउथ अफ्रीका ने पहली बार वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई है। दोनों को किसी भी फॉर्मेट में अपने पहले ICC टाइटल का इंतजार है। दोनों टीमें कभी टी-20 वर्ल्ड कप भी नहीं जीत सकीं। शनिवार को भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ट का ट्रॉफी के साथ फोटो शूट हुआ। ICC ने फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की।विमेंस वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा, जब इंग्लैंड या ऑस्ट्रेलिया में से कोई भी टीम फाइनल नहीं खेलेगी। पहला विमेंस वनडे वर्ल्ड कप मेंस टूर्नामेंट से 2 साल पहले 1973 में हुआ था, जिसे इंग्लैंड ने जीता था। विमेंस वर्ल्ड कप के अब तक 12 एडिशन हो चुके हैं और यह 13वां है। यह पहला मौका ही है, जब फाइनल में इंग्लैंड या ऑस्ट्रेलिया की टीमें नहीं होंगी।सेमीफाइनल में भारत ने 7 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया था। वहीं, साउथ अफ्रीका ने 4 बार की विजेता इंग्लैंड को मात दी थी। दोनों टीमें पहली बार किसी भी विमेंस वर्ल्ड कप के फाइनल में भिड़ेंगी। टूर्नामेंट के लीग स्टेज में भी दोनों टीमें भिड़ी थीं, तब साउथ अफ्रीका ने 3 विकेट से करीबी मुकाबला जीता था।इंडिया को तीसरी बार वनडे वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले में जगह मिली। 2005 में साउथ अफ्रीका में खेले गए वर्ल्ड कप में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से था। ऑस्ट्रेलिया ने 215 रन बनाए थे। 216 रन का टारगेट हासिल करने उतरी भारतीय टीम 46 ओवर में 117 रन पर सिमट गई थी। टीम 98 रन से हारकर खिताब जीतने से चूक गई थी। 2017 वर्ल्ड कप इंग्लैंड में खेला गया। भारत का फाइनल में मुकाबला इंग्लैंड से ही था। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 228 रन बनाए थे। 229 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 48.
4 ओवर में 219 रन पर सिमट गई और 9 रन के करीबी अंतर से वर्ल्ड कप जीतने का मौका गंवा दिया।वनडे रिकार्ड में टीम इंडिया साउथ अफ्रीका से आगे है। दोनों ने अब तक 34 वनडे खेले, 20 में भारत और 13 में साउथ अफ्रीका को जीत मिली। एक मुकाबला बेनतीजा भी रहा। वनडे वर्ल्ड कप में दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ 3-3 मैच जीते हैं। टूर्नामेंट से पहले भारत ने साउथ अफ्रीका को लगातार 5 वनडे भी हराए थे।फाइनल से पहले भारतीय टीम बेहद संतुलित और आत्मविश्वास से भरी दिख रही है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुआई में टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया। स्मृति मंधाना की क्लासिक बल्लेबाजी और जेमिमा रॉड्रिग्ज की लयदार फॉर्म ने भारत के टॉप ऑर्डर को मजबूती दी है। मिडिल ऑर्डर में हरमनप्रीत और दीप्ति शर्मा ने जिम्मेदारी से बल्लेबाजी करते हुए टीम को कई मौकों पर संभाला है। टूर्नामेंट में भारत की सबसे बड़ी ताकत उसका टीम गेम रहा। हर मैच में किसी न किसी खिलाड़ी ने आगे बढ़कर प्रदर्शन किया है।साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ट और ऑलराउडर मारिजान कैप इस टीम की मुख्य खिलाड़ी हैं। पूरी टीम इन्हीं दोनों खिलाड़ियों पर निर्भर दिखती है। वोल्वार्ट ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार निरंतरता दिखाई है, जबकि कैप बल्ले और गेंद दोनों से टीम के लिए उपयोगी साबित हुई हैं। वोल्वार्ट टूर्नामेंट और टीम दोनों की टॉप स्कोरर हैं। क्लो ट्रायॉन और ताजमिन ब्रिट्ज जैसी खिलाड़ी भी टीम के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकती हैं।हरमनप्रीत कौर , स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, अमनजोत कौर, जेमिमा रॉड्रिग्ज, ऋचा घोष , दीप्ति शर्मा, राधा यादव, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर।लौरा वोल्वार्ट , ताजमिन ब्रिट्ज, सुने लुस, मारीजान कैप, अनेरी डेरेकसन, अनेके बॉश, सिनालो जाफ्ता , क्लो ट्रायॉन, नदिन डी क्लार्क, अयाबोंगा खाका, नॉन्कुलुलेको मलाबा।रविवार को मुंबई में बारिश की 63% आशंका है। यहां खेले गए पिछले दो मुकाबलों में भी बारिश का खलल देखने को मिला। हालांकि, फाइनल के लिए भी रिजर्व डे रखा गया है। फाइनल को निर्धारित समय से 120 मिनट तक बढ़ाया जा सकता है। अगले दिन के लिए रिजर्व डे भी है। मैच के रिजल्ट के लिए दोनों टीमों को कम से कम 20 ओवर तक बैटिंग करने का मौका मिलना चाहिए। अगर निर्धारित दिन पर ऐसा संभव नहीं होता है, तो रिजर्व डे पर खेल उसी समय से शुरू होगा, जहां पिछले दिन बंद होगा। अगर रिजर्व डे के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकलता है, तो भारत और साउथ अफ्रीका को टूर्नामेंट का संयुक्त विजेता घोषित किया जाएगा।