Women World cup final: महिला वनडे विश्व कप 2025 आखिरी मोड़ पर है. दोनों सेमीफाइनल हो चुके हैं और अब फाइनल की बारी है. साउथ अफ्रीका और भारतीय टीम के बीच ट्रॉफी के लिए जंग होगी. इस बार नया चैंपियन मिलने वाला है. खास बात ये है कि इस बार 52 साल का इतिहास भी बदलने जा रहा है.
Women World cup final : महिला वनडे विश्व कप 2025 में कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से 2 टीमों ने फाइनल में जगह पक्की कर ली है. भारत और साउथ अफ्रीका टीम के बीच खिताबी जंग होगी. फाइनल मुकाबला 2 नवंबर यानी रविवार को होगा.
इस विश्व कप में कुछ ऐसा होने जा रहा है, जो 52 साल के इतिहास में कभी नहीं हुआ था. साउथ अफ्रीका और भारत ने मिलकर 52 साल पुराना इतिहास बदल दिया. साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड, जबकि भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई. इस बार नया चैंपियन मिलेगा, क्योंकि भारत-अफ्रीका ने इतिहास में एक भी खिताब नहीं जीता. भारत जहां तीसरी दफा तो साउथ अफ्रीका पहली बार फाइनल में पहुंची है, जो भी टीम जीतेगी उसकी ये पहली ट्रॉफी होगी. अब सवाल ये है कि आखिर 52 साल पुराना वो कौन सा इतिहास जो इस बार बदल गया है, आइए नीचे जानते हैं. बदल गया 52 साल पुराना इतिहास दरअसल, महिला वनडे विश्व कप का इतिहास 52 साल पुराना है. पहला संस्करण 1973 में हुआ था. तब से लेकर अब तक 12 सीजन हो चुके हैं. इस बार 13वां संस्करण है. पिछले 12 सीजन में ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब फाइनल में इंग्लैंड या ऑस्ट्रेलिया दोनों में से कोई एक भी टीम नहीं है. कहने का मतलब ये है कि अब से पहले तक जितने भी सीजन हुए उसके फाइनल में इन दोनों में से कोई ना कोई एक टीम जरूर फाइनल खेलगी, लेकिन इस बार ये इतिहास बदल गया है. 25 साल बाद मिलेगा नया चैंपियन 1973 में हुए पहले सीजन में इंग्लैंड टीम चैंपियन बनी थी. टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम ऑस्ट्रेलिया है, जिसने 7 खिताब जीते हैं. इंग्लैंड चार बार टूर्नामेंट जीत चुकी है. साल 2000 में न्यूजीलैंड की टीम चैंपियन बनी थी. अब पूरे 24 साल बाद महिला वनडे विश्व कप में नया चैंपियन मिलने जा रहा है, क्योंकि ना भारत और ना ही अफ्रीका ने अब तक कोई खिताब जीता है. महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 फाइनल किस दिन होगा? भारत और साउथ अफ्रीका महिला टीम के बीच होने वाले फाइनल की तारीख 2 नवंबर है. इस दिन संड है, जो सुपर संडे बनेगा. टीम इंडिया अपने घर में इतिहास का पहला खिताब जीतने उतरेगी. नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खिताबी जंग दोपहर 3 बजे से शुरू होगी. महिला वनडे वर्ल्ड कप की विनर टीमों की लिस्ट 1973-इंग्लैंड 1978- ऑस्ट्रेलिया 1982- ऑस्ट्रेलिया 1988- ऑस्ट्रेलिया 1993- इंग्लैंड 1997- ऑस्ट्रेलिया 2000- न्यूजीलैंड 2005- ऑस्ट्रेलिया 2009- इंग्लैंड 2013- ऑस्ट्रेलिया 2017- इंग्लैंड 2022-ऑस्ट्रेलिया ये बी पढ़ें: ये हार कभी नहीं भूलेगा ऑस्ट्रेलिया, भारत की बेटियों ने कंगारू टीम को दिया बड़ा जख्म, बदल गया 8 साल का इतिहास
Women World Cup 2025 Final IND W Vs SA W First Time No Australia And England In Cwc Final महिला वनडे विश्व कप 2025 महिला वनडे विश्व कप फाइनल Women World Cup 2025 Final Ind W Vs Sa W India Vs South Africa Indian Women Vs South Africa Women Cricket News Sports News Final Ind Vs Sa Final भारत बनाम साउथ अफ्रीका India Women South Africa Women ICC Women ODI World Cup Winners
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
மகளிர் உலகக் கோப்பை: இந்தியா பிளேயிங் 11.. அரையிறுதியில் உள்ளே வரும் அதிரடி வீரராங்கனை!Womens World Cup Semi-Final India Predicted pLaying XI: உலகக் கோப்பை அரையிறுதி போட்டிக்கான இந்திய அணி என்னவாக இருக்கும் என்பது குறித்து பார்க்கலாம்.
Read more »
Toota Hai Australia Ka Ghamand: India Stun Australia, March Into Women’s World Cup 2025 Final; Jemimah Scores TonIndia stormed into the Women’s ODI World Cup 2025 final after stunning defending champions Australia by five wickets in the semifinal.
Read more »
Jemimah Rodrigues Makes Surprising Revelation After Record Breaking Knock That Ended Australias 15 Match StreakIndia now faces South Africa in the final on Sunday, aiming to lift their maiden Women’s ODI World Cup trophy.
Read more »
World Records Broken: ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में धूल चटा भारत की बेटियों ने तोड़े एक साथ कई वर्ल्ड रिकॉर्...- women world cup semi final jemimah rodrigues century in highest chase in odi history list of world records broken by india during historic win over australia
Read more »
रन चेज से 5 मिनट पहले कोच के लिए फैसले ने पलट दिया मैच का पासा, ऑस्ट्रेलिया का टूटा घमंड, सारी प्लानिंग फेल...- ind vs aus jemimah rodrigues reveals big move by coach amol muzumdar 5 minutes before entering in i was told that batting at 3 in world cup semi final
Read more »
Womens World Cup: অজিদের রানের পাহাড় টপকে বিশ্বকাপের ফাইনালে ভারত! বিশ্বরেকর্ড হরমনপ্রীতদের...India reaches women world cup final
Read more »
