न्यूजीलैंड के बाद अब ब्रिटेन में मस्जिदों पर हमला, बर्मिंघम शहर की पांच मस्जिदों को बनाया गया निशाना NewZealand Britain Birmingham
न्यूजीलैंड के बाद अब ब्रिटेन में मस्जिदों पर हमला किया गया है. बर्मिंघम शहर की पांच मस्जिदों पर रात के समय हमला किया गया. इसके बाद आतंकवाद रोधी इकाई के अधिकारियों और स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू की. मिडलैंड्स पुलिस को खबर मिली थी कि एक व्यक्ति बर्चफील्ड रोड पर जामे मस्जिद की खिड़कियां तोड़ रहा है और उसके कुछ ही देर बाद शहर के एर्डिंगटन इलाके में एक मस्जिद पर भी ऐसा ही हमला होने की खबर मिली.
माना जा रहा है कि इन हमलों का आपस में संबंध है. आतंकवाद रोधी इकाई ने मस्जिदों और इलाकों में गश्त करना शुरू किया और अन्य क्षेत्रों में इस्लामी पूजा स्थलों की चौकसी बढ़ा दी गई. पिछले शुक्रवार को न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में एक मस्जिद पर हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस ने कहा कि वह घटनाओं के पीछे की मंशा को उजागर करने के लिए आतंकवाद विरोधी अधिकारियों के साथ काम कर रही है. क्राइस्टचर्च हमले में 50 लोगों की जान चली गई थी. वेस्ट मिडलैंड्स के पुलिस प्रमुख कांस्टेबल डेव थॉम्पसन ने कहा कि मैं कह सकता हूं कि घटना के लिए जिम्मेदार लोगों का पता लगाने के लिए पुलिस और आतंकवादी-रोधी इकाई कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है. उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में दुखद घटनाओं के बाद से वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी क्षेत्र भर में हमारे धर्म भागीदारों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं ताकि मस्जिदों, चर्चों और प्रार्थना के स्थानों को सुरक्षा का आश्वासन और समर्थन दिया जा सके. थॉम्पसन ने कहा कि हमारे समाज में इस तरह के हमलों के लिये कोई जगह नहीं है और इन्हें बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. मैं लोगों को फिर से भरोसा दिलाना चाहता हूं कि वेस्ट मिड्सलैंड पुलिस गुनाहगारों को न्याय के कटघरे में लाने के लिये वह सबकुछ कर रही है जो किया जा सकता है. ब्रिटेन के गृह मंत्री साजिद जावेद ने ट्वीट किया कि बर्मिंघम में रात के समय मस्जिदों में तोड़फोड़ की घटनाओं की खबर सुनकर चिंतित हूं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
LIVE: न्यूजीलैंड की 2 मस्जिदों में फायरिंग, 27 की मौत, FB पर लाइव था हमलावरLatest Hindi News ताज़ा हिन्दी समाचार, आज तक ख़बरें - india's Best News Channel, Aaj Tak Breaking News, Latest News Headlines and Breaking News ख़बरें, Hindi News Channel website, Today's Headlines, from India and World, Covering Business, Politics,Sports खेल, Entertainment, Bollywood News.
Read more »
न्यूजीलैंड: क्राइस्टचर्च में आतंकी हमला, मस्जिदों में गोलीबारी में 27 की मौत की आशंका, IED बरामदन्यूजीलैंड के दौरे पर गई बांग्लादेश की क्रिकेट टीम सुरक्षित है. पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया है.
Read more »
LIVE: न्यूजीलैंड की 2 मस्जिदों में अंधाधुंंध फायरिंग, 9 लोगों की मौत, कई घायलLatest Hindi News ताज़ा हिन्दी समाचार, आज तक ख़बरें - india's Best News Channel, Aaj Tak Breaking News, Latest News Headlines and Breaking News ख़बरें, Hindi News Channel website, Today's Headlines, from India and World, Covering Business, Politics,Sports खेल, Entertainment, Bollywood News.
Read more »
न्यूजीलैंड की 2 मस्जिदों में गोलीबारी, 40 लोगों की मौत, हमलावर ऑस्ट्रेलियाई नागरिकन्यूजीलैंड की 2 मस्जिदों में शुक्रवार सुबह हुई गोलीबारी में कई लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर है। घटना के बाद चारों तरफ अफरातफरी का माहौल है। यह भी दावा किया जा रहा है कि बांग्लादेश क्रिकेट टीम भी हादसे में बाल-बाल बच गई।
Read more »
न्यूजीलैंडः दो मस्जिदों में हुई गोलीबारी, 40 की मौत, बाल-बाल बची बांग्लादेश की क्रिकेट टीमन्यूजीलैंडः दो मस्जिदों में हुई गोलीबारी, 40 की मौत, बाल-बाल बची बांग्लादेश की क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड क्राइस्टचर्च NewZealand Christchurch NewZealandShooting
Read more »
मस्जिदों में आतंकी हमला: हादसे में 40 लोगों की मौत 20 जख्मी, गोलीबारी के चलते 4 गिरफ्तार15 मार्च (एएफपी) न्यूजीलैंड में क्राइस्टचर्च की दो मस्जिदों में शुक्रवार को हुए हमलों में 40 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी ने की मांग- मस्जिदों की हो निगरानी, जानिए क्या है वजहदिल्ली बीजेपी का आरोप है कि लोकसभा चुनाव के दौरान अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी के अन्य नेता धार्मिक और जातिगत आधार पर मतदाताओं को बांटने का प्रयास करेंगे.
Read more »
लोकसभा चुनावः बीजेपी ने मस्जिदों में विशेष पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की मांग की-Navbharat TimesDelhi Political News: दिल्ली बीजेपी ने चुनाव आयोग से विशेषकर मुस्लिम बहुल इलाकों में मौजूद मस्जिदों में पर्यवेक्षक नियुक्त करने की अपील की ताकि राजनीतिक या धार्मिक नेता चुनाव को प्रभावित करने के लिए किसी तरह की नफरत न फैला सकें।
Read more »
न्यूज़ीलैंडः दो मस्जिदों में हुई गोलीबारी में पांच भारतीयों की मौत की पुष्टिभारतीय उच्चायोग ने बताया कि क्राइस्टचर्च के आतंकी हमले में हमारे 5 नागरिकों की मौत की खबर साझा कर रहे हैं, जिनके नाम- महबूब खोखर, रमीज वोरा, आसिफ ओरा, अंसी अलीबावा और ओजैर कादिर हैं.
Read more »
ब्रिटेन की पांच मस्जिदों में तोड़फोड़, आतंकवाद रोधी दस्ते ने जांच शुरू की- Amarujalaब्रिटेन की पांच मस्जिदों में तोड़फोड़, आतंकवाद रोधी दस्ते ने जांच शुरू की Britain MosqueAttack ChristchurchShootings
Read more »
