बेहाल PAK के पंजाब प्रांत में विधायकों का वेतन चार गुना बढ़ा, खफा इमरान ने सीएम को किया समन

United States News News

बेहाल PAK के पंजाब प्रांत में विधायकों का वेतन चार गुना बढ़ा, खफा इमरान ने सीएम को किया समन
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 91 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 40%
  • Publisher: 63%

नाराज इमरान खान ने पंजाब के सीएम को बुलाया

Pakistan Punjab MLA पाकिस्तान इस समय आर्थ‍िक तंगी से जूझ रहा है. धन जुटाने के लिए पाकिस्तान सरकार को तरह-तरह की जुगत करनी पड़ रही है. ऐसे में वहां के पंजाब प्रांत में विधायकों की सैलरी में चार गुना से ज्यादा बढ़त होने से प्रधानमंत्री इमरान खान बेहद खफा हैं.

इससे नाराज पीएम इमरान ने पंजाब प्रांत के सीएम उस्मान बजदार को मिलने के लिए बुलाया और इस पर सफाई मांगी. इमरान खान ने कहा है कि यहां लोगों को बुनियादी सुविधाएं तक मयस्सर नहीं हो पा रहीं हैं, ऐसे में इस कदम को स्वीकार नहीं किया जा सकता. पाकिस्तानी मीडिया ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि इमरान खान ने सीएम उस्मान से इस बात पर सफाई मांगी कि ऐसे हालात में जब पाकिस्तान की आर्थिक हालत खराब है, उन्हें अपने राज्य में विधायकों के वेतन में चार गुना तक बढ़त करने की क्यों सूझी. इमरान खान ने कहा कि प्रांतीय सरकार को केंद्र सरकार के सादगी अभियान का ध्यान रखना चाहिए. इमरान खान ने उस्मान बजदार से कहा कि वे अपने राज्य में शासन के सुधार पर ध्यान दें. गौरतलब है कि पंजाब प्रांत की विधानसभा में पिछले हफ्ते सर्वसम्मति से विधायकों के वेतन और भत्तों को बढ़ाने को मंजूरी दे दी गई. इस मंजूरी के अगले दिन ही इमरान खान ने ट्वीट कर इस पर 'गहरी निराशा' जाहिर की. उन्होंने कहा कि ऐसे माहौल में जब देश में संसाधनों की बेहद कमी है, इस तरह के कदम को स्वीकार नहीं किया जा सकता. मंजूर बिल के मुताबिक पंजाब प्रांत में स्पीकर का वेतन 37,000 से बढ़ाकर 2 लाख रुपये प्रति महीने, डिप्टी स्पीकर का वेतन 35,000 से बढ़ाकर 1,85,000 रुपये कर दिए गए है. मंत्रियों और उनके सलाहकारों के वेतन में भी बढ़त की गई है. पंजाब के विधायकों का वेतन 18,000 रुपये से बढ़ाकर 80,000 रुपये प्रति महीने और उनके तमाम तरह के भत्तों को 1.20 लाख रुपये महीने से बढ़ाकर 2 लाख रुपये महीने कर दिए गए हैं. मजे की बात यह है कि इस बिल का किसी भी विधायक ने विरोध नहीं किया और इसे कुछ ही मिनटों के भीतर सर्वसम्मति से मंजूर कर दिया गया. हालांकि बिल के मंजूर होने के बाद पंजाब विधानसभा के स्पीकर चौधरी परवेज इलाही ने इसकी समीक्षा की और मुख्यमंत्री को मिलने वाली आजीवन सुविधा वाले नियम को खत्म कर दिया. पाकिस्तान की वित्तीय हालत बेहद खराब है. पाकिस्तान दिन पर दिन कर्ज तले डूबता चला जा रहा है. खजाना खाली है और सरकार आईएमएफ से राहत पैकेज के लिए कई बार चिरौरी कर चुकी है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

'मोदी है तो मुमकिन है..पलटना इनको हर दिन है''मोदी है तो मुमकिन है..पलटना इनको हर दिन है'प्रियंका चतुर्वेदी ने लिखा कि संकल्प और सौगंध है हमें इस मिट्टी की 'भाजपा को देश और देशवासियों को ठगने ना देंगे!' नेताओं के इस ट्वीट को पढ़ने के बाद कई लोगों ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।
Read more »

