सर्वे: ओडिशा में बीजेपी को नहीं मिल रहा लाभ, बीजेडी की 18 सीटों पर जीत की भविष्यवाणी
सर्वे: ओडिशा में बीजेपी को नहीं मिल रहा लाभ, बीजेडी की 18 सीटों पर जीत की भविष्यवाणी जनसत्ता ऑनलाइन March 19, 2019 9:50 PM ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक। ओडिशा में नवीन पटनायक का प्रभाव ऐसा है कि 2014 की मोदी लहर भी इस किले को नहीं भेद पायी थी। पिछले आम चुनावों में नवीन पटनायक के नेतृत्व वाले बीजू जनता दल ने ओडिशा की 21 लोकसभा सीटों में से 20 सीटों पर जीत दर्ज कर बता दिया था कि फिलहाल ओडिशा में उनसे बड़ा नेता नहीं है। हालांकि ऐसा लग रहा है कि अब स्थिति में कुछ बदलाव आया है और राज्य में भाजपा का प्रभाव बढ़ा है। लेकिन हाल ही में आए एक चुनाव पूर्व सर्वे से भाजपा को निराशा हो सकती है। दरअसल पोल आईज के सर्वे में खुलासा हुआ है कि आगामी चुनावों में ओडिशा की 21 लोकसभा सीटों में से 18 पर बीजू जनता दल कब्जा कर सकती है। द क्विंट की एक खबर के अनुसार, पोल आईज का सर्वे कहता है कि बीजू जनता दल को राज्य में करीब 50 फीसदी वोट मिल सकते हैं। वहीं भाजपा को 25 फीसदी वोट मिलने की बात कही जा रही है। यह सर्वे फरवरी में किया गया था। जिनमें बरहामपुर, बारगढ़ जैसी सीटें शामिल हैं। बीजू जनता दल के कुछ नेता भाजपा में शामिल हुए हैं। ऐसे में भाजपा को इसका थोड़ा बहुत फायदा मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा ओडिशा के सुंदरगढ़, क्योंझर और मयूरभंज जैसे जनजातीय इलाकों में भाजपा लोकप्रिय है, लेकिन दक्षिणी जनजातीय इलाकों में बीजद का दबदबा है। ओडिशा में विधानसभा चुनाव भी होने हैं। ऐसे में सर्वे पर यकीन किया जाए तो कहा जा सकता है कि लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा में भी बीजद को लोगों का समर्थन मिल सकता है। इस तरह ओडिशा में एक बार फिर नवीन पटनायक की सत्ता में वापसी हो सकती है। ओडिशा में 21 लोकसभा और 147 विधानसभा सीटों के लिए कुल चार चरणों में चुनाव होने हैं। पहला चरण 11 अप्रैल को, दूसरा 18 अप्रैल को, तीसरा 23 अप्रैल और चौथा चरण 29 अप्रैल को होना है। Also Read Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ गूगल प्लस पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App.
सर्वे: ओडिशा में बीजेपी को नहीं मिल रहा लाभ, बीजेडी की 18 सीटों पर जीत की भविष्यवाणी जनसत्ता ऑनलाइन March 19, 2019 9:50 PM ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक। ओडिशा में नवीन पटनायक का प्रभाव ऐसा है कि 2014 की मोदी लहर भी इस किले को नहीं भेद पायी थी। पिछले आम चुनावों में नवीन पटनायक के नेतृत्व वाले बीजू जनता दल ने ओडिशा की 21 लोकसभा सीटों में से 20 सीटों पर जीत दर्ज कर बता दिया था कि फिलहाल ओडिशा में उनसे बड़ा नेता नहीं है। हालांकि ऐसा लग रहा है कि अब स्थिति में कुछ बदलाव आया है और राज्य में भाजपा का प्रभाव बढ़ा है। लेकिन हाल ही में आए एक चुनाव पूर्व सर्वे से भाजपा को निराशा हो सकती है। दरअसल पोल आईज के सर्वे में खुलासा हुआ है कि आगामी चुनावों में ओडिशा की 21 लोकसभा सीटों में से 18 पर बीजू जनता दल कब्जा कर सकती है। द क्विंट की एक खबर के अनुसार, पोल आईज का सर्वे कहता है कि बीजू जनता दल को राज्य में करीब 50 फीसदी वोट मिल सकते हैं। वहीं भाजपा को 25 फीसदी वोट मिलने की बात कही जा रही है। यह सर्वे फरवरी में किया गया था। जिनमें बरहामपुर, बारगढ़ जैसी सीटें शामिल हैं। बीजू जनता दल के कुछ नेता भाजपा में शामिल हुए हैं। ऐसे में भाजपा को इसका थोड़ा बहुत फायदा मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा ओडिशा के सुंदरगढ़, क्योंझर और मयूरभंज जैसे जनजातीय इलाकों में भाजपा लोकप्रिय है, लेकिन दक्षिणी जनजातीय इलाकों में बीजद का दबदबा है। ओडिशा में विधानसभा चुनाव भी होने हैं। ऐसे में सर्वे पर यकीन किया जाए तो कहा जा सकता है कि लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा में भी बीजद को लोगों का समर्थन मिल सकता है। इस तरह ओडिशा में एक बार फिर नवीन पटनायक की सत्ता में वापसी हो सकती है। ओडिशा में 21 लोकसभा और 147 विधानसभा सीटों के लिए कुल चार चरणों में चुनाव होने हैं। पहला चरण 11 अप्रैल को, दूसरा 18 अप्रैल को, तीसरा 23 अप्रैल और चौथा चरण 29 अप्रैल को होना है। Also Read Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ गूगल प्लस पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
लोकसभा चुनाव में इस बार भी फिल्मी सितारों को मैदान में उतारेगी टीएमसीपार्टी की कई बड़ी जनसभाओं में भी टेलीविजन और फिल्म जगत की हस्तियां नजर आती हैं.
