Samastipur PM Shri Jawahar Navodaya Vidyalaya Birauli : समस्तीपुर के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बिरौली के छात्र वियत श्रीवास्तव इंडियन नेशनल मैथमेटिकल ओलिंपियाड ( INMO) में चयनित होकर बिहार के नवोदय विद्यालयों से पहले छात्र बने हैं. अब उन्हें आईआईटी से ग्रेजुएशन करने का भी मौका मिलेगा.
समस्तीपुर जिला इन दिनों शिक्षा, खेल और प्रतिभा के क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है. कभी खेल के मैदान में वैभव सूर्यवंशी जैसे युवा देश-दुनिया में पहचान बना रहे हैं, तो कभी शिक्षा के क्षेत्र में जिले के छात्र राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं.
इसी कड़ी में समस्तीपुर जिले के बिरौली स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के एक छात्र ने ऐसा कीर्तिमान रचा है, जिसकी चर्चा अब केवल जिले तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि बिहार स्तर पर हो रही है. यह उपलब्धि साबित करती है कि ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले छात्र भी कड़ी मेहनत और सही मार्गदर्शन से राष्ट्रीय मंच तक पहुंच सकते हैं. पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बिरौली, समस्तीपुर के कक्षा ग्यारहवीं के छात्र वियत श्रीवास्तव का चयन इंडियन नेशनल मैथमेटिकल ओलिंपियाड में हुआ है. यह उपलब्धि नवोदय परिवार के लिए गर्व का विषय है. वियत ने संभाग स्तरीय मैथमेटिकल ओलिंपियाड प्रतियोगिता 2025 में सफलता प्राप्त कर यह साबित कर दिया कि गणित जैसे कठिन विषय में भी निरंतर अभ्यास और समर्पण से सफलता हासिल की जा सकती है. खास बात यह है कि इस वर्ष बिहार के नवोदय विद्यालयों से चयनित होने वाले वे पहले छात्र बने हैं. इंडियन नेशनल मैथमेटिकल ओलिंपियाड एक अत्यंत प्रतिष्ठित प्रतियोगिता मानी जाती है. इस परीक्षा में सफल होने के बाद छात्रों को आईआईटी जैसे शीर्ष संस्थानों से ग्रेजुएशन करने का सुनहरा अवसर प्राप्त होता है. यह परीक्षा होमी भाभा सेंटर फॉर साइंस एजुकेशन द्वारा संचालित की जाती है, जो देश में वैज्ञानिक प्रतिभाओं को पहचानने और तराशने का कार्य करता है. वियत श्रीवास्तव की यह सफलता न सिर्फ उनके व्यक्तिगत भविष्य को उज्ज्वल बनाएगी, बल्कि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी. वियत श्रीवास्तव की इस सफलता के पीछे उनके परिवार और शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. उनके पिता आरके श्रीवास्तव, जो स्वयं वरिष्ठ कम्प्यूटर साइंस शिक्षक हैं, ने पढ़ाई के प्रति अनुशासन और तार्किक सोच विकसित करने में अहम भूमिका निभाई. वहीं, विद्यालय के वरिष्ठ गणित शिक्षक अखिलेश कुमार ने कठिन गणितीय अवधारणाओं को सरल तरीके से समझाकर छात्र को प्रतियोगिता के लिए तैयार किया. विद्यालय में मिले सकारात्मक शैक्षणिक माहौल ने भी वियत की प्रतिभा को निखारने का काम किया. इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बिरौली के प्रभारी प्राचार्य आर.एस. झा सहित विद्यालय परिवार ने छात्र वियत श्रीवास्तव एवं उनके पिता को बधाई और शुभकामनाएं दी है. विद्यालय प्रबंधन ने उम्मीद जताई कि वियत भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर जिले, राज्य और देश का नाम रोशन करेंगे. यह सफलता समस्तीपुर जिले के छात्रों के लिए एक मजबूत संदेश है कि सही दिशा, मेहनत और आत्मविश्वास से किसी भी लक्ष्य को पाया जा सकता है.
इंडियन नेशनल मैथमेटिकल ओलिंपियाड Indian National Mathematical Olympiad Selection इंडियन नेशनल मैथमेटिकल ओलिंपियाड चयन Jawahar Navodaya Vidyalaya Success जवाहर नवोदय विद्यालय सफलता पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बिरौली छात्र समस्तीपुर छात्र वियत श्रीवास्तव PM Shri Jawahar Navodaya Vidyalaya Birauli Studen Samastipur Student Viyat Srivastava समस्तीपुर लोकल न्यूज Samastipur Local News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Vijay Hazare Trophy 2025-26 Live Updates: सवाई मानसिंह स्टेडियम में उतरेंगे रोहितVijay Hazare Trophy 2025-26 Live: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 की शुरुआत में आज विराट कोहली और रोहित शर्मा मैदान पर नजर आएंगे।
Read more »
Christmas 2025: 'द स्काई इज पिंक' से 'शानदार' तक, फिल्में जिनमें दिखीं क्रिसमस की झलक, इन ओटीटी पर देखेंमनोरंजन | बॉलीवुड: Christmas 2025: क्रिसमस 2025 पर अगर आप भी घर बैठे फिल्में देखना चाहते हैं तो हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिनमें क्रिसमस की झलक देखने को मिलेगी.
Read more »
Year Ender Google Search 2025: लोगों ने 2025 में गूगल पर सबसे ज्यादा क्या सर्च किया?गूगल सर्च लिस्ट में Gemini ट्रेंड सबसे ऊपर रहा है। लोगों ने इस साल गूगल पर विभिन्न विषयों और जानकारियों को खोजने में खूब रुचि दिखाई है। यह रिपोर्ट साल 2025 में गूगल पर सबसे अधिक खोजे गए विषयों की जानकारी देती है।
Read more »
CAT Result 2025 OUT: आईएमएम कैट रिजल्ट iimcat.ac.in पर जारी, इस डायरेक्ट लिंक से तुरंत डाउनलोड करें स्कोरकार्डCAT 2025 Result OUT: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM), कोझिकोड ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2025 का परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जारी कर दिया है.
Read more »
CAT 2025 Result : कैट 2025 रिजल्ट हो गया जारी, iimcat.ac.in पर चेक करें स्कोरकार्डCAT 2025 Result : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM), कोझिकोड ने आज, 24 दिसंबर, 2025 को कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2025 के नतीजे और स्कोरकार्ड जारी कर दिए हैं.
Read more »
Christmas 2025: क्रिसमस की खुशियों में लिपटा देश, रोशनी से जगमगाए चर्च, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, देखिए VIDEONational News | Christmas 2025 | Christmas 2025 Celebration Video | Christmas 2025 Celebrations in India | Christmas 2025 Celebrations | Christmas News | Videos of Christmas celebrations |
Read more »
