टेरीज़ा मे ने कहा था कि अगर ब्रेक्सिट पारित हो जाता है तो वो अपने पद से इस्तीफ़ा दे देंगी.
ब्रितानी सांसदों ने यूरोपीय संघ यानी ईयू से बिना किसी समझौते के बाहर निकलने के प्रस्ताव को 286 के मुक़ाबले 344 वोटों से ख़ारिज कर दिया है. इससे पहले ब्रितानी संसद में ईयू से ब्रिटेन के अलग होने के दो प्रस्तावों को ख़ारिज कर दिया गया था.
अब तीसरी बार भी टेरीज़ा मे का प्रस्ताव सांसदों ने खारिज़ कर दिया है.एक अप्रैल को ब्रितानी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ़ कॉमन्स की ब्रेक्सिट से जुड़े अन्य विकल्पों पर विचार करने के लिए बैठक होगी. इससे पहले 27 मार्च को भी हाउस ऑफ़ कॉमन्स ने ब्रेक्सिट को लेकर बैठक की थी, लेकिन शुक्रवार को इस प्रस्ताव को संसद में ख़ारिज कर दिया गया. अगर इस बार भी सांसद किसी ऐसे विकल्प को नहीं ढूंढ़ पाते हैं जो सर्वमान्य हो तो ये संभव है कि ब्रेक्सिट में और देरी होगी. इसका मतलब है कि ब्रिटेन मई में होने वाले यूरोपीय यूनियन के संसदीय चुनाव का हिस्सा होगा. यूरोपीय यूनियन के अध्यक्ष डोनॉल्ड टस्क ने 10 अप्रैल को यूरोपीय काउंसिल की बैठक बुलाने का ऐलान किया है. इन परिस्थितियों के मद्देनज़र अगर ब्रेक्सिट प्रस्ताव फिर ख़ारिज हो जाता है तो आगे क्या हो सकता है ये समझिए.अगर कुछ नहीं होता है, तो अपने आप एक स्थिति आ जाएगी जिसे 'नो डील' कहा जा रहा है. वर्तमान स्थिति के मुताबिक़ अगर 12 अप्रैल तक संसद में आम सहमति नहीं बन पाती है तो ब्रिटेन ख़ुद-ब-ख़ुद यूरोपीय यूनियन से बाहर हो जाएगा.कई बार ख़ारिज किए जा चुके प्रधानमंत्री टेरीज़ा मे के डील के साथ ब्रेक्सिट भी एक विकल्प हो सकता है. अगर सांसद कई बैठकों के बाद भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाते हैं और दूसरी योजना नहीं बना पाते हैं तो उन्हें दोबारा प्रधानमंत्री मे के प्रस्ताव पर विचार करना होगा.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
टेनकासी: नौ बार लगातार जीती थी कांग्रेस, अब है AIADMK का राज1956 तक त्रावणकोर (केरल) का हिस्सा रहा टेनकासी अपने मंदिरों के लिए मशहूर है. यहां भगवान नटराज की बहुत अधिक मान्यता है. यहां एआईएडीएमके की एम. वसंती लोकसभा सांसद हैं. उनसे पहले लगातार दो चुनावों में यह सीट सीपीआई के पास थी.
Read more »
क्या नरेंद्र मोदी छठी बार तिरंगा फहरा पाएंगे लाल क़िले पर?'छप्पन इंच की छाती' वाले जुमले ने मोदी को एक 'माचो मैन' के रूप में स्थापित कर दिया. मोदी की कहानी रेहान फ़ज़ल की कलम से.
Read more »
नरेंद्र मोदी लाल क़िले पर क्या छठी बार तिरंगा फहरा पाएंगे?'छप्पन इंच की छाती' वाले जुमले ने मोदी को एक 'माचो मैन' के रूप में स्थापित कर दिया. मोदी की कहानी रेहान फ़ज़ल की कलम से.
Read more »
विराट ने IPL में बनाया एक और रिकॉर्ड, अब सिर्फ यह भारतीय आगे- Amarujalaइंडियन टी-20 लीग के सातवें मुकाबले में बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने अपने नाम एक खास उपलब्धि हासिल की।
Read more »
iPhone 11 डिजाइन लीक: देखें इस बार कंपनी का क्या प्लान हैiPhone 11 के बारे में खबरें आनी शुरू हो गई हैं, कुछ महीने बचे हैं लॉन्च होने में. इस बार डिजाइन लीक हुआ है जो सही या नहीं हम इसकी पुष्टि नहीं करते. लेकिन जिसने इसे लीक किया है, ज्यादातर लीक सही होते हैं.
Read more »
ब्रेग्जिट: ब्रिटिश सांसदों ने तीसरी बार प्रधानमंत्री थेरेसा मे के मसौदे को नामंजूर कियाBritish MPs reject Brexit deal for third time | थेरेसा मे के मसौदे के पक्ष में 286 और विरोध में 344 वोट डाले गए 15 जनवरी और 12 मार्च को पेश किया गया मसौदा भी सांसदों ने नकारा
Read more »
टेरीजा मे को बड़ा झटका, ब्रिटिश सांसदों ने तीसरी बार खारिज किया ब्रेक्जिट सौदा- Amarujalaब्रेक्जिट सौदे को लेकर ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरीजा मे को बड़ा झटका लगा है। theresa_may brexit european union BrexitDay brexit
Read more »
टेरेसा मे को झटका, ब्रिटेन की संसद ने ब्रेक्जिट समझौते को तीसरी बार किया खारिज
Read more »
ब्रिटिश सांसदों ने तीसरी बार खारिज की ब्रेग्जिट डील-Navbharat Timesहाउस ऑफ कॉमन्स में तीसरी बार सांसदों ने ब्रेक्जिट समझौते को खारिज कर दिया। ब्रिटिश सांसदों द्वारा ब्रेग्जिट डील को तीसरी बार खारिज किए जाने के बाद यूरोपीय संघ के अध्यक्ष डॉनल्ड टस्क ने नेताओं को 10 अप्रैल को बैठक के लिए बुलाया है।
Read more »