'मोदी है तो मुमकिन है’ होगा 2019 के चुनावों के लिए भाजपा का नारा : जेटली- Amarujala'मोदी है तो मुमकिन है’ होगा 2019 के चुनावों के लिए भाजपा का नारा : जेटली- Amarujalaअरुण जेटली ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा ने ‘मोदी है तो मुमकिन है’ नारे को चुना है। BJP4India arunjaitley AmitShah LoksabhaElections2019 votekaro Mahasangram2019
Read more »

गेल, राहुल और अश्विन की 'तिगड़ी' के सहारे खिताब जीतने को तैयार है पंजाब– News18 Hindiगेल, राहुल और अश्विन की 'तिगड़ी' के सहारे खिताब जीतने को तैयार है पंजाब– News18 Hindiइस टीम की असली ताकत बल्‍लेबाजी है और क्रिस गेल, केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, करुण नायर, डेविड मिलर जैसे खिलाड़ी किसी भी गेंदाबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा सकते हैं.
Read more »

चीन भी जानता है आतंकवाद एक चुनौती है और पाकिस्तान इसकी पनाहगाह है - भारतचीन भी जानता है आतंकवाद एक चुनौती है और पाकिस्तान इसकी पनाहगाह है - भारतसूत्र के हवाले से खबर है - भारत ने कहा कि हम धैर्य दिखाएंगे और पूरी तरह आशावादी हैं कि मसूद अजहर को ग्लोबल टेररिस्ट के लिए नामित किया जाएगा।
Read more »

कांग्रेस ये 'दांव' खेलकर क्या BJP के हाथ से छीन सकती है गोवा की सत्ता, 10 प्वाइंट्स में समझेंकांग्रेस ये 'दांव' खेलकर क्या BJP के हाथ से छीन सकती है गोवा की सत्ता, 10 प्वाइंट्स में समझेंगोवा (GOA) में भाजपा नीत गठबंधन अगले मुख्यमंत्री को लेकर अभी किसी सहमति पर नहीं पहुंच पाया है. मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar) के निधन के बाद राज्य में नए मुख्यमंत्री की तलाश शुरू हो गई है. भाजपा (BJP) विधायक माइकल लोबो ने बताया कि देर रात पहुंचे केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी राज्य में भगवा पार्टी और गठबंधन सहयोगी दलों के बीच कोई आम सहमति हासिल नहीं कर सके. वहीं दूसरी ओर कांग्रेस (Congress) ने मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद सरकार बनाने के लिए फिर से दावा पेश किया है. कांग्रेस ने पहले मनोहर पर्रिकर के तबीयत ज्यादा खराब होने पर शनिवार को राज्यपाल के सामने दावा पेश किया था. हालांकि, कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राज्यपाल ने न तो उनके पत्र का जवाब दिया और न ही उन्होंने मिलने का समय दिया. ऐसे में यह समझाना जरूरी है कि गोवा के सियासी समीकरण क्या कहते हैं. हम आपको बता रहे हैं कि गोवा में किन परिस्थितियों में भाजपा के साथ से सत्ता जा सकती है.
Read more »

पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी के ख़िलाफ़ ब्रिटेन में गिरफ़्तारी वॉरंट जारीपंजाब नेशनल बैंक घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी के ख़िलाफ़ ब्रिटेन में गिरफ़्तारी वॉरंट जारीमनी लॉन्डरिंग के एक मामले में हीरा कारोबारी नीरव मोदी को प्रत्यर्पित करने के ईडी के अनुरोध पर लंदन की एक अदालत ने गिरफ़्तारी वॉरंट जारी किया है.
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019: जानिए ओवैसी के पास है कितनी संपत्ति, कितने करोड़ का है कर्जलोकसभा चुनाव 2019: जानिए ओवैसी के पास है कितनी संपत्ति, कितने करोड़ का है कर्जओवैसी लोकसभा में लगातार चौथी बार निर्वाचित होने के लिए चुनाव मैदान में उतरे हैं . वे हैदराबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे .
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:55:20