त्रिपुरा: बीजेपी को झटका, एकमात्र सहयोगी ने दोनों सीटों पर उतारे उम्‍मीदवार

United States News News

त्रिपुरा: बीजेपी को झटका, एकमात्र सहयोगी ने दोनों सीटों पर उतारे उम्‍मीदवार
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Jansatta
  • ⏱ Reading Time:
  • 48 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 23%
  • Publisher: 63%

लोकसभा चुनाव 2019: त्रिपुरा में बीजेपी को झटका, सहयोगी दल ने दोनों सीटों पर उतारे उम्‍मीदवार

लोकसभा चुनाव 2019: त्रिपुरा में बीजेपी को झटका, सहयोगी दल ने दोनों सीटों पर उतारे उम्‍मीदवार Debraj Deb March 17, 2019 8:29 AM IPFT ने तय किया है कि त्रिपुरा की दोनों लोकसभा सीटों पर दोस्‍ताना लड़ाई लड़ेगी। Lok Sabha Elections 2019: त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी को झटका लगा है। यहां बीजेपी के एकमात्र सहयोगी सहयोगी दल इंडीजीनस पीपुल्‍स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा ने राज्‍य की दोनों लोकसभा सीटों पर शनिवार को प्रत्‍याशियों का ऐलान कर दिया। बीजेपी की ओर से सीट बांटने से इनकार के बाद IPFT ने यह कदम उठाया है। दो दिन तक चुनावी रणनीति पर मंथन के बाद IPFT प्रमुख एनसी देबबर्मा ने ऐलान किया है वह ईस्‍ट त्रिपुरा से चुनाव लड़ेंगे। युवा आदिवासी नेता सुक्‍लाचरण नेतिया पश्चिमी त्रिपुरा लोकसभा सीट से ताल ठोकेंगे। देबबर्मा ने कहा कि वह आगामी चुनाव में बीजेपी के साथ एक “दोस्‍ताना लड़ाई” चाहते हैं। एनसी देबबर्मा ने कहा, “हम नॉर्थ ईस्‍ट डेमोक्रेटिक अलायंस और नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस का हिस्‍सा हैं। असम में NEDA और NDA सहयोगी हैं तथा बाकी जगह लोकसभा चुनाव लड़ने का मौका दिया गया है। लेकिन हमें अवसर नहीं मिला। बीजेपी नेताओं का सुझाव था कि ईस्‍ट त्रिपुरा सीट से हम दोस्‍ताना लड़ाई करें और दूसरी सीट पर रिजर्व उम्‍मीदवार उतारें। हमने दोनों ही सीटों पर प्रत्‍याशी उतारने का फैसला किया है।” एनसी देबबर्मा राज्‍य सरकार में वरिष्‍ठ मंत्री हैं और राजस्‍व मंत्रालय संभालते हैं। इससे पहले शनिवार को ही, त्रिपुरा भाजपा के प्रवक्‍ता नबेंदु भट्टाचार्य ने कहा था कि उनकी पार्टी त्रिपुरा की दोनों सीटों पर लड़ेगी। उन्‍होंने indianexpress.

com से बातचीत में कहा था, “हम IPFT के बारे में जरा भी नहीं सोच रहे। उन्‍हें बहुत पहले ही निर्णय के बारे में बता दिया गया था।” हालां‍कि IPFT महासचिव मेवाड़ कुमार जमतिया सीट बंटवारे को लेकर बीजेपी के रवैये से खुश नहीं दिखे। उन्‍होंने कहा, “हमने एक लोकसभा सीट पर लड़ने को कई बार बीजेपी से संपर्क साधा मगर उन्‍होंने हमारी बात मानने से इनकार कर दिया। इसलिए हमने दोनों सीटों पर अकेले लड़ने का फैसला किया है। IPFT प्रवक्‍ता मंगल देबबर्मा ने कहा कि बीजेपी नेताओं ने त्रिपुरा के लिए लोकभा चुनाव के उम्‍मीदवार तय करते समय उनकी पार्टी का ध्‍यान नहीं रखा। Also Read त्रिपुरा में दो लोकसभा सीटे हैं जहां कुल 25,98,290 मतदाता हैं। पश्चिमी त्रिपुरा सीट पर 11 अप्रैल तथा पूर्वी त्रिपुरा सीट पर 18 अप्रैल को मतदान होना है। विधानसभा की बात करें तो 60 सदस्‍यीय सदन में IPFT के 8 जबकि भाजपा के 36 विधायक हैं। Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ गूगल प्लस पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Jansatta /  🏆 4. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

General Election 2019: दिल्ली की सातों सीटों पर 12 मई को होगा मतदानGeneral Election 2019: दिल्ली की सातों सीटों पर 12 मई को होगा मतदानरविवार को लोकसभा चुनाव के बारे में घोषणा करते हुए कहा मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि इस बार सभी बूथों पर पोलिंग के दौरान वीवीपैट का इस्तेमाल किया जाएगा।
Read more »

आम चुनाव 2019: 12 मई को छठे चरण का चुनाव, 59 सीटों पर वोटिंग-Navbharat Timesआम चुनाव 2019: 12 मई को छठे चरण का चुनाव, 59 सीटों पर वोटिंग-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019ः छठे चरण का चुनाव में 59 सीटों पर वोटिंग, यहां जानें सारी डीटेल्स via NavbharatTimes LoksabhaElection ElectionCommission ElectionsWithTimes Election2019
Read more »

Lok Sabha election 2019: महाराष्ट्र की 48 सीटों पर कब-कब हैं चुनाव, देखें पूरी लिस्टLok Sabha election 2019: महाराष्ट्र की 48 सीटों पर कब-कब हैं चुनाव, देखें पूरी लिस्टमहाराष्ट्र में चुनाव 11 अप्रैल, 18 अप्रैल 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को होंगे. पहले चरण यानी कि 11 अप्रैल को लोकसभा की 7 सीटों पर वोट डाले जाएंगे, 18 अप्रैल को 10 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. 23 अप्रैल को राज्य की 14 सीटों पर वोटिंग होगी. 29 अप्रैल को 17 सीटों पर मतदान होगा.
Read more »

लोकसभा चुनाव में 33 फीसदी सीटों पर महिला प्रत्याशियों को उतारेगा बीजदलोकसभा चुनाव में 33 फीसदी सीटों पर महिला प्रत्याशियों को उतारेगा बीजदलोकसभा चुनाव में 33 फीसदी सीटों पर महिला प्रत्याशियों को उतारेगा बीजद NaveenPatnaik BJD Odisha WomenReservation नवीनपटनायक बीजद महिलाआरक्षण ओडिशा
Read more »

महागठबंधन में सीटों को लेकर फसा पेंच, दिल्ली की बैठक में होगा सीटों पर फैसलामहागठबंधन में सीटों को लेकर फसा पेंच, दिल्ली की बैठक में होगा सीटों पर फैसलाजीतनराम मांझी ने स्पष्ट किया है कि अभी कोई बंटवारा तय नही हुआ हैं. उन्होंने कहा कि सीटों के तालमेल को लेकर कई राउंड की बैठक हो चुकी है. सोमवार को भी पटना में बैठक हुई, लेकिन कांग्रेस के प्रतिनिधि नहीं शामिल हुए.
Read more »

बिहार में सीटों का फॉर्मूला, 20 सीटों पर लड़ सकती है RJD, 10 पर कांग्रेसबिहार में सीटों का फॉर्मूला, 20 सीटों पर लड़ सकती है RJD, 10 पर कांग्रेसबिहार की कुल 40 लोकसभा सीटों में से आरजेडी को 20-22 सीटें मिल सकती है. जबकि कांग्रेस के खाते में 10-11 सीटें, आरएलएसपी को 3 से 4, जीतनराम मांझी की पार्टी हिंदुस्तान अवाम मोर्चा को 1-2 सीटें और वीआईपी को भी 1 से 2 सीटें मिल सकती हैं.
Read more »

लोकसभा चुनाव : सीट शेयरिंग को लेकर महागठबंधन में ट्विस्ट, 13 सीटों की डिमांड पर अड़ी कांग्रेसलोकसभा चुनाव : सीट शेयरिंग को लेकर महागठबंधन में ट्विस्ट, 13 सीटों की डिमांड पर अड़ी कांग्रेसमहागठबंधन की मीटिंग के बाद नेता भले ही मुस्कुराते हुए सबकुछ ठीक होने का दावा कर रहे हों, लेकिन सीट शेयरिंग को लेकर सबकुछ ठीक नहीं है.
Read more »

अमेठी के अलावा दक्षिण भारत से भी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी? चर्चाएं तेज-Navbharat Timesअमेठी के अलावा दक्षिण भारत से भी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी? चर्चाएं तेज-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अमेठी के अलावा दक्षिण भारत के किसी शहर से लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। पार्टी के कार्यकर्ता भी मांग कर रहे हैं कि उन्हें दक्षिण भारत की किसी सीट से भी उम्मीदवार बनना चाहिए।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:09:06