बिहार में पैसे बांटने पर BJP कैंडिडेट पर FIR: RJD उम्मीदवार का समर्थक 3 लाख कैश के साथ अरेस्ट; सीवान में फे...

RJD Supporter Arrested In Motihari News

बिहार में पैसे बांटने पर BJP कैंडिडेट पर FIR: RJD उम्मीदवार का समर्थक 3 लाख कैश के साथ अरेस्ट; सीवान में फे...
Rs 3 Lakh SeizedBihar News
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 5 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 12%
  • Publisher: 51%

मोतिहारी पुलिस ने विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से एक दिन पहले एक राजद समर्थक को गिरफ्तार किया है। उस पर मतदाताओं को लुभाने के लिए पैसे और पार्टी सामग्री बांटने का आरोप है। पुलिस ने उसके पास से तीन लाख रुपये नकद RJD RJD supporter arrested in Motihari, Rs 3 lakh seizedsupporter arrested in Motihari, Rs 3 lakh...

RJD उम्मीदवार का समर्थक 3 लाख कैश के साथ अरेस्ट; सीवान में फेंकी मिलीं VVPAT की पर्चियांबिहार में दूसरे फेज के लिए कल यानी 11 नवंबर को वोटिंग होनी है। इससे पहले मोतिहारी से BJP कैंडिडेट लालबाबू प्रसाद गुप्ता पर पैसे बांटने के मामले में FIR हुई है। RJD कैंडिडेट देवा गुप्ता के समर्थक को भी पुलिस ने 3 लाख कैश के साथ पकड़ा है।मोतिहारी की चिरैया विधानसभा से बीजेपी विधायक और NDA प्रत्याशी लालबाबू प्रसाद गुप्ता का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में वो मतदाताओं को पैसे बांटते दिखाई दे रहे हैं। शिकायत के बाद SP स्वर्ण प्रभात ने संज्ञान लेते हुए FIR दर्ज कराई है। इधर, मोतिहारी पुलिस ने एक RJD समर्थक को गिरफ्तार किया है। उस पर मतदाताओं को लुभाने के लिए पैसे और पार्टी सामग्री बांटने का आरोप है। पुलिस ने उसके पास से 3 लाख कैश और राजद प्रत्याशी देवा गुप्ता की प्रचार सामग्री जब्त की है।इस वीडियो के बाद पुलिस ने BJP कैंडिडेट लालबाबू प्रसाद गुप्ता पर FIR दर्ज की है।मोतिहारी में NDA कैंडिडेट का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में लालबाबू प्रसाद गुप्ता अपने समर्थकों के साथ ग्रामीणों के बीच बैठकर मतदान से पहले लोगों को पैसे देते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैला, जिसके बाद विपक्षी दलों ने भाजपा प्रत्याशी पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात ने तुरंत संज्ञान लिया। उन्होंने बताया कि चिरैया से NDA प्रत्याशी का वीडियो वायरल हुआ था, जिसकