न्यूजीलैंड की 2 मस्जिदों में सुबह हुई गोलीबारी में 6 लोगों की मौत, घटना के बाद चारों तरफ अफरातफरी का माहौल, दावा है कि बांग्लादेश क्रिकेट टीम भी हादसे में बाल-बाल बची NewZealand Christchurch southislandcity
Last Updated: शुक्रवार, 15 मार्च 2019 न्यूजीलैंड की 2 मस्जिदों में शुक्रवार सुबह हुई गोलीबारी में 40 लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद चारों तरफ अफरातफरी का माहौल है। बांग्लादेश क्रिकेट टीम भी हादसे में बाल-बाल बच गई।न्यूज़ीलैंड की प्रधानमंत्री ने मस्जिद हमले में 40 की मौत की पुष्टी की है। पुलिस आयुक्त माइक बुश ने बताया कि क्राइस्टचर्च में एक बंदूकधारी के कारण गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस पूरी क्षमता के साथ हालात सामान्य करने का प्रयास कर रही है लेकिन स्थिति अब भी बहुत खतरनाक बनी हुई है। पुलिस ने इलाके के सभी लोगों को अगली नोटिस तक अपने घरों में रहने के निर्देश दिए हैं। क्राइस्टचर्च के स्कूलों को भी अगली सूचना तक बंद कर दिया गया है। हमलावर ऑस्ट्रेलियाई नागरिक : पुलिस कमिश्नर माइक बुश ने बताया है कि इस मामले में चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिसमें तीन पुरुष और एक महिला शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने पुष्टि की है कि हमलावरों में से एक 28 साल का ऑस्ट्रेलियाई नागरिक है। उन्होंने हमलावर को 'अति दक्षिणपंथी आतंकवादी' बताया है। न्यूजीलैंड हेराल्ड ने एक चश्मदीद के हवाले से बताया कि कम से कम दो बंदूकधारियों ने गोलीबारी की। एक अन्य चश्मदीद इदरीस खैरूद्दीन ने बताया कि उसे गोलियों की आवाज सुनकर पहले लगा कि कहीं निर्माण का काम चल रहा है या ऐसा ही कुछ लेकिन कुछ ही देर में लोग इधर-उधर भागते और चीख-पुकार मचाते नजर आए। हमले के समय मस्जिद में लगभग 200 लोग मौजूद थे। स्थानीय मीडिया के मुताबिक गोलीबारी के दौरान एक मस्जिद में कई लोग हताहत हुए हैं। जबकि दूसरी मस्जिद को खाली करा लिया गया है। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान वहां बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भी मौजूद थे। सबसे काला दिन : प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न ने हमले को देश का सबसे काला दिन बताया। एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस कमिश्नर माइक बुश ने गोलीबारी के चलते क्राइस्टचर्च के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। ऑफिस, लाइब्रेरी और इमारतें भी बंद कर दी गई हैं। बांग्लादेशी टीम सुरक्षित, टेस्ट रद्द : बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाड़ी तमीम इकबाल ने ट्वीट कर कहा, 'गोलीबारी में पूरी टीम बाल-बाल बच गई। बेहद डरावना अनुभव था।'हादसे के बाद क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच खेला जाने वाला तीसरे टेस्ट रद्द कर दिया गया है। यह मैच शनिवार से शुरू होने वाला था।.
Last Updated: शुक्रवार, 15 मार्च 2019 न्यूजीलैंड की 2 मस्जिदों में शुक्रवार सुबह हुई गोलीबारी में 40 लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद चारों तरफ अफरातफरी का माहौल है। बांग्लादेश क्रिकेट टीम भी हादसे में बाल-बाल बच गई।न्यूज़ीलैंड की प्रधानमंत्री ने मस्जिद हमले में 40 की मौत की पुष्टी की है। पुलिस आयुक्त माइक बुश ने बताया कि क्राइस्टचर्च में एक बंदूकधारी के कारण गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस पूरी क्षमता के साथ हालात सामान्य करने का प्रयास कर रही है लेकिन स्थिति अब भी बहुत खतरनाक बनी हुई है। पुलिस ने इलाके के सभी लोगों को अगली नोटिस तक अपने घरों में रहने के निर्देश दिए हैं। क्राइस्टचर्च के स्कूलों को भी अगली सूचना तक बंद कर दिया गया है। हमलावर ऑस्ट्रेलियाई नागरिक : पुलिस कमिश्नर माइक बुश ने बताया है कि इस मामले में चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिसमें तीन पुरुष और एक महिला शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने पुष्टि की है कि हमलावरों में से एक 28 साल का ऑस्ट्रेलियाई नागरिक है। उन्होंने हमलावर को 'अति दक्षिणपंथी आतंकवादी' बताया है। न्यूजीलैंड हेराल्ड ने एक चश्मदीद के हवाले से बताया कि कम से कम दो बंदूकधारियों ने गोलीबारी की। एक अन्य चश्मदीद इदरीस खैरूद्दीन ने बताया कि उसे गोलियों की आवाज सुनकर पहले लगा कि कहीं निर्माण का काम चल रहा है या ऐसा ही कुछ लेकिन कुछ ही देर में लोग इधर-उधर भागते और चीख-पुकार मचाते नजर आए। हमले के समय मस्जिद में लगभग 200 लोग मौजूद थे। स्थानीय मीडिया के मुताबिक गोलीबारी के दौरान एक मस्जिद में कई लोग हताहत हुए हैं। जबकि दूसरी मस्जिद को खाली करा लिया गया है। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान वहां बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भी मौजूद थे। सबसे काला दिन : प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न ने हमले को देश का सबसे काला दिन बताया। एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस कमिश्नर माइक बुश ने गोलीबारी के चलते क्राइस्टचर्च के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। ऑफिस, लाइब्रेरी और इमारतें भी बंद कर दी गई हैं। बांग्लादेशी टीम सुरक्षित, टेस्ट रद्द : बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाड़ी तमीम इकबाल ने ट्वीट कर कहा, 'गोलीबारी में पूरी टीम बाल-बाल बच गई। बेहद डरावना अनुभव था।'हादसे के बाद क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच खेला जाने वाला तीसरे टेस्ट रद्द कर दिया गया है। यह मैच शनिवार से शुरू होने वाला था।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
झारखंड के रामगढ़ में बड़ा हादसा, सड़क दुर्घटना में 10 लोगों की दर्दनाक मौतRoad Accident in Ramgarh kujju. रांची से सटे कूजू इलाके में इनोवा कार और ट्रक की भीषण टक्कर में मुंडन कराकर पटना से लौट रहे एक ही परिवार के दस लोगों की मौत हो गई।
Read more »
फेसबुक मैसेंजर में आया बग, लोगों की निजी चैटिंग में लगी सेंध- Amarujalaयह बग फेसबुक मैसेंजर के वेब वर्जन में आया था जिसकी मदद से कोई भी अन्य वेबसाइट आपकी चैटिंग पढ़ सकती थी। फेसबुक मैसेंजर
Read more »
Lok Sabha Election 2019 Full Schedule : लोकसभा चुनाव में आपकी सीट पर कब होगी वोटिंग, पढ़ें पूरी डिटेलचुनाव आयोग ने रविवार को लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है. जिसके मुताबिक पहले चरण में 11 अप्रैल को 20 राज्यों की 91 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इनमें आंध्र प्रदेश की 25, यूपी की 8, बिहार की 4, महाराष्ट्र की 7, अरुणाचल प्रदेश की 2, असम की 5, छत्तीसगढ़ की 1, जम्मू-कश्मीर की 2, मणिपुर की 1, मेघालय की 2, मिज़ोरम की 1, नागालैंड की 1, ओडिशा की 4, सिक्किम की 1, उत्तराखंड की 5, पश्चिम बंगाल की 2, लक्षद्वीप की 1, तेलंगाना की 17, त्रिपुरा की 1 और अंडमान की 1 सीटें शामिल हैं.
Read more »
VVIP हेलीकॉप्टर घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, फ्रांस में जब्त की बिचौलिए मिशेल की प्रॉपर्टीईडी ने वीवीआईपी हेलीकॉप्टर खरीद घोटाले के आरोपी और मनी लॉड्रिंग मामले में गिरफ्तार हुए वकील गौतम खेतान के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की.
Read more »
न्यूजीलैंड की मस्जिद में गोलीबारी, 6 लोगों की मौत, कई लोगों के घायल होने की खबरन्यूजीलैंड की एक मस्जिद में गोलीबारी का मामला सामने आया है. इसमें 6 लोगों की मौत हो गई है. जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर है. बताया जा रहा है कि हमलावर अभी भी सक्रिय है.
Read more »
न्यूजीलैंड : क्राइस्टचर्च की मस्जिद में गोलीबारी, 6 की मौत, बाल-बाल बची बांग्लादेश क्रिकेट टीमन्यूजीलैंड के दौरे पर गई बांग्लादेश की क्रिकेट टीम इस घटना में सुरक्षित है. यह जानकारी टीम के टीम के एक कोच ने मीडिया को दी है.
Read more »
न्यूजीलैंड में मस्जिद में गोलीबारी, बाल-बाल बची बांग्लादेश की टीमबांग्लादेश के क्रिकेटर तमीम इकबाल भी गोलीबारी के दौरान मस्जिद में मौजूद थे और उन्होंने हादसे के बाद ट्वीट कर इसे बेहद ही भयावह करार दिया।
Read more »
न्यूजीलैंड की 2 मस्जिदों में गोलीबारी, 6 लोगों की मौत, बाल-बाल बची बांग्लादेश की क्रिकेट टीमन्यूजीलैंड की 2 मस्जिदों में शुक्रवार सुबह हुई गोलीबारी में 6 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर है। घटना के बाद चारों तरफ अफरातफरी का माहौल है। यह भी दावा किया जा रहा है कि बांग्लादेश क्रिकेट टीम भी हादसे में बाल-बाल बच गई।
Read more »
न्यूजीलैंड: क्राइस्टचर्च में आतंकी हमला, मस्जिदों में गोलीबारी में 27 की मौत की आशंका, IED बरामदन्यूजीलैंड के दौरे पर गई बांग्लादेश की क्रिकेट टीम सुरक्षित है. पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया है.
Read more »
