भाजपा सरकार बनी तो अनुच्छेद 370 निरस्त करेंगे, एनआरसी लागू करेंगे: अमित शाह AmitShah NRC JammuKashmir Article370 अमितशाह धारा370 जम्मूकश्मीर
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बीते गुरुवार को दो बहुत विवादित मुद्दे उठाते हुए कहा कि उनकी पार्टी की सरकार यदि दोबारा बनी तो वह जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को निरस्त करेगी और देश भर में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर की व्यवस्था लागू करेगी.
पश्चिम बंगाल के कलिम्पोंग में दार्जिलिंग लोकसभा सीट और उत्तर दिनाजपुर में रायगंज लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए शाह ने तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी पर आरोप लगाया कि अपने अल्पसंख्यक वोट बैंक के तुष्टीकरण के लिए वह हवाई हमलों पर सवाल उठा रही हैं. शाह ने मांग की कि वह स्पष्ट करे कि क्या नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला की तरह वह भी जम्मू कश्मीर में अलग प्रधानमंत्री बनाने के पक्ष में हैं. दार्जिलिंग सीट से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे उद्योगपति राजू सिंह बिष्ट के पक्ष में प्रचार करते हुए शाह ने कलिम्पोंग में कहा, ‘केंद्र में भाजपा की अगली सरकार बनने के बाद हम कश्मीर से अनुच्छेद 370 निरस्त कर देंगे.’ बांग्लादेश से आए अवैध प्रवासियों को ‘दीमक’ क़रार देते हुए शाह ने रायगंज में एक अन्य रैली में कहा कि उनकी पार्टी केंद्र में लगातार दूसरी बार सत्ता में आने के बाद उन्हें निकाल बाहर करेगी. शाह ने आरोप लगाया कि अभी असम तक सीमित एनआरसी का पुरजोर विरोध कर रहीं ममता लोगों को गुमराह कर रही हैं. उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद भाजपा हर राज्य में एनआरसी लागू करेगी.की रिपोर्ट के अनुसार कलिम्पोंग में भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘हमने हमारे घोषणा पत्र में वादा किया है कि दोबारा नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद देशभर के अंदर एनआरसी बनाया जाएगा और एक-एक घुसपैठिये को चुन-चुन कर निकालने का काम यह बीजेपी सरकार करेगी. और जितने भी हिंदू, बुद्ध, शरणार्थी आए हैं सारे को ढूंढ-ढूंढ कर भारत की नागरिकता देने का काम भी भाजपा करने वाली है.’ “भाजपा असम की तरह बंगाल में भी एनआरसी लाने वाली है। एक-एक घुसपैठिये को चुन-चुन कर देश से बाहर भेज दिया जाएगा। साथ ही बांग्लादेश से, पाकिस्तान से या कहीं से भी जो हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध शरणार्थी आए हैं उन्हें वापस नहीं भेजा जाएगा और भारत की नागरिकता दी जाएगी।” : श्री
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज रोड शो से अपने चुनावी अभियान का करेंगे शुभारंभभारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह आज गुजरात अपने चुनावी अभियान की शुरुआत अहमदाबाद में रोड शो से करेंगे... AmitShah LokSabhaElections2019 ElectionWithJagran BJPFoundationDay
Read more »
कांग्रेस पहुंची चुनाव आयोग, अमित शाह पर हलफनामे में गलत जानकारी देने का लगाया आरोपकांग्रेस पहुंची चुनाव आयोग, अमित शाह पर हलफनामे में गलत जानकारी देने का लगाया आरोप AmitShah INCIndia BJP4India LokSabhaElections2019 Mahasangram
Read more »
आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी से मिलकर गिला-शिकवा दूर करेंगे अमित शाहभाजपा के पितामह लाल कृष्ण आडवाणी ने अपनी नाराजगी जाहिर की, नाराजगी के एक दिन बाद मार्ग दर्शक मंडल के दूसरे सदस्य डॉ मुरली मनोहर जोशी उनसे मिलने पहुंच गए। narendramodi AmitShah BJP4India LokSabha2019 LoksabhaElections2019
Read more »
ओडिशा: अमित शाह बोले- खत्म करेंगे 'बाबूगीरी', पटनायक ने बीजेपी नेताओं को बताया 'पाखंडी'-Navbharat Times
Read more »
LIVE: भाजपा का घोषणापत्र थोड़ी ही देर में होगा जारी, पीएम मोदी और अमित शाह पहुंचेLIVE: भाजपा का घोषणापत्र थोड़ी ही देर में होगा जारी, पीएम मोदी और अमित शाह पहुंचे Mahasangram BJPManifesto narendramodi BJP4India AmitShah
Read more »
अगली सरकार बनने पर अनुच्छेद 370 हटा देगी भाजपा: अमित शाहअगली सरकार बनने पर अनुच्छेद 370 हटा देगी भाजपा: अमित शाह Amitshah BJPSankalpPatr2019 BJPJumlaManifesto Article370
Read more »
क्या भाजपा में आने वाला समय अमित शाह का हैक्या भाजपा में आने वाला समय अमित शाह का है AmitShah BJP LoksabhaElections2019 अमितशाह भाजपा लोकसभाचुनाव2019
Read more »
अमित शाह के वादों पर भड़के भाजपा उम्मीदवार, कहा- पीएम के सामने कर लूंगा सुसाइडLok Sabha Election 2019: मेघालय की शिलॉन्ग सीट से बीजेपी के उम्मीदवार सनबोर शुलई ने कहा, नागरिकता (संशोधन) विधेयक को तब तक लागू नहीं किया जाएगा, जब तक कि वो जीवित है।
Read more »
