बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के सीट बंटवारे को लेकर जेडीयू में विवाद गहरा गया है। भागलपुर के सांसद अजय मंडल ने टिकट वितरण में अनदेखी का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर इस्तीफे की अनुमति मांगी है। उन्होंने पार्टी के फैसलों पर नाराजगी जाहिर की और 2019 के उपचुनाव में अपनी जीत का हवाला दिया।
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी काफी बढ़ गई है। एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर घमासान मचा हुआ है। एनडीए के प्रमुख घटक दल जेडीयू में सीट बंटवारे और उम्मीदवारों के चयन को लेकर आपसी विवाद बढ़ता जा रहा है। भागलपुर के सांसद और जेडीयू के नेता अजय मंडल की इस बात को लेकर नाराजगी इतनी बढ़ी है कि उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर इस्तीफा तक की अनुमति मांगी है।.
सांसद अजय मंडल का नीतीश कुमार को पत्रसांसद ने मुख्यमंत्री और जेडीयू को मंगलवार को लिखे एक पत्र में कहा है, 'पिछले लगभग 20-25 सालों से भागलपुर क्षेत्र में विधायक और सांसद के रूप में जनता की सेवा करता आ रहा हूं। इस लंबे राजनीतिक जीवन में मैंने जनता दल को अपने परिवार की तरह समझते हुए इसके संगठन, कार्यकर्ताओं और जनसंपर्क को सुदृढ़ करने का काम किया है। भागलपुर और नवगछिया में जिला अध्यक्ष, प्रभारी और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर हमेशा पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करता रहा हूं। परंतु विगत कुछ महीने से संगठन में ऐसे निर्णय लिए जा रहे हैं जो पार्टी और उसके भविष्य के लिए शुभ संकेत नहीं हैं।'.टिकट वितरण में राय न लेने पर जताई नाराजगीउन्होंने शिकायत करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के टिकट वितरण की प्रक्रिया में स्थानीय सांसद होने के बावजूद मुझसे कोई सलाह या चर्चा नहीं की जा रही है। जिन व्यक्तियों ने कभी पार्टी संगठन के लिए कार्य नहीं किया, उन्हें टिकट देने की बात सामने आ रही है, जबकि जिला अध्यक्ष और स्थानीय नेतृत्व की राय को पूरी तरह अनदेखा किया जा रहा है।.2019 की जीत का दिया हवाला सांसद ने वर्ष 2019 की चर्चा करते हुए कहा कि उस समय पूरे बिहार में विधानसभा उपचुनाव जेडीयू जितनी भी सीटों पर लड़ी थी, तब पूरे बिहार में केवल मेरे नेतृत्व में इसी सीट पर जीत हुई थी। यह पार्टी के प्रति मेरी निष्ठा और जनता के विश्वास का प्रतीक है। आज जब पार्टी के कुछ लोग मेरे ही लोकसभा क्षेत्र में टिकट बांटने का काम कर रहे हैं और संगठन की अनदेखी कर रहे हैं, तब यह स्थिति अत्यंत दुखद है।.'मुलाकात का समय भी नहीं मिल रहा'उन्होंने आगे लिखा, 'आपसे मिलने का भी समय नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में मेरे लिए यह समझना कठिन हो रहा है कि जब संगठन में समर्पित कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेतृत्व की राय का कोई महत्व नहीं रह गया है, तो मेरे लिए अपने आत्मसम्मान और पार्टी के भविष्य की चिंता करते हुए सांसद पद पर बने रहने का क्या औचित्य है।'.'आत्मसम्मान के लिए त्यागपत्र देने की अनुमति दें'जेडीयू सांसद ने पत्र के अंत में लिखा है, 'आत्मसम्मान और संगठन के प्रति सच्ची निष्ठा के साथ मैं आपसे विनम्र अनुरोध करता हूं कि मुझे अपने सांसद पद से त्यागपत्र देने की अनुमति प्रदान करें।'.इसे भी पढ़ें: बिहार विधानसभा चुनाव: 'तेजस्वी की गुगली से बिखर जाएगा NDA, राज्य में दो बार मनाई जाएगी दीपावली'इसे भी पढ़ें: योगी के मंत्री राजभर ने बिहार में BJP के खिलाफ खोला मोर्चा, उतारे 53 उम्मीदवार, बढ़ाई एनडीए की मुश्किलें
बिहार विधानसभा चुनाव जेडीयू अजय मंडल नीतीश कुमार सीट बंटवारा
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
NDA में सीट शेयरिंग फाइनल: JDU और BJP 101-101 पर लड़ेंगी चुनाव, चिराग की पार्टी को 29 सीटें, संजय झा ने किया ऐलानNDA में सीट शेयरिंग फाइनल: JDU और BJP 101-101 पर लड़ेंगी चुनाव, चिराग की पार्टी को 29 सीटें, संजय झा ने किया ऐलान
Read more »
Bihar Polls 2025: NDA Announces Seat-Sharing; BJP, JDU To Contest On....Ahead of the Bihar assembly, the NDA on Sunday announced a seat distribution which includes BJP and JDU to contest on 101 seats each, LJP (Ram Vilas) – 29 seats, Rashtriya Lok Morcha– 06 seats, Hindustani Awam Morcha (HAM)– 06 seats
Read more »
Bihar Election 2025: NDA में सीट बंटवारे का ऐलान, भाजपा और JDU को मिला बराबर का मौका, LJP को 29 सीटेंBihar Election 2025: कई दिनों तक बैठकों का दौर चलने के बाद आखिरकार एनडीए (NDA) में सीट शेयरिंग को लेकर तस्वीर साफ हो चुकी है. भाजपा और जेडीयू बिहार विधानसभा चुनाव में बराबर की सीटों पर खड़ी हो रही हैं.
Read more »
NDA Seat Sharing: 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेगी BJP-JDU, अबकी बार नहीं रहा कोई बड़ा भाई, फायदे में रहे चिरागBihar NDA Seat Sharing: बिहार में सत्तारूढ़ एनडीए में सीट बंटवारे की तस्वीर साफ हो गई है। बीजेपी और जेडीयू 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, जिससे कोई बड़ा भाई नहीं रहेगा। लोजपा (रामविलास) को 29 सीटें, जबकि आरएलएम और हम (HAM) को 6-6 सीटें मिली हैं। दिल्ली और पटना में कई दौर की बैठकों के बाद ये फैसला...
Read more »
बिहार NDA में JDU बड़ा भाई नहीं, सीट शेयरिंग घोषित: BJP-JDU 101-101 सीटों पर लड़ेंगी, मांझी बोले-आलाकमान ने ह...बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर NDA ने रविवार को सीट शेयरिंग की घोषणा कर दी है। बीजेपी 101 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, वहीं जदयू 101 सीटों पर लड़ने जा रही है। जबकि चिराग पासवान की पार्टी LJP (R) 29 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। जीतन
Read more »
बिहार चुनाव- NDA में सीट बंटवारे पर नीतीश नाराज: कांग्रेस-RJD में भी खींचतान जारी; लालू ने प्रत्याशियों को ...Bihar Vidhan Sabha Election LIVE 2025 Update. Follow NDA Mahagathbandhan Candidate List, BJP JDU RJD Party Latest News, Reports and Updates On Dainik Bhaskar
Read more »
