जमुई के सॉफ्टवेयर इंजीनियर अभिषेक कुमार को गूगल के लंदन ऑफिस में सालाना 2 करोड़ रुपये का पैकेज मिला है। अभिषेक कुमार इससे पहले अमेजन कंपनी में 1.
डिजिटल डेस्क, जमुई/पटना। Jamui Abhishek Kumar Google जमुई निवासी अभिषेक कुमार की इन दिनों पूरे बिहार में चर्चा है। वह एक कंप्यूटर इंजीनियर हैं और उनको गूगल में दो करोड़ का पैकेज मिला है। वह गूगल के लंदन ऑफिस को जल्द ही ज्वाइन करेंगे। अभिषेक कुमार ने एनआईटी पटना से बीटेक की पढ़ाई की है। बता दें कि अभिषेक कुमार जमुई जिले के जामू खरिया गांव के निवासी हैं। अभिषेक के पिता इंद्रदेव यादव जमुई सिविल कोर्ट में वकील हैं और उनकी मां मंजू देवी एक गृहिणी हैं। अभिषेक का गूगल तक का सफर बेहद शानदार रहा। अभिषेक के घर में हमेशा से ही शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती थी। इसी को अभिषेक अपनी सफलता का कारण भी मानते हैं। अभिषेक ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा, यह मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि है और मैं बहुत उत्साहित हूं। गूगल में काम करना कई सॉफ्टवेयर इंजीनियरों के लिए एक सपना होता है और मैं इस अवसर को पाकर रोमांचित महसूस कर रहा हूं। पहले 1.
08 करोड़ का पैकेज, अब 2 करोड़ पार अभिषेक कुमार ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जमुई से पूरी और बाद में एनआईटी पटना से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की। अभिषेक को साल 2022 में अमेजन कंपनी से 1.08 करोड़ रुपये का पैकेज मिला था। उन्होंने अमेजन में 2023 तक काम किया। अब उन्हें गूगल से लंदन ऑफिस से 2 करोड़ का पैकेज मिला है। बता दें कि अभिषेक की सफलता की राह आसान नहीं थी। गूगल के इंटरव्यू की तैयारी के दौरान उनको खुद को काफी संतुलित रखना पड़ता था। अभिषेक ने बताया, मैं पहले से ही दूसरी कंपनी में काम कर रहा था और काम करते हुए इंटरव्यू की तैयारी करना एक बड़ी चुनौती थी। 'इंटरव्यू के लिए बनाई खास स्ट्रेटजी' अभिषेक ने कहा कि मुझे अपनी नौकरी के लिए कम से कम 8-9 घंटे देने होते थे, वहीं बचे हुए समय में मैंने इंटरव्यू के लिए तैयारी की। इंटरव्यू के लिए एक सही स्ट्रेटजी को भी बनाया चुनौतीपूर्ण था। मेरे पास जो भी समय था, उसमें मैंने अपनी कोडिंग स्किल्स को बेहतर किया। अंततः मुझे सभी इंटरव्यू को क्रैक करने में मदद मिली। अभिषेक ने यह भी कहा कि भले ही मैं एक छोटे शहर से आता हूं और मेरी जड़ें एक गांव में हैं जहां मेरा घर मिट्टी से बना था, अब सही संसाधन मिलने के बाद, मैं एक नया घर बना रहा हूं। उन्होंने अपने जैसे युवाओं को भी संदेश दिया। अभिषेक ने कहा- सब कुछ संभव है। मेरा दृढ़ विश्वास है कि कोई भी बच्चा, चाहे वह कहीं भी हो अगर उसमें उचित समर्पण है, तो वो बड़े से बड़े मुकाम को हासिल कर सकता है। अभिषेक अपनी उपलब्धियों के लिए अपने परिवार को श्रेय देते हैं। उन्होंने कहा, मेरे माता-पिता और भाई मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा हैं। वह दो भाइयों में छोटा है। ये भी पढ़ें- Bihar Jitiya Holiday: जितिया के दिन बिहार के सरकारी स्कूलों में नहीं होगी परीक्षा, शिक्षा विभाग ने बदली तारीख
Bihar News Patna News Jamui News Google Job Jamui Abhishek Kumar Bihar News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
CPL 2024: 19 साल के लड़के ने लंका लगा दी... IPL के बाद अब इस लीग में बल्लेबाजों की उड़ाई धज्जियांअफगानिस्तान क्रिकेट टीम के युवा स्पिनर नूर अहमद ने कैरेबियन प्रीमियर लीग में कमाल कर दिया। उन्होंने एंटीगा एंड बर्बुडा फैल्कंस के खिलाफ खेलते हुए गजब की गेंदबाजी की।
Read more »
Sunny Leone: आइटम सॉन्ग को ऑब्जेक्टिफाई करती है मीडिया? सनी लियोनी का 'पेट्टा रैप' के प्रमोशन में बड़ा दावासनी लियोनी ने 'पेट्टा रैप' के प्रमोशन के दौरान बड़ा दावा कर सबको हैरान कर दिया। अभिनेत्री ने कहा कि सिर्फ मीडिया ही महिलाओं के लिए 'ऑब्जेक्टिफिकेशन' शब्द का इस्तेमाल करता है।
Read more »
बिहार की बेटी को Google ने दिया 60 लाख का पैकेज, जानिए कौन हैं अलंकृता साक्षीगूगल ने बिहार की बेटी को 60 लाख रुपये के पैकेज पर नियुक्त किया है. नवगछिया की रहने वाली अलंकृता ने इससे पहले बेंगलुरु में विप्रो, अर्न्स्ट एंड यंग और सैमसंग हार्मन जैसी कंपनियों में काम किया है. अलंकृता की पढ़ाई कोडरमा और हजारीबाग में हुई है. गूगल में चयन होने से उनके परिवार में खुशी का माहौल है.
Read more »
प्रशांत किशोर ने खाई कसम, सत्ता में आते ही बिहार से शराबबंदी खत्म करेंगेBihar: जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर ने कहा कि सत्ता में आने पर बिहार में शराब पर प्रतिबंध को तत्काल समाप्त कर दिया जाएगा। पार्टी का स्थापना दिवस दो अक्टूबर को है.
Read more »
जमुई के अभिषेक का गूगल में 2.07 करोड़ के पैकेज पर चयन, युवाओं के लिए प्रेरणाबिहार के जमुई जिले के छोटे से गांव से निकलकर अभिषेक कुमार ने गूगल में 2.07 करोड़ रुपये के पैकेज पर Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Google में मिला जमुई के युवक को ₹2.07 करोड़ का पैकेज, पटना से किया B.Techअभिषेक कुमार का कहना है, 'हर सॉफ़्टवेयर इंजीनियर का सपना होता है कि वह गूगल के लिए काम कर सके... सपने को पूरा करने के लिए हर इंजीनियर मेहनत करता है...'
Read more »
