MP में कमर्शियल LPG की आपूर्ति दस प्रतिशत बढ़ाई, अब 30 होगी, सेक्टरवार तय हुआ कोटा

MP Commercial LPG News

MP में कमर्शियल LPG की आपूर्ति दस प्रतिशत बढ़ाई, अब 30 होगी, सेक्टरवार तय हुआ कोटा
Madhya Pradesh Gas SupplyCommercial Gas QuotaLPG Allocation MP
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 103 sec. here
  • 18 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 97%
  • Publisher: 53%

मप्र में वाणिज्यिक गैस आपूर्ति व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। शैक्षणिक, चिकित्सा संस्थानों और आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता देते हुए सेक्टरवार कोटा तय किया गया है।

राज्य ब्यूरो, भोपाल। मध्य प्रदेश में कमर्शियल गैस की आपूर्ति व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। अब कुल उपलब्ध गैस में से 20% की जगह 30% हिस्सेदारी कमर्शियल उपयोग के लिए तय की गई है। इसके साथ ही अलग-अलग सेक्टर के लिए स्पष्ट कोटा निर्धारित कर दिया गया है, ताकि आवश्यक सेवाओं और संस्थानों को प्राथमिकता मिल सके। इस तरह होगा आवंटन नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक और चिकित्सा संस्थानों को उनकी जरूरत की 100% गैस उपलब्ध कराई जाएगी, जो कुल कमर्शियल गैस का लगभग 30% हिस्सा होगी। वहीं होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग सेक्टर को 9-9% तथा ढाबा और स्ट्रीट फूड वेंडर्स को 7% गैस आवंटित की जाएगी। सरकार ने आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता देते हुए केंद्रीय सशस्त्र बल, पुलिस, जेल, महिला एवं बाल विकास, सामाजिक न्याय विभाग के संस्थानों, एयरपोर्ट और दीनदयाल रसोई योजना के लिए 35% गैस तय की है। इसके अलावा फार्मास्यूटिकल, फूड प्रोसेसिंग, पोल्ट्री और सीड प्रोसेसिंग उद्योग को 5% तथा अन्य उद्योगों के लिए 5% गैस प्रकरण के आधार पर उपलब्ध कराई जाएगी। खाद्य विभाग ने जारी किए आदेश खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने सोमवार को सभी कलेक्टरों को इस नई व्यवस्था के आदेश जारी कर दिए हैं। इससे पहले गैस वितरकों ने अपर मुख्य सचिव रश्मि अरुण शमी से मुलाकात कर गैस की कमी से हो रही व्यावसायिक दिक्कतों को लेकर चिंता जताई थी। PNG को प्रोत्साहन केंद्र सरकार के निर्देशों के तहत सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन को बढ़ावा देने और पीएनजी कनेक्शन को प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया गया है। उद्योगों और व्यावसायिक संस्थानों से अपील की गई है कि वे उपलब्धता के अनुसार पीएनजी कनेक्शन अपनाएं। इधर, राहत की बात यह है कि पेट्रोल, डीजल, घरेलू पीएनजी और सीएनजी की आपूर्ति प्रदेश में पूरी तरह सामान्य और निर्बाध बनी हुई है। अधिकारियों के मुताबिक गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और ऑनलाइन बुकिंग का आंकड़ा भी 90% के पार पहुंच गया है। यह भी पढ़ें- भोपाल में RGPV कैंटीन के भोजन में छिपकली का आरोप, कर्मचारी बोला- 'शिमला मिर्च का टुकड़ा है'; Video वायरल होने के बाद हंगामा कालाबाजारी/जमाखोरी पर कार्रवाई वहीं कालाबाजारी और जमाखोरी पर नकेल कसने के लिए प्रदेशभर में 1,844 स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 2,717 गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं, जिससे व्यवस्था को और पारदर्शी बनाने की कोशिश की जा रही है।.