डीवाई पाटिल स्टेडियम की पिच बैटिंग फ्रेंडली रहती है। ऐसे में आज भी एक हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। स्पिनर्स को यहां पर मदद मिलेगी। तेज गेंदबाजों को भी पिच से थोड़ी सहायता मिलने की उम्मीद है। यहां पिछला मुकाबला 30 अक्टूबर को भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था। उस मैच में विमेंस वनडे का सबसे बड़ा 339 रन का टारगेट चेज हुआ था।भारत और साउथ अफ्रीका के बीच विमेंस वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव टेलीकास्ट होगा। वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देखने के लिए उपलब्ध होगी। इसके साथ ही आप भास्कर एप पर मैच का LIVE कवरेज भी फॉलो कर सकते हैं।विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में मशहूर बॉलीवुड सिंगर सुनिधी चौहान स्टेडियम में लाइव परफॉर्म करेंगी। यह परफॉर्मेंस मैच की पारियों के बीच में होगी। ICC ने शनिवार को इसकी पुष्टि की।मेंस टीम इसी साल WTC चैंपियन बनी; क्या महिलाएं जीत पाएंगी पहली ट्रॉफी?रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा; पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हरायाफिट होने पर भारत लौटेंगे; ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में चोटिल हुए थेबर्बाद फसल देखकर किसान बोला- मर जाऊं तो अच्छा है125 साल के इतिहास में दूसरी बार सबसे भारी बारिशसागर में दिन का पारा सामान्य से 8 डिग्री नीचेजैसलमेर में दो दिन बाद बारिश की संभावनादिल्ली में BS-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री बंदअलवर नगर निगम कमिश्नर ने दाल-सब्जी का चखा स्वाद
South Africa Women Vs India Women IND-W Vs SA-W Live Score 2025 ICC Women's Cricket World Cup IND-W Vs SA-W Today Match IND-W Vs AUS-W Today Match Live
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Women World cup final: बदल गया 52 साल का इतिहास, Final में पहली बार होने जा रहा ऐसा, हर कोई हो रहा हैरानWomen World cup final: महिला वनडे विश्व कप 2025 आखिरी मोड़ पर है. दोनों सेमीफाइनल हो चुके हैं और अब फाइनल की बारी है. साउथ अफ्रीका और भारतीय टीम के बीच ट्रॉफी के लिए जंग होगी. इस बार नया चैंपियन मिलने वाला है. खास बात ये है कि इस बार 52 साल का इतिहास भी बदलने जा रहा है.
Read more »
जन्मदिन विशेष: टिस्का चोपड़ा - 52 की उम्र में भी खूबसूरत और यादगार किरदारअभिनेत्री और निर्देशक टिस्का चोपड़ा आज 52 साल की हो गई हैं। इस लेख में उनके कुछ बेहतरीन किरदारों का जिक्र है, जिन्होंने दर्शकों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ी। इसमें 'हिट: द थर्ड केस', 'दहन: रकन का रहस्य', 'गुड न्यूज़', 'रहस्य', और 'तारे जमीन पर' जैसी फिल्मों और वेब सीरीज में उनके शानदार अभिनय की चर्चा है।
Read more »
ऐश्वर्या राय बच्चन @52, मिस इंडिया में सुष्मिता से हारीं: फ्लॉप फिल्मों से शुरुआत, फिर बनीं ग्लोबल आइकन; बे...Aishwarya Rai Bachchan 52nd Birthday 2025 Special Story; Follow Aishwarya Rai Movies List, Love Affair, Daughter Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »
Top News: 52 साल की महिमा ने की दूसरी शादी? बच्चे के लिए तड़पी पवन सिंह की पत्नीइस हफ्ते एंटरटेनमेंट की दुनिया में बिग बॉस छाया रहा. ज्योति के इंटरव्यू वायरल हुए. वहीं शाइनी आहूजा कहां हैं, इसका खुलासा हुआ. जानें और क्या खास हुआ.
Read more »
52 की मलाइका अरोड़ा को फिर हुआ प्यार! कॉन्सर्ट में 'मिस्ट्री मैन' संग आईं नजर, डेटिंग रुमर्स के बीच VIDEO V...मलाइका अरोड़ा मुंबई के MMRDA ग्राउंड्स में Enrique Iglesias के कॉन्सर्ट में मिस्ट्री मैन संग दिखीं.अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद नए रिश्ते की चर्चा तेज हो गई है. 52 साल की मलाइका का वीडियो वायरल हो रहा है.
Read more »
52 की ऐश्वर्या राय ने पैंटसूट में दिखाया 'बॉसी स्वैग', बच्चन बहू का नया लुक देख चौंके फैंसऐश्वर्या राय बच्चन 52 साल की हो गई हैं और आज भी उनका स्टाइल लोगों को अपना दीवाना बना देता है. ऐश्वर्या का लेटेस्ट लुक इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो बॉसी लुक में दिखाई दे रही हैं.
Read more »
