Gujarat Local Body Election 2026: गुजरात में 15 नगर निगमों के साथ कुल 393 लोकल बॉडी के चुनावों से पहले अरविंद केजरीवाल बीजेपी के गढ़ में सक्रिय हो गए हैं। दौरे के पहले दिन अमरेली में उन्होंने सीधे बीजेपी को निशाने पर लिया। केजरीवाल ने पंजाब आप मॉडल का जिक्र करके गुजरात मॉडल के लिए बीजेपी को घेरा। आप ने राज्य की 12 हजार स्थानीय निकाय सीटों पर अकेले...
अहमदाबाद: गुजरात में 'मिनी विधानसभा चुनाव' माने जा रहे स्थानीय निकाय के चुनावों से पहले आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने डेरा डालकर राजनीति को गरमा दिया है। उनके साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान भी राज्य के दौरे पर पहुंचे हैं। तीन दिवसीय दौरे के पहले दिन केजरीवाल ने अमरेली में सभा को संबोधित किया। इस मौके पर केजरीवाल ने सीधे बीजेपी को निशाने पर लिया है। आप की ‘विजय विश्वास सभा’ में केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी 30 साल में शासन में सिर्फ भ्रष्टाचार का रेट बढ़ा है। केजरीवाल ने कहा कि आप आम लोगों को टिकट देगी केजरीवाल ने पूछा कि किसानों की फसल बर्बादी के 10,000 करोड़ कहां गए?https://x.
com/ArvindKejriwal/status/2036810136069763574?s=20मुफ्त बिजली का खेला दांव अरविंद केजरीवालने किसान बेल्ट में बड़ा सियासी दांव खेलते हुए का कि पंजाब में किसानों को दिन में मुफ्त बिजली, तो गुजरात में रात को क्यों? केजरीवाल ने एक बार फिर से कहा कि आप सत्ता में आई तो गुजरात की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देगी। केजरीवाल ने कहा कि जिला परिषद चुनाव है सेमीफाइनल है। विधानसभा में गुजरात का नक्शा बदलेगा। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में 10 लाख तक मुफ्त इलाज है। उन्होंने गुजरात मॉडल पर सवाल उठाए। पंजाब सीएम भगवंत मान ने कहा कि धर्म नहीं, शिक्षा और विकास पर वोट दें। आप के प्रदेश प्रमुख इसुदान गढ़वी ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहता है लेकिन किसान अपने बेटे को किसान नहीं बनाना चाहता। आप ने बड़े नेता गोपाल इटालिया ने कहा कि हाल ही में विधानसभा में मैंने देखा, किसानों के मुद्दों में सरकार को कोई रुचि नहीं है48 में 40 सीटें बीजेपी को दीं क्या मिला? अमरेली में आयोजित सभा में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपना वक्तव्य देते हुए कहा कि, सौराष्ट्र में सोमनाथ महादेव और द्वारकाधीश का मंदिर है तो आज मैं सौराष्ट्र की धरती पर आशीर्वाद लेने के लिए आया हूं। बीजेपी के कुशासन और भ्रष्टाचार से लोगों को मुक्ति दिलाए, इस आशीर्वाद के लिए मैं यहां पर आया हूं। सौराष्ट्र की 48 सीटों में से 40 सीटे आपने भाजपा को दी, लेकिन बदले में आपको क्या मिला? धक्के मिले, गालियां मिली, अपमान मिला, डंडे मिले, जेल मिली, पिछले 30 सालों में भाजपा ने क्या दिया? दरअसल केजरीवाल ऐसे वक्त पर गुजरात में उतरे हैं जब राज्य में अगले कुछ ही दिनों में 15 नगर निगम समेत कुल 393 स्थानीय निकाय के चुनावों की घोषणा होगी। यह घोषण 1 अप्रैल के बाद के बाद कभी भी होने की उम्मीद है। गुजरात के स्थानीय निकायों पर अभी बीजेपी का दबदबा है। केजरीवाल की रणनीति है कि स्थानीय निकायों में आप की एंट्री के साथ पार्टी को मजबूत किया जाए।
गुजरात लेटेस्ट हिंदी न्यूज गुजरात लोकल बॉडी चुनाव 2026 Gujarat Local Body Election 2026 Arvind Kejriwal आम आदमी पार्टी लेटेस्ट न्यूज Aap Gujarat News Kejriwal Attack Bjp In Amreli केजरीवाल का गुजरात दौरा पंजाब सीएम भगवंत मान ने कहा
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
MP में कमर्शियल LPG की आपूर्ति दस प्रतिशत बढ़ाई, अब 30 होगी, सेक्टरवार तय हुआ कोटामप्र में वाणिज्यिक गैस आपूर्ति व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। शैक्षणिक, चिकित्सा संस्थानों और आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता देते हुए सेक्टरवार कोटा तय किया गया है।
Read more »
गुजरात में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा 30 गीगावाट रिन्यूएबल एनर्जी पार्कगुजरात में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा 30 गीगावाट रिन्यूएबल एनर्जी पार्क
Read more »
ब्लड बैंकों पर सरकार की डिजिटल निगरानी, 30 दिन में रिपोर्ट अनिवार्यसरकार ने देशभर के ब्लड बैंकों पर डिजिटल निगरानी बढ़ा दी है। लाइसेंस प्राप्त ब्लड सेंटर्स को ई-रक्तकोष पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य कर दिया गया है। इसका उद्देश्य खून की उपलब्धता का केंद्रीकृत सिस्टम बनाना और कालाबाजारी रोकना है। राज्यों को 30 दिन में रिपोर्ट सौंपनी होगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। डोनर्स का रिकॉर्ड आभा आईडी या आधार से जोड़ा जाएगा जिससे पारदर्शिता आएगी।
Read more »
हल्द्वानी-नैनीताल में गैस सिलिंडर आपूर्ति संकट गहराया, बैकलॉग 30 हजार पारहल्द्वानी और नैनीताल में घरेलू गैस सिलिंडर की आपूर्ति में भारी कमी आई है, जिससे 30,000 से अधिक का बैकलॉग हो गया है। गैस एजेंसियों को होम डिलीवरी में परेशानी हो रही है और उपभोक्ता शिकायत कर रहे हैं।
Read more »
छत्तीसगढ़ के 4.95 लाख भूमिहीन मजदूरों के खाते में आए 10-10 हजार, ऐसे चेक करें स्टेटसदीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना: छत्तीसगढ़ की इस अहम योजना का पैसा ट्रांसफर कर दिया गया है। भूमिहीन कृषि मजदूरों के खाते में 10-10 हजार रुपये भेजे गए हैं।
Read more »
आईपीएल 2026 के सभी 10 कप्तानों की सैलरीआईपीएल 2026 में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। 28 मार्च से शुरू होने वाली लीग की सभी 10 टीमों के कप्तान तय हो चुके हैं।
Read more »
