ब‍िहार बजट : 2026-27 तक हर गांव में दुग्ध उत्पादन समिति, बांका में डेयरी सेक्टर को बढ़ावा

Banka Dairy Development News

ब‍िहार बजट : 2026-27 तक हर गांव में दुग्ध उत्पादन समिति, बांका में डेयरी सेक्टर को बढ़ावा
Bihar BudgetMilk Production SocietiesRural Youth Employment
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 93 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 86%
  • Publisher: 53%

बांका जिले में युवाओं को खेती-किसानी से जोड़ने के लिए मत्स्य, पोल्ट्री और डेयरी फार्मिंग को बढ़ावा दिया जाएगा। बिहार सरकार के बजट में विशेष प्रावधानों के तहत 2026-27 तक हर गांव में दुग्ध उत्पादन सहयोग समिति गठित होगी। इससे पशुपालकों को उचित मूल्य मिलेगा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। प्रत्येक पंचायत में सुधा बिक्री केंद्र भी खोले जाएंगे, जिससे...

संवाद सूत्र, बांका। आने वाले समय में बांका जिले के गांवों में युवाओं को खेती-किसानी से जोड़कर रोजगार के नए अवसर सृजित किए जाएंगे। इसके लिए मत्स्य, पोल्ट्री के साथ-साथ डेयरी फार्मिंग को बढ़ावा देने की योजना पर काम शुरू हो गया है। बिहार सरकार के बजट में इसके लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं, जिससे ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने में मदद मिलेगी। सरकार की समग्र गव्य विकास योजना के तहत डेयरी फार्मिंग को बढ़ावा दिया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत गांव स्तर पर दुग्ध उत्पादन सहयोग समितियों का गठन किया जाएगा, ताकि पशुपालकों को संगठित किया जा सके और उन्हें उनके उत्पाद की बेहतर कीमत मिल सके। जिले के प्रत्येक गांव में दुग्ध उत्पादन समिति बनाने का लक्ष्य रखा गया है। फिलहाल बांका जिले में 297 दुग्ध उत्पादन सहयोग समितियां क्रियाशील हैं। वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान शेष गांवों में भी समितियों का गठन किया जाएगा। यानी करीब सौ से अधिक नई समितियां बनाई जाएंगी। इसके बाद जिले का कोई भी गांव ऐसा नहीं बचेगा, जहां दुग्ध उत्पादन समिति नहीं होगी। इसके साथ ही प्रत्येक पंचायत में सुधा बिक्री केंद्र खोलने का भी निर्णय लिया गया है। यह कदम आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय-3 के तहत उठाया गया है। अभी जिले में 35 सुधा बूथ और पार्लर संचालित हैं। जहां-जहां पंचायत सरकार भवन का निर्माण हो रहा है, वहां सुधा बूथ पार्लर भी खोले जा रहे हैं। लक्ष्य है कि जिले की सभी 182 पंचायतों में सुधा बूथ और पार्लर की सुविधा उपलब्ध हो। इसके अलावा सभी प्रखंड कार्यालयों में भी सुधा पार्लर पहले ही खोले जा चुके हैं। किसानों को मिलेगी बेहतर कीमत सभी गांवों में दुग्ध उत्पादन सहयोग समिति के गठन से पशुपालकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। उन्हें दूध की उचित कीमत मिलेगी और बिचौलियों पर निर्भरता कम होगी। बांका डेयरी के इंचार्ज दुग्धनाथ सिंह के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2026-27 तक जिले के सभी गांवों में समिति गठन का लक्ष्य है। इससे न केवल रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि दुग्ध उत्पादन में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी। वर्तमान में जिले से प्रतिदिन लगभग 20 हजार लीटर दूध का संग्रह किया जा रहा है।.

संवाद सूत्र, बांका। आने वाले समय में बांका जिले के गांवों में युवाओं को खेती-किसानी से जोड़कर रोजगार के नए अवसर सृजित किए जाएंगे। इसके लिए मत्स्य, पोल्ट्री के साथ-साथ डेयरी फार्मिंग को बढ़ावा देने की योजना पर काम शुरू हो गया है। बिहार सरकार के बजट में इसके लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं, जिससे ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने में मदद मिलेगी। सरकार की समग्र गव्य विकास योजना के तहत डेयरी फार्मिंग को बढ़ावा दिया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत गांव स्तर पर दुग्ध उत्पादन सहयोग समितियों का गठन किया जाएगा, ताकि पशुपालकों को संगठित किया जा सके और उन्हें उनके उत्पाद की बेहतर कीमत मिल सके। जिले के प्रत्येक गांव में दुग्ध उत्पादन समिति बनाने का लक्ष्य रखा गया है। फिलहाल बांका जिले में 297 दुग्ध उत्पादन सहयोग समितियां क्रियाशील हैं। वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान शेष गांवों में भी समितियों का गठन किया जाएगा। यानी करीब सौ से अधिक नई समितियां बनाई जाएंगी। इसके बाद जिले का कोई भी गांव ऐसा नहीं बचेगा, जहां दुग्ध उत्पादन समिति नहीं होगी। इसके साथ ही प्रत्येक पंचायत में सुधा बिक्री केंद्र खोलने का भी निर्णय लिया गया है। यह कदम आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय-3 के तहत उठाया गया है। अभी जिले में 35 सुधा बूथ और पार्लर संचालित हैं। जहां-जहां पंचायत सरकार भवन का निर्माण हो रहा है, वहां सुधा बूथ पार्लर भी खोले जा रहे हैं। लक्ष्य है कि जिले की सभी 182 पंचायतों में सुधा बूथ और पार्लर की सुविधा उपलब्ध हो। इसके अलावा सभी प्रखंड कार्यालयों में भी सुधा पार्लर पहले ही खोले जा चुके हैं। किसानों को मिलेगी बेहतर कीमत सभी गांवों में दुग्ध उत्पादन सहयोग समिति के गठन से पशुपालकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। उन्हें दूध की उचित कीमत मिलेगी और बिचौलियों पर निर्भरता कम होगी। बांका डेयरी के इंचार्ज दुग्धनाथ सिंह के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2026-27 तक जिले के सभी गांवों में समिति गठन का लक्ष्य है। इससे न केवल रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि दुग्ध उत्पादन में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी। वर्तमान में जिले से प्रतिदिन लगभग 20 हजार लीटर दूध का संग्रह किया जा रहा है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Bihar Budget Milk Production Societies Rural Youth Employment Sudha Sales Centers Dairy Farming Scheme Samagra Gavya Vikas Yojana Banka District Milk Cooperatives Bihar Agriculture Banka News Banka Latest News Banka News In Hindi Banka Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

