बीजेपी ने दो और वरिष्ठों का टिकट काटा

United States News News

बीजेपी ने दो और वरिष्ठों का टिकट काटा
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 BBC News Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 108 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 46%
  • Publisher: 51%

लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी ने काटा शांता कुमार और कड़िया मुंडा का टिकट- पांच बड़ी ख़बरें

लोकसभा चुनाव 2019 में पश्चिम बंगाल से बीजेपी ने एक मुस्लिम महिला को अपना प्रत्याशी बनाया है.यह वही सीट है जहां से पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी चुनाव लड़ा करते थे और कांग्रेस ने आगामी चुनाव में प्रणब के बेटे अभिजीत मुखर्जी को यहां से टिकट दिया है.

खातून दो बार सीपीएम की विधायक रह चुकी हैं. हालांकि 2011 में वो कुमारगंज विधानसभा से नहीं जीत सकी थीं. बीजेपी की तीसरी सूची में एक चर्चा कैराना सीट की भी हो रही है. यहां से उपचुनाव में हार गईं मृगांका सिंह का टिकट पार्टी ने काट दिया है और उनकी जगह पर प्रदीप चौधरी को मैदान में उतारा गया है.Getty Imagesकांग्रेस ने 38 उम्मीदवारों की नई सूची जारी की. इसमें सबसे चर्चित नाम कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह का है जो भोपाल से लड़ेंगे चुनाव. शनिवार को जारी इस सूची में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को नैनीताल-उधमसिंह नगर सीट तो महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण को फिर नांदेड़, पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरप्पा मोइली को कर्नाटक के चिकबल्लापुर लोकसभा क्षेत्र से तो लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को गुलबर्गा से पार्टी ने फिर अपना उम्मीदवार बनाया है. उत्तराखंड में बीजेपी के वरिष्ठ नेता बीसी खंडूरी के बेटे मनीष को गढ़वाल संसदीय सीट से टिकट दिया है. मनीष हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए हैं. राहुल गांधी की करीबी मीनाक्षी नटराजन को मध्य प्रदेश की मंदसौर सीट से जबकि रतलाम संसदीय सीट से कांतिलाल भूरिया को प्रत्याशी बनाया गया है. वहीं पार्टी ने पूर्व प्रवक्ता राशिद अलवी को उत्तर प्रदेश के अमरोहा से टिकट दिया है. अब तक कांग्रेस ने 218 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं.इटली ने चीन की महत्वाकांक्षी 'बेल्ट एंड रोड' मुहिम के समर्थन में एक करार पर हस्ताक्षर किए हैं. रोम में एक बैठक के बाद चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और इटली के प्रधानमंत्री ग्यूसिप कोंटे ने सहमति पत्र पर दस्तखत किए.इससे पहले एक अन्य यूरोपीय देश पुर्तगाल भी पिछले साल दिसंबर में इसका हिस्सा बन चुका है.इटली के श्रम और उद्योग मंत्री लुई माइयो ने कहा,"आज के दिन मेड इन इटली की जीत हुई है. इटली जीता है और इटली की कंपनियों की जीत हुई है. सिल्क रोड पर दोनों देशों के बीच सहमति बेहद अहम है. ये समझौता तकरीबन 20 अरब यूरो का होगा. आज ही तकरीबन ढाई अरब यूरो के समझौतों पर दस्तखत हुए हैं."नॉर्वे के पश्चिमी समुद्र तट के पास शनिवार को यात्रियों से भरा एक जहाज़ ख़तरे में फंस गया. जहाज़ में फंसे तकरीबन 1300 लोगों को बचाने का काम रात भर जारी रहा और बचाव दल के अनुसार करीब 100 लोगों को एयरलिफ्ट कर सुरक्षित निकाल लिया गया है.70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चल रही तेज़ हवाओं और आठ मीटर तक ऊंची उठती लहरों के कारण बचाव अभियान में मुश्किलें आ रही हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

BBC News Hindi /  🏆 18. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

यूपी: बेटे को कांग्रेस ने दिया टिकट, विधायक पिता बोले- मेरी निष्ठा भाजपा के साथ, उससे रिश्ता खत्मयूपी: बेटे को कांग्रेस ने दिया टिकट, विधायक पिता बोले- मेरी निष्ठा भाजपा के साथ, उससे रिश्ता खत्मभाजपा एमएलसी ठाकुर जयवीर सिंह ने कहा कि उनके बेटे डॉक्टर अरविंद सिंह को कांग्रेस द्वारा चुनावी मैदान में उतारने के बाद ऐसा फैसला लिया।
Read more »

Lok sabha elections 2019: बीजेपी से टिकट मिलने की अटकलें, गौतम गंभीर ने दिया यह जवाबLok sabha elections 2019: बीजेपी से टिकट मिलने की अटकलें, गौतम गंभीर ने दिया यह जवाबभारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर के चुनावी मैदान में उतरने की अफवाह जारों पर है.
Read more »

पहली लिस्ट में बीजेपी ने UP के 6 सांसदों के काटे टिकट, उतारे नए उम्मीदवारपहली लिस्ट में बीजेपी ने UP के 6 सांसदों के काटे टिकट, उतारे नए उम्मीदवारबीजेपी ने अपने छह वर्तमान सांसदों के टिकट काट दिए हैं. इनमें केंद्रीय मंत्री कृष्णा राज, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन राम शंकर कठेरिया शामिल हैं, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी और राजनाथ सिंह लखनऊ की अपनी पहले की सीटों पर दोबारा किस्मत आजमाएंगे.
Read more »

गांधीनगर : बीजेपी ने लालकृष्ण आडवाणी की जगह अमित शाह को ही क्यों दिया टिकट?गांधीनगर : बीजेपी ने लालकृष्ण आडवाणी की जगह अमित शाह को ही क्यों दिया टिकट?बीजेपी ने गांधीनगर की बहुचर्चित सीट से लालकृष्ण आडवाणी की जगह पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को क्यों उतारा? इसके पीछे क्या है वजह..
Read more »

BJP की 5वीं सूचीः झारखंड, गुजरात और हिमाचल में खूब टिकट काटे गएBJP की 5वीं सूचीः झारखंड, गुजरात और हिमाचल में खूब टिकट काटे गएहिंदी न्यूज़ लाइव, Hindi News Live, Hindi Samachar, Live Hindi News Today: भाजपा ने गुरुवार को अपनी पहली सूची जारी की थी, जिसमें 184 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए थे। पहली सूची में ही पीएम मोदी और अमित शाह का नाम भी शामिल था।
Read more »



Render Time: 2026-04-01 20:35:27