Triple Talaq News: सोशल मीडिया पर एक मुस्लिम महिला ने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ से न्याय मांगा है. महिला का कहना है कि उसके शौहर ने उसका चेहरा जला दिया क्यूंकि उसने अयोध्या को सुंदर कह दिया था.
अयोध्या की रहने वाली एक मुस्लिम महिला को पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ करना महंगा पड़ गया. बीजेपी के नेताओं की तारीफ सुनकर शौहर को इतना गुस्सा आया कि उसने बीवी का चेहरा जला दिया. अपनी बेगम का चेहरा जलाकर भी जब शख्स को चैन नहीं आया तो उसने उसे तीन तलाक भी दे दिया.
अब महिला ने अपने साथ हुई इस घटना का वीडियो बनाया है और सीएम योगी से इसपर एक्शन लेने की मांग की है. पीड़िता का कहना है कि उसने ऐसा कोई काम नहीं किया था, जिसके लिए उसे घरेलू हिंसा का शिकार होना पड़ता. उसने वीडियो में बताया कि उसकी गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने अपने शौहर के सामने ये कह दिया कि अयोध्या अब सुन्दर हो गई है. अयोध्या का विकास होने की बात सुनकर उसके पति को गुस्सा आ गया. उसने पहले अपनी बीवी की पिटाई कर घर से निकाल दिया. उसके बाद दुबारा उसे घर बुलाया और चेहरा जलाकर तीन तलाक दे दिया. तारीफ सुनते ही भड़का शौहर घटना को लेकर पीड़िता मरियम ने कहा कि उसका निकाह अयोध्या के रहने वाले अरशद से 13 दिसम्बर को हुआ था. जब वो अपने शौहर के साथ अयोध्या आई तो वहां लता चौक की खूबसूरती देखकर उसने कहा कि वाकई योगी जी ने अच्छा काम किया है. ये सुनते ही उसका शौहर भड़क गया और उसे घर ले जाने की जगह मायके भेज दिया. इसके बाद वो उसे अपने साथ रखने से मना करने लगा. बाद में लोगों के समझाने पर उसे घर ले आया. लेकिन इसके बाद उसने मारपीट करना शुरू कर दिया. जला दिया चेहरा मरियम ने बताया कि वो कई बार उसके साथ मारपीट करता आया है. हर बार मारते हुए वो योगी-मोदी की तारीफ वाली बात ही दोहराता है. मारपीट में उसके ससुराल वाले भी पूरा साथ देते हैं. मरियम ने कहा कि उसके ससुराल वालों ने उसका गला दबाया और पति ने गर्म दाल उसके चेहरे पर उढेल दी. इससे उसका चेहरा जल गया. बाद में उसने मरियम को तीन तलाक दे दिया. महिला का कहना है कि उसकी एफआईआर नहीं दर्ज की जा रही है. इस वजह से अब उसने वीडियो बनाकर योगी जी से न्याय माँगा है.
Narendra Modi Cm Yogi Adityanath Husband Burns Wife Face Praising Yogi Modi Triple Talaq Ayodhya News Latest Ayodhya News Shocking News Crime News News Related To Triple Taalq
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, राजनीति में जाने के सवाल पर कही यह बातबॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। इस दौरान उन्होंने राजनीति में आने की संभावनाओं से इनकार दिया।
Read more »
3.5 फ़ीट के मौलाना की ज़हरीली जुबान ने बांग्लादेश को जला दिया!Bangladesh Political Crisis Update: बांग्लादेश को छात्र आंदोलन की आग ने हिंसा की आग में झोंक दिया Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
ग्लोबल साउथ समिट की मेजबानी के लिए इराक ने पीएम मोदी को दिया धन्यवादग्लोबल साउथ समिट की मेजबानी के लिए इराक ने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
Read more »
PM मोदी ने मनाया रक्षाबंधन, बच्चे ने हीरा बेन की तस्वीर वाली राखी बांधीराखी बंधवाने के दौरान पीएम मोदी ने बच्चों को आशीर्वाद भी दिया. इस वीडियो को लेकर लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है.
Read more »
निकाह नामक संस्था के लिए घातक... केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में किया तीन तलाक के खिलाफ कानून का बचावTriple Talaq Case: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में तीन तलाक कानून का समर्थन किया है। सरकार ने कहा है कि तीन तलाक जैसी प्रथा शादी जैसे पवित्र बंधन को कमजोर करती है। 2019 में बने इस कानून को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सरकार ने अपना जवाब दिया है। सरकार ने अपने हलफनामे में कहा कि 2017 में सुप्रीम कोर्ट ने तीन तलाक को गैरकानूनी घोषित कर दिया था।...
Read more »
Jammu : टूटने लगा सब्र का बांध, जंगलों में छिपे दहशतगर्दों पर ड्रोन और एयर स्ट्राइक की तैयारी; सेना सक्रियएक के बाद एक आतंकी हमलों ने सेना की रणनीति को धराशायी कर दिया है।
Read more »