Read more »
हमीरपुर: मोदी लहर में BJP की हुई वापसी, इस बार होगी कांटे की लड़ाईहमीरपुर लोकसभा सीट पर आजादी के बाद से अब तक 16 बार लोकसभा चुनाव हो चुके हैं. इनमें से 7 बार कांग्रेस को जीत मिली जबकि बीजेपी को 4 बार, बसपा को 2 बार के अलावा एक-एक बार सपा, जनता दल और लोकदल को जीत मिल चुकी है.
Read more »
मध्य प्रदेश: बीजेपी नेताओं में लोकसभा चुनाव के लिए बच्चों को टिकट दिलाने की होड़अब खुद भाजपा में इस बार अपनों के लिए टिकट मांगने की होड़ लगी है. मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने अपने बेटे अभिषेक भार्गव तो वहीं पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने अपनी बेटी मौसम बिसेन को लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बताया है.
Read more »
मांड्या लोकसभा सीट से देवगौड़ा के पोते निखिल को टिकट, जानें सीट का इतिहासमई 2018 में मांड्या सीट पर हुए उपचुनाव में फिर से जेडीएस के ही एल. आर. शिवराम गौड़ा यहां से चुनाव जीतने में सफल रहे थे. जेडीएस ने इस बार मुख्यमंत्री कुमारस्वामी के बेटे निखिल कुमारस्वामी को मांड्या से टिकट दिया है.
Read more »
अरुणाचल चुनाव: सीएम पेमा खांडू को इस बार चुनौती देगा ये बौद्ध भिक्षु– News18 हिंदीअरुणाचल प्रदेश की 60 सदस्यीय विधानसभा में सत्तारूढ़ भाजपा के 48 विधायक हैं, जबकि विपक्षी कांग्रेस और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के पांच-पांच विधायक हैं.
Read more »
इस राशि वालों को स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है/daily horospe zodiac sign in hindi– News18 Hindi18 march 2019 daily horoscope in hindi, daily horoscope, today 18 march horoscope in hindi, मेष राशि, वृषभ राशि, मिथुन राशि, कर्क राशि, सिंह राशि, कन्या राशि, तुला राशि, वृश्चिक राशि, धनु राशि, मकर राशि, कुंभ राशि, मीन राशि, किससे करें शादी, राशि के अनुसार परफेक्ट मैच, कौन है आपका साथी
Read more »
पंजाब : आनंदपुर साहिब लोकसभा में त्रिकोणीय मुकाबले के आसारआनंदपुर साहिब लोकसभा से इस बार की लड़ाई त्रिकोणीय होने की उम्मीद है.
Read more »
लोकसभा चुनाव: युवा मतदाताओं को साधने के लिए 'Young Face' को तवज्जो दे रही कांग्रेस– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव: युवा मतदाताओं को साधने 'Young Face' को तवज्जो दे रही कांग्रेस, congress focusing on young candidates for chhattisgarh Lok Sabha election 2019
Read more »
शिवसेना बोली, 'बीजेपी को इस बार मिल सकती हैं 210 सीटें, सरकार NDA की होगी'शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि 2014 में बनी सरकार बीजेपी की थी जबकि अगली सरकार एनडीए की होगी.
Read more »