बिहार बजट 2026: सरकार के पास कहां से आता है पैसा और कहां होता है खर्च, 1 रुपये से समझिए पूरा हिसाब-किताबबिहार बजट 2026: सरकार के पास कहां से आता है पैसा और कहां होता है खर्च, 1 रुपये से समझिए पूरा हिसाब-किताबबिहार सरकार ने 2026-27 के लिए 347589.76 लाख करोड़ का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया है। यह पिछले वर्ष से 30694.
Read more »

મિશન 2026-27: આજે રજૂ થશે AMCનું અત્યાર સુધીનું સૌથી મોટું બજેટ, આ સુવિધાઓનો કરાશે વરસાદમિશન 2026-27: આજે રજૂ થશે AMCનું અત્યાર સુધીનું સૌથી મોટું બજેટ, આ સુવિધાઓનો કરાશે વરસાદAhmedabad Municipal Budget 2026-2027: ગુજરાતનું આર્થિક પાટનગર અને મેગા સિટી અમદાવાદ હવે વૈશ્વિક ફલક પર ઉભરી રહ્યું છે. મ્યુનિસિપલ કમિશનર એમ. થેન્નારસન વર્ષ 2026-27 માટેનું ડ્રાફ્ટ બજેટ આજે રજૂ કરશે. આ વર્ષે બજેટનું કદ રૂ.
Read more »

बिहार बजट 2026-27: साइबर सुरक्षा प्राथमिकता, पंचायत से थाने तक डिजिटल मजबूती पर जोरबिहार बजट 2026-27: साइबर सुरक्षा प्राथमिकता, पंचायत से थाने तक डिजिटल मजबूती पर जोरबिहार सरकार ने 2026-27 बजट में सूचना प्रौद्योगिकी विस्तार के लिए 290.44 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इसका उद्देश्य पंचायत स्तर तक सरकारी सेवाओं को तेज, सुरक्षित और पारदर्शी बनाना है। इसमें बिहार राज्य वाइड एरिया नेटवर्क 3.
Read more »

उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र 9 फरवरी से, 11 को पेश होगा 2026-27 Budget, तिथिवार कार्यक्रम जारीउत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र 9 फरवरी से, 11 को पेश होगा 2026-27 Budget, तिथिवार कार्यक्रम जारीउत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र 9 फरवरी से शुरू होगा, जिसमें 11 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया जाएगा। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 9 फरवरी को अभिभाषण देंगी। सत्र के दौरान मृत विधायकों को श्रद्धांजलि दी जाएगी और 16 से 20 फरवरी तक बजट पर विस्तृत चर्चा होगी। सत्र का समापन उत्तर प्रदेश विनियोग विधेयक पारित होने के साथ...
Read more »

पश्चिम बंगाल अंतरिम बजट 2026-27: ममता सरकार ने महिलाओं और गिग वर्कर्स को दिया बड़ा तोहफापश्चिम बंगाल अंतरिम बजट 2026-27: ममता सरकार ने महिलाओं और गिग वर्कर्स को दिया बड़ा तोहफापश्चिम बंगाल की वित्त मंत्री ने 2026-27 के लिए 4.06 लाख करोड़ रुपये का अंतरिम बजट पेश किया। बजट में महिलाओं और गिग वर्कर्स के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं, जिनमें 'लक्ष्मी भंडार' योजना में वृद्धि और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का विस्तार शामिल है।
Read more »

बंगाल बजट: चुनाव से पहले ममता का मास्टर स्ट्रोक, महिलाओं, युवाओं और सरकारी कर्मचारियों के लिए कई बड़ी घोषणाएंबंगाल बजट: चुनाव से पहले ममता का मास्टर स्ट्रोक, महिलाओं, युवाओं और सरकारी कर्मचारियों के लिए कई बड़ी घोषणाएंपश्चिम बंगाल सरकार ने 2026-27 के लिए 4.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:48:12