बिहार चुनाव: मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में RJD को नुकसान, AIMIM, JDU और BJP ने बिगाड़ा समीकरण

राजनीति News

बिहार चुनाव: मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में RJD को नुकसान, AIMIM, JDU और BJP ने बिगाड़ा समीकरण
बिहार चुनावRJDAIMIM
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 171 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 93%
  • Publisher: 51%

पटना. मुस्लिम बहुल इलाकों में इस बार RJD को AIMIM, JDU और BJP से कड़ी टक्कर मिली। RJD का पारंपरिक वोट बैंक बिखरा, AIMIM ने वोट काटे, जबकि JDU और BJP ने गठबंधन करके RJD को हराया। कई सीटों पर RJD तीसरे या चौथे स्थान पर रही।

पटना. मुस्लिम बहुल इलाकों में इस बार मुकाबला सीधा नहीं रहा. एआईएमआईएम, जेडीयू और बीजेपी तीनों ही दलों ने RJD के पारंपरिक समीकरण को तोड़ दिया.सबसे अहम बात यह कि जहां भी एआईएमआईएम या जेडीयू मजबूत मौजूदगी में थी, वहां RJD के उम्मीदवार तीसरे–चौथे स्थान तक खिसक गए.

इन नतीजों का पैटर्न साफ संकेत देता है कि- जहां एआईएमआईएम एक मजबूत विकल्प बनकर उभरी, वहां मुस्लिम वोट सीधे उसी के पास गया. जहां जेडीयू ने स्थानीय स्तर पर मजबूत उम्मीदवार उतारे, वहां मुस्लिम-अति पिछड़ा-स्थानीय जातीय समीकरण RJD के खिलाफ गया. जहां BJP ने दबदबा बनाकर रखा, वहां मुकाबला दोतरफा हो गया और RJD तीसरे नंबर तक खिसक गई. दरअसल, मुस्लिम बहुल इलाकों में इस बार RJD को दोनों दिशाओं से चुनावी चोट पड़ी है. एक ओर एआईएमआईएम ने उनका कोर वोट लिया तो दूसरी ओर जेडीयू-BJP ने व्यापक गठजोड़ से उन्हें पटखनी दी. आइए हम सीटवार नजर डालते हैं कि 18 सीटों में किन 16 सीटों पर राजद पिछड़ गई और किन दो सीटों पर वह आगे है. बायसी- पूर्णिया की बायसी सीट पर एआईएमआईएम के गुलाम सरवर पहले स्थान पर, जबकि BJP के विनोद कुमार दूसरे और RJD के अब्दुल सुभान तीसरे स्थान पर हैं. यह नतीजा साफ दिखाता है कि मुस्लिम वोट पूरी तरह एआईएमआईएम की ओर खिसक गया. केवटी- दरभंगा के केवटी में BJP के मुरारी मोहन झा आगे चल रहे हैं, जबकि RJD के फराज फातिमी तीसरे नंबर पर खिसक गए. दूसरे नंबर पर एआईएमआईएम के मोहम्मद अनिसुर रहमान हैं. यह भी एक बड़ा संकेत है कि मुकाबला दोतरफा नहीं रहा. जोकीहाट- सबसे दिलचस्प त्रिकोणीय मुकाबला जोकीहाट का रहा है. यहां पहले स्थान पर एआईएमआईएम के खुर्शीद आलम तो दूसरे स्थान पर जेडीयू के मंजर आलम रहे. तीसरे पर जन सुराज के सरफराज आलम और चौथे नंबर पर RJD के शाहनवाज आलम रहे हैं. यहां यह भी बता दें कि सरफराज और शाहनवाज पूर्व सांसद दिवंगत तस्लीमुद्दीन के बेटे हैं. ठाकुरगंज– फिर वही पैटर्न रहा जहां पहले नंबर पर एआईएमआईएम के गुलाम हुसैन, दूसरे पर BJP–जेडीयू के गोपाल कुमार अग्रवाल और RJD के सऊदी आलम तीसरे स्थान पर रहे. सिमरी बख्तियारपुर- यहां भी RJD के युसूफ सलाउद्दीन LJP के संजय कुमार सिंह से पीछे चल रहे हैं. कांटी- RJD के मोहम्मद इसराइल मंसूरी दूसरे नंबर पर पहुंचे, जबकि पहली पोज़िशन पर जेडीयू के अजीत कुमार बने हुए हैं. बिहार विधानसभा चुनाव में मुस्लिम बहुल इलाकों में RJD के 16 उम्मीदवार पीछे, AIMIM, JDU और BJP ने पारंपरिक समीकरण बदले. इन सीटों पर भी राजद को झटका गोरिया कोठी- यहां BJP के देवेश कांत सिंह आगे और RJD के अनवर उल हक पीछे हैं. समस्तीपुर- RJD के इस्लाम शाहीन, जेडीयू की अश्वमेघ देवी से पीछे हैं. नरकटिया- RJD के शमी मोहम्मद जेडीयू के विशाल कुमार से पिछड़े. ढाका- RJD के फैसल रहमान, BJP के पवन जायसवाल से पीछे. सुरसंड- RJD के सईद अबू दोजाना जेडीयू के प्रोफेसर नागेंद्र रावत से पिछड़ते हुए. कोचाधामन- एआईएमआईएम के मोहम्मद सरवर पहले, RJD के मुजाहिद आलम दूसरे और BJP की बीना देवी तीसरे स्थान पर रहीं. प्राणपुर- RJD की इशरत परवीन दूसरे नंबर पर, जबकि BJP की निशा सिंह आगे हैं. नाथ नगर- RJD के शेख जियाउल हसन दूसरे स्थान पर, पहले नंबर पर LJP के मिथुन कुमार हैं. रफीगंज- RJD के गुलाम शाहिद पीछे और जेडीयू के प्रमोद कुमार सिंह आगे हैं. जमुई- BJP की श्रेयसी सिंह बड़ी लीड में हैं, RJD के मोहम्मद सब आलम दूसरे स्थान पर. जहां RJD आगे है रघुनाथपुर – यहां RJD के ओसामा साहब आरामदायक बढ़त में हैं. दूसरे स्थान पर जेडीयू के विकास कुमार सिंह. इसे पार्टी की पक्की जीत मानी जा रही है. बिस्फी- यहां तस्वीर उलझी हुई है. RJD के आसिफ अहमद पहले नंबर पर, लेकिन BJP के हरीभूषण ठाकुर कड़ी टक्कर दे रहे हैं. सीट किसी भी ओर जा सकती है. मुस्लिम इलाकों में RJD क्यों कमजोर पड़ी? बिहार चुनाव के परिणाम सिर्फ यह नहीं बता रहे कि RJD के मुस्लिम उम्मीदवार क्यों हार रहे हैं, बल्कि यह भी कि राज्य की सामाजिक-राजनीतिक संरचना अब पुरानी धारणाओं पर नहीं चल रही. मुस्लिम मतदाता इस बार मोनोलिथिक ब्लॉक नहीं रहे-उन्होंने सीट-दर-सीट अलग-अलग विकल्प चुना. RJD के लिए यह सिर्फ हार नहीं, बल्कि अपने पारंपरिक वोट बैंक के बदलते स्वरूप को समझने की सबसे बड़ी चेतावनी है. आने वाले चुनावों में यह पैटर्न पार्टी की रणनीति को पूरी तरह बदल सकता है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

बिहार चुनाव RJD AIMIM JDU BJP मुस्लिम वोट

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

वैशाली में आज सुबह 8 बजे से वोट काउंटिंग: 8 विधानसभा सीटों के लिए 2 केंद्रों पर होगी गिनती, 3 लेयर की सुरक्षावैशाली में आज सुबह 8 बजे से वोट काउंटिंग: 8 विधानसभा सीटों के लिए 2 केंद्रों पर होगी गिनती, 3 लेयर की सुरक्षाBihar Vaishali Vidhan Sabha Results Winners Losers Candidate List Update; Follow Vaishali Assembly BJP, RJD, JDU, LJP, HAM, RLM, INC Party Candidate Latest News, Reports and Updates On Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर)
Read more »

मुजफ्फरपुर में 11 सीटों पर काउंटिंग शुरू: राजू कुमार सिंह, कोमल सिंह समेत 130 प्रत्याशियों की किस्मत का फैस...मुजफ्फरपुर में 11 सीटों पर काउंटिंग शुरू: राजू कुमार सिंह, कोमल सिंह समेत 130 प्रत्याशियों की किस्मत का फैस...Bihar Muzaffarpur Vidhan Sabha Results Winners Losers Candidate List Update; Follow Muzaffarpur Assembly BJP, RJD, JDU, LJP, HAM, RLM, INC Party Candidate Latest News, Reports and Updates On Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर)
Read more »

भागलपुर की 7 विधानसभा सीटों के नतीजे आज, काउंटिंग शुरू: सबसे पहले बिहपुर, गोपालपुर के आएंगे नतीजे; निर्दलीय...भागलपुर की 7 विधानसभा सीटों के नतीजे आज, काउंटिंग शुरू: सबसे पहले बिहपुर, गोपालपुर के आएंगे नतीजे; निर्दलीय...Bihar Bhagalpur Vidhan Sabha Results Winners Losers Candidate List Update; Follow Bhagalpur Assembly BJP, RJD, JDU, LJP, HAM, RLM, INC Party Candidate Latest News, Reports and Updates On Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर)
Read more »

बेगूसराय में सभी 7 विधानसभा सीटों के लिए काउंटिंग जारी: सबसे पहले साहेबपुर कमाल का आएगा परिणाम, खेल मंत्री ...बेगूसराय में सभी 7 विधानसभा सीटों के लिए काउंटिंग जारी: सबसे पहले साहेबपुर कमाल का आएगा परिणाम, खेल मंत्री ...Bihar Begusarai Vidhan Sabha Results Winners Losers Candidate List Update; Follow Begusarai Assembly BJP, RJD, JDU, LJP, HAM, RLM, INC Party Candidate Latest News, Reports and Updates On Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर)
Read more »

नालंदा में सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू: 2 मंत्री समेत 68 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज; शक्ति सिंह यादव...नालंदा में सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू: 2 मंत्री समेत 68 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज; शक्ति सिंह यादव...Bihar Nalanda Vidhan Sabha Results Winners Losers Candidate List Update; Follow Nalanda Assembly BJP, RJD, JDU, LJP, HAM, RLM, INC Party Candidate Latest News, Reports and Updates On Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर)
Read more »

दरभंगा में काउंटिंग शुरू,10 विधानसभा सीटों के नतीजे आएंगे: मंत्री संजय सरावगी, जीवेश मिश्रा, मदन सहनी की कि...दरभंगा में काउंटिंग शुरू,10 विधानसभा सीटों के नतीजे आएंगे: मंत्री संजय सरावगी, जीवेश मिश्रा, मदन सहनी की कि...Bihar Darbhanga Vidhan Sabha Results Winners Losers Candidate List Update; Follow Darbhanga Assembly BJP, RJD, JDU, LJP, HAM, RLM, INC Party Candidate Latest News, Reports and Updates On Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर)
Read more »



Render Time: 2026-04-01 18:20:02