बेंगलुरु के उत्तराहल्ली में 34 साल की नेत्रावती की फांसी पर लटकी लाश मिलने के बाद अब बहुत हैरान कर देने वाले खुलासे हो रहे हैं. मृतक की बहन ने बेटी और उसके 4 नाबालिग दोस्तों पर हत्या का इल्जाम लगाया.लड़कों ने तौलिए से गला घोंटा, साड़ी से फंदा लगाया. बेटी 4 दिन गायब रही, लौटकर दोस्तों का नाम लिया.
बेंगलुरु में मां-बेटी का रिश्ता टूटा तो खून से लिखी गई कहानी. उत्तराहल्ली में 34 साल की नेत्रावती की लाश 27 अक्टूबर को फंदे पर लटकी मिली. पहले लगा आत्महत्या, लेकिन अब खुलासा हुआ कि ये हत्या थी. मृतक की बहन अनीता ने सुभ्रमान्यपुरा पुलिस में शिकायत की कि नेत्रावती की अपनी बेटी और उसके स्कूल ड्रॉपआउट दोस्तों ने मिलकर मां को मार डाला है.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बेंगलुरु में हुई महिला की हत्या में बेटी की भूमिका संदिग्ध है. पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई गई है जिसमें अपनी मां की हत्या में बेटी और उसके दोस्तों के शामिल होने का संदेह है. मृतक महिला की बहन ने शुक्रवार को बेंगलुरु के सुब्रमण्यपुरा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. मृतका की पहचान मृतका की पहचान बेंगलुरु के सुब्रमण्यपुरा के पास उत्तरहल्ली निवासी 34 वर्षीय नेत्रवती के रूप में हुई है. मृतक की बहन, केटीएम लेआउट निवासी अनीता के ने इस संबंध में मृतक महिला की बेटी और उसके दोस्तों सहित पांच लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. सभी आरोपी 16 से 17 साल के बीच के नाबालिग हैं और सभी ने स्कूल छोड़ दिया है. रात 10:30 बजे का खौफनाक प्लान 25 अक्टूबर की रात. नेत्रावती घर पर बेटी के साथ थी. बेटी के 4 दोस्त अचानक आए. मां ने पुलिस बुलाने की धमकी दी. बस, यही गलती पड़ी भारी. लड़कों ने तौलिए से गला दबाया, लाश को घसीटकर दूसरे कमरे में ले गए और साड़ी से पंखे पर लटका दिया. सब कुछ आत्महत्या जैसा दिखाने की साजिश. बेटी ने बताया कि दोस्तों ने चाकू दिखाकर धमकाया, “किसी को बताएगी तो तुझे भी मार देंगे.” डर के मारे वो घर छोड़कर भागी और 4 दिन तक छिपी रही. 30 अक्टूबर को लौटी, तब पुलिस को बयान दिया. लेकिन मां की बहन अनीता को शक बेटी खुद साजिश में शामिल थी. बहन का दर्द: “मेरी दीदी को न्याय दो” अनीता ने 27 को अस्वाभाविक मौत का केस दर्ज कराया है. शिकायतकर्ता ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और उसकी बहन को न्याय दिलाने की मांग की है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ट्रंप के नाम का फर्जी आधार कार्ड... NCP विधायक के खिलाफ FIR दर्ज; महाराष्ट्र में नया सियासी बवालमुंबई पुलिस ने NCP विधायक रोहित पवार के खिलाफ फर्जी आधार कार्ड बनाने के आरोप में FIR दर्ज की है। पवार पर ट्रंप के नाम का फर्जी आधार कार्ड बनाने और उसका इस्तेमाल फर्जी वोटर रजिस्टर करने का आरोप है। पवार ने FIR को 'मजेदार' बताया और कहा कि वह आधार कार्ड सिस्टम की कमियां दिखा रहे थे। उन्होंने जालसाजी से इनकार किया और फडणवीस पर बेकार FIR दर्ज कराने का...
Read more »
अहमदाबाद की सड़कों पर गुजराती एक्टर्स का धमाल...मूवी प्रमोशन के लिए खतरनाक स्टंट पर FIR दर्ज-वीडियोMisri Movie Stars Stunt: गुजरात के सबसे सुरक्षित शहरों में शुमार किए अहमदबाद में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन की बड़ी घटना सामने आई है। मूवी प्रमोशन के लिए मिसरी के कलाकारों ने साइंस सिटी पर खतरनाक स्टंट किए। मामले के तूल पकड़ने के बाद अब पुलिस एक्शन मोड में आ गई...
Read more »
एम्बुलेंस, FIR, पोस्ट-मॉर्टम रिपोर्ट और श्मशान घाट... हर जगह रिश्वत से देते-दते थक गया एक बेटी का बापBengaluru News: बेंगलुरु के शख्स को अपनी पीड़ित बेटी के डॉक्यूमेंट्स हासिल करने के लिए अस्पताल से लेकर पुलिस और फिर श्मशान घाट तक सबको रिश्वत खिलानी पड़ी. जब उसने अपनी इस पीड़ा को सोशल मीडिया पर जाहिर किया तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा.
Read more »
रामपुर में युवक की पीट-पीटकर हत्या, टूटी मिली सिर की हड्डी, दो के खिलाफ FIRरामपुर में एक दुखद घटना घटी, जहाँ एक युवक को पीट-पीटकर मार डाला गया, जिससे उसके सिर की हड्डी टूट गई। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और आरोपियों की तलाश जारी है। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
Read more »
RJD प्रत्याशी रीतलाल की प्रधान शिक्षिका पत्नी पर FIR, सस्पेंशन की सिफारिशदानापुर विधानसभा क्षेत्र से राजद उम्मीदवार रीतलाल राय की पत्नी रिंकू कुमारी, जो एक शिक्षिका हैं, पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ है। उन पर पति के लिए प्रचार करने का आरोप है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। निर्वाचन आयोग के नियमों का उल्लंघन करने के कारण उनके निलंबन की सिफारिश की गई...
Read more »
बिहार चुनाव: JDU प्रत्याशी अनंत सिंह की बढ़ी मुश्किलें, दुलारचंद हत्याकांड में उनके खिलाफ FIR दर्जमृतक दुलारचंद यादव के पोते के बयान पर पुलिस ने देर रात एफआईआर दर्ज की है। इसमें अनंत सिंह, उनके दो भतीजे रणवीर सिंह और कर्मवीर सिंह, समेत पांच लोगों को नामजद किया गया है।
Read more »
