बीजेपी में जाने की अटकलों पर बोले जितिन प्रसाद, ''काल्पनिक सवाल पर जवाब क्यों दूं'' AbkiBaarKiskiSarkar
कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद ने भाजपा में शामिल होने से जुड़ी अटकलों पर शुक्रवार को कहा कि वह काल्पनिक सवाल का कोई जवाब नहीं देंगे. प्रसाद ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘इस तरह के सवाल का कुछ आधार होना चाहिए. मुझे किसी काल्पनिक प्रश्न का उत्तर क्यों देना चाहिए?’ मीडिया के एक हिस्से में ऐसी खबरें हैं कि जितिन प्रसाद भाजपा में शामिल होने की तैयारी में हैं.
पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रसाद से जुड़ी खबरों के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह कुछ और नहीं, बल्कि बकवास है.’ गौरतलब है कि प्रसाद को कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में धौरहरा लोकसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार घोषित किया है. इससे पहले शुक्रवार को खबरें आईं कि यूपी में कांग्रेस का चेहरा और धौरहरा सीट से उम्मीदवार जितिन प्रसाद बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. उनके बारे में कहा गया कि वह कांग्रेस आलाकमान से नाराज चल रहे हैं. उन्हें मनाने की पूरी कोशिशें की जा रही हैं.जितिन प्रसाद का परिवार कांग्रेस से जुड़ा रहा है. लेकिन पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान उनके भाई और भाभी बीजेपी में शामिल हो गए थे. इसलिए भी माना जा रहा था कि वह बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. लेकिन अंत में उन्होंने खुद ही इन खबरों का खंडन कर दिया.इससे पहले 2017 में जितिन प्रसाद यूपी में कांग्रेस की ओर से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं. समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए गठबंधन किया था.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
त्रिपुरा: बीजेपी को झटका, एकमात्र सहयोगी ने दोनों सीटों पर उतारे उम्मीदवारLok Sabha Polls 2019: त्रिपुरा की दो लोकसभा सीटों- पश्चिमी त्रिपुरा सीट पर 11 अप्रैल और पूर्वी त्रिपुरा सीट पर 18 अप्रैल को मतदान होगा। राज्य में कुल 25,98,290 मतदाता हैं।
Read more »
LIVE: 10 राज्यों के टिकट पर बीजेपी का 'महामंथन', पीएम मोदी बैठक में पहुंचेबीजेपी के केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शुरू हो गई है
Read more »
चुनाव ड्यूटी पर जाने से रोक रही थी पत्नी, CRPF जवान ने कर दी हत्या– News18 हिंदीछत्तीसगढ़ के जगदलपुर क्षेत्र में कोबरा बटालियन के एक सीआरपीएफ कॉन्सटेबल ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. कथित तौर पर जवान की पत्नी उसे चुनाव ड्यूटी पर जाने से रोक रही थी.
Read more »
राजस्थान: बीजेपी में टिकट पर टकराव, राज परिवारों के बीच घमासानवसुंधरा राजे और अमित शाह के बीच बैठक बेनतीजा रहने के बाद यह तय किया गया कि होली के बाद 13 सीटों पर सहमति बनाने के लिए फिर से बैठक रखी जाएगी. जयपुर, दौसा, अजमेर, अलवर, चूरु, राजसमंद, पाली, सीकर, झुंझुनू, जालौर, नागौर और बाड़मेर सीट पर विवाद ज्यादा है. इन सीटों पर बीजेपी के दो गुटों के बीच आपस में विरोध है.
Read more »
BJP की बड़ी बैठक जारी, हो रही यूपी व बंगाल की सीटों पर चर्चाLok Sabha General Election 2019 India LIVE News Updates: मणिपुर की राजधानी इंफाल में छात्रों के साथ एक संवाद के दौरान और एक जन सभा में राहुल ने नागरिकता (संशोधन) विधेयक का मुद्दा उठाया और पूर्वोत्तर के लोगों की संस्कृति पर हमला करने आरोप लगाया।
Read more »
केरल में बीजेपी ने दो पार्टियों से किया गठबंधन, 14 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवारबीजेपी ने केरल में भारत धर्म जन सेना(बीडीजेएस) और केरल कांग्रेस के साथ गठबंधन को अंतिम रूप दे दिया. बीजेपी केरल में 14 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी जबकि बीडीजेएस पांच सीटों पर और पीसी थॉमस की अगुवाई वाली केरल कांग्रेस एक सीट पर चुनाव लड़ेगी.
Read more »
पश्चिमी यूपी में दांव पुराने चेहरों पर, जातीय समीकरण में कहां तक फिट बीजेपी के सूरमा?उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 28 प्रत्याशी के नामों की घोषणा बीजेपी ने कर दी है. बीजेपी एक बार फिर पश्चिम उत्तर प्रदेश में सियासी जंग फतह करने के लिए पुराने चेहरों के सहारे मैदान में उतरी है. बीजेपी ने जाट, राजपूत और वैश्य समुदाय के लोगों को उतार कर जातीय समीकरण साधने की कोशिश की है.
Read more »
कांग्रेस प्रत्याशी की किरकिरी, आतंकी गतिविधियों में गिरफ्तार शख्स का किया था समर्थन!कांग्रेस नेता नवीनचंद्र बांदीवडेकर ने सनातन संस्था के कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें बांदीवडेकर महाराष्ट्र में आतंकी हमले की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार वैभव राउत के समर्थन में खड़े हैं।
Read more »