राज्य ब्यूरो, भोपाल। मध्य प्रदेश में कमर्शियल गैस की आपूर्ति व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। अब कुल उपलब्ध गैस में से 20% की जगह 30% हिस्सेदारी कमर्शियल उपयोग के लिए तय की गई है। इसके साथ ही अलग-अलग सेक्टर के लिए स्पष्ट कोटा निर्धारित कर दिया गया है, ताकि आवश्यक सेवाओं और संस्थानों को प्राथमिकता मिल सके। इस तरह होगा आवंटन नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक और चिकित्सा संस्थानों को उनकी जरूरत की 100% गैस उपलब्ध कराई जाएगी, जो कुल कमर्शियल गैस का लगभग 30% हिस्सा होगी। वहीं होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग सेक्टर को 9-9% तथा ढाबा और स्ट्रीट फूड वेंडर्स को 7% गैस आवंटित की जाएगी। सरकार ने आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता देते हुए केंद्रीय सशस्त्र बल, पुलिस, जेल, महिला एवं बाल विकास, सामाजिक न्याय विभाग के संस्थानों, एयरपोर्ट और दीनदयाल रसोई योजना के लिए 35% गैस तय की है। इसके अलावा फार्मास्यूटिकल, फूड प्रोसेसिंग, पोल्ट्री और सीड प्रोसेसिंग उद्योग को 5% तथा अन्य उद्योगों के लिए 5% गैस प्रकरण के आधार पर उपलब्ध कराई जाएगी। खाद्य विभाग ने जारी किए आदेश खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने सोमवार को सभी कलेक्टरों को इस नई व्यवस्था के आदेश जारी कर दिए हैं। इससे पहले गैस वितरकों ने अपर मुख्य सचिव रश्मि अरुण शमी से मुलाकात कर गैस की कमी से हो रही व्यावसायिक दिक्कतों को लेकर चिंता जताई थी। PNG को प्रोत्साहन केंद्र सरकार के निर्देशों के तहत सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन को बढ़ावा देने और पीएनजी कनेक्शन को प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया गया है। उद्योगों और व्यावसायिक संस्थानों से अपील की गई है कि वे उपलब्धता के अनुसार पीएनजी कनेक्शन अपनाएं। इधर, राहत की बात यह है कि पेट्रोल, डीजल, घरेलू पीएनजी और सीएनजी की आपूर्ति प्रदेश में पूरी तरह सामान्य और निर्बाध बनी हुई है। अधिकारियों के मुताबिक गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और ऑनलाइन बुकिंग का आंकड़ा भी 90% के पार पहुंच गया है। यह भी पढ़ें- भोपाल में RGPV कैंटीन के भोजन में छिपकली का आरोप, कर्मचारी बोला- 'शिमला मिर्च का टुकड़ा है'; Video वायरल होने के बाद हंगामा कालाबाजारी/जमाखोरी पर कार्रवाई वहीं कालाबाजारी और जमाखोरी पर नकेल कसने के लिए प्रदेशभर में 1,844 स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 2,717 गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं, जिससे व्यवस्था को और पारदर्शी बनाने की कोशिश की जा रही है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Madhya Pradesh Gas Supply Commercial Gas Quota LPG Allocation MP Essential Services Gas Hotel Restaurant LPG Industrial Gas Supply PNG Promotion Gas Black Marketing Bhopal News LPG Crisis LPG Crisis In MP Bhopal News Bhopal Latest News Bhopal News In Hindi Bhopal Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

LPG सप्लाई पर संकट, भोपाल में PNG बना बेहतर विकल्प : जानिए कनेक्शन लेने की आसान प्रक्रियाLPG सप्लाई पर संकट, भोपाल में PNG बना बेहतर विकल्प : जानिए कनेक्शन लेने की आसान प्रक्रियामध्य पूर्व में जारी तनाव के कारण एलपीजी आपूर्ति बाधित होने से भोपाल में पीएनजी एक बेहतर विकल्प बनकर उभरा है। थिंक गैस भोपाल में यह सेवा प्रदान कर रही है, और कनेक्शन लेने की प्रक्रिया भी सरल है।
Read more »

LPG सिलेंडर संकट: केंद्र का बड़ा फैसला?LPG सिलेंडर संकट: केंद्र का बड़ा फैसला?LPG कमर्शियल सिलेंडर की किल्लत पर केंद्र सरकार द्वारा लिए गए फैसले पर रिपोर्ट। रिपोर्ट में इस संकट के कारणों और सरकार के संभावित समाधानों पर चर्चा की गई है।
Read more »

LPG Cylinder New Rules: LPG कमर्शियल सिलेंडर खरीदारों को बड़ी राहत, आज से कैसा नियम लागू ?LPG Cylinder New Rules: LPG कमर्शियल सिलेंडर खरीदारों को बड़ी राहत, आज से कैसा नियम लागू ?LPG Gas Cylinder New Rules: तेल और गैस की आपूर्ति में कमी के चलते भारत में गैस और प्रीमियम तेल के दाम बढ़ाए गए हैं। इसे लेकर 23 मार्च से कुछ नए नियम लागू होने जा रहे हैं। ईरान युद्ध (Iran Israel War Impact) शुरु होने के कुछ ही दिनों के भीतर भारत में घरेलू गैस सिलेंडर (LPG Cylinder Shortage) के दाम एक साथ 60 रुपये और कमर्शियल LPG सिलेंडर (LPG...
Read more »

गाजियाबाद में LPG किल्लत के बीच गैस एजेंसी से 99 सिलिंडर गायब, प्रबंधकों पर मुकदमा दर्जगाजियाबाद में LPG किल्लत के बीच गैस एजेंसी से 99 सिलिंडर गायब, प्रबंधकों पर मुकदमा दर्जGhaziabad LPG scam: गाजियाबाद के मोदीनगर स्थित धीरेन्द्र गैस सर्विस में 99 घरेलू सिलिंडर गायब पाए गए। प्रशासन ने स्टॉक की जांच के बाद प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
Read more »

लोकसभा में आज कॉर्पोरेट कानून संशोधन बिल पेश होगा: तेल-गैस संकट को लेकर विपक्ष के हंगामे के आसार; अनुदान मा...लोकसभा में आज कॉर्पोरेट कानून संशोधन बिल पेश होगा: तेल-गैस संकट को लेकर विपक्ष के हंगामे के आसार; अनुदान मा...Parliament Budget Session 2026 America israel iran war PM modi congress CEC Gyanesh Kumar Petrol LPG controversy
Read more »

लोकसभा में आज कॉर्पोरेट कानून संशोधन बिल पेश होगा: तेल-गैस संकट को लेकर विपक्ष के हंगामे के आसार; अनुदान मा...लोकसभा में आज कॉर्पोरेट कानून संशोधन बिल पेश होगा: तेल-गैस संकट को लेकर विपक्ष के हंगामे के आसार; अनुदान मा...Parliament Budget Session 2026 America israel iran war PM modi congress CEC Gyanesh Kumar Petrol LPG controversy
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:01:03