आम आदमी पार्टी (आप) सांसद संजय सिंह ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले ही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि बीजेपी विधायकों को खरीदने के लिए पैसे और जांच एजेंसी का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में बीजेपी बुरी तरह से हार रही है और 'ऑपरेशन लोटस' का काम कर रही है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले ही राजधानी में राजनीति क पारा बेहद हाई हो गया है। आम आदमी पार्टी (आप) सांसद संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी ( बीजेपी ) पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि बीजेपी दिल्ली चुनाव में हार मान गई है और किसी भी तरह सत्ता में आने के लिए ' ऑपरेशन लोटस ' का काम करना शुरू कर दिया है। आप सांसद ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने हमारे विधायकों को खरीदने की कोशिश की। कुछ में वो सफल हुए। बीजेपी विधायकों को खरीदने के लिए पैसे और जांच एजेंसी का इस्तेमाल करती है। संजय सिंह
ने कहा कि दिल्ली में हमारे दो मंत्रियों को तोड़ा गया। सरकार गिराने की हर मुमकिन कोशिश हुई, किसी तरह हम सरकार बचाने में कामयाब रहे। संजय सिंह ने कहा, 'बहुत सारे विधायकों ने हमें सूचना दी कि हमारे सात विधायकों के पास 15-15 करोड़ रुपये लेकर पार्टी छोड़ने का, पार्टी तोड़ने का और भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का ऑफर आ चुका है। एक दो से मुलाकात करके भी ऑफर दिया गया। आम आदमी पार्टी को छोड़कर बीजेपी के साथ आकर सरकार बनाने की बात कर रहे हैं।' आप सांसद ने दावा किया कि दिल्ली में बीजेपी बुरी तरह हार रही है। उन्होंने कहा, 'दो बातें बिल्कुल स्पष्ट हो गई है। पहली बात ये कि 8 फरवरी को काउंटिंग से पहले बीजेपी ने अपनी हार मान ली है। वो बुरी तरह से हार रही है। दूसरी बात ये कि जो खरीद-फरोख्त का तरीका वो पूरे देश में अपनाते हैं वो अब दिल्ली में भी शुरू कर दिया है। इसको कई बार वो ऑपरेशन लोटस और पता नहीं क्या-क्या नाम देते हैं।' संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी के जाल में न फंसे इसके लिए हमने अपने उम्मीदवारों को सचेत कर दिया गया है। सभी उम्मीदवारों को ऐसे कॉल्स को रिकॉर्ड करने को कहा गया है। मुलाकात कर ऐसे ऑफर देने वाले लोगों को हिडेन कैमरा लगाकर वीडियो बनाने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी मीडिया और बाकियों को भी दी जाएगी
बीजेपी आम आदमी पार्टी ऑपरेशन लोटस दिल्ली चुनाव संजय सिंह खरीद-फरोख्त
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिल्ली चुनाव 2025: AAP प्रचार में जुटा, केजरीवाल गारंटी पोस्टर से चुनाव अभियान शुरूदिल्ली के 2025 के विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने प्रचार अभियान में उतरने शुरू कर दिए हैं। मुंबई से दिल्ली आकर संजय कांतिलाल प्रचार कर रहे हैं।
Read more »
पवन सिंह की बीजेपी वापसी की अटकलें?लखनऊ में पवन सिंह की बर्थडे पार्टी में बीजेपी के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी से पवन सिंह की बीजेपी में वापसी की अटकलें बढ़ गई हैं।
Read more »
AAP नेता सीएम हाउस से पीएम आवास जा रहे हैंसंजय सिंह और सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली में सीएम हाउस पहुंचकर भाजपा पर शीशमहल वाले आरोप लगाए।
Read more »
सीएम आवास के बाहर भारी पुलिस सुरक्षा, आप नेताओं को रोका गयादिल्ली के मुख्यमंत्री आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। पुलिस ने आप नेताओं संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज को सीएम आवास तक जाने से रोक दिया।
Read more »
कोलकाता में डॉक्टर के साथ रेप और हत्या मामले में आरोपी को दोषी पाया गयाकोलकाता में आरजी कर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के मामले में आरोपी संजय रॉय को कोर्ट ने दोषी करार दिया है।
Read more »
संजय सिंह ने दिल्ली में चार जनसभाएं कर आम आदमी पार्टी का समर्थन मांगाराज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने दिल्ली में चार जनसभाएं आयोजित कीं और आम आदमी पार्टी के लिए जनता का समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता AAP की सरकार बनाने के लिए तैयार है और बीजेपी को भगाने के लिए एकजुट हैं। उन्होंने अरविंद केजरीवाल के प्रति बीजेपी के दबाव का जिक्र किया और कहा कि केवल ट्रंप को आना बाकी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों को डुप्लीकेट क्यों चुनेंगे जब ओरिजनल अरविंद केजरीवाल मौजूद हैं।
Read more »
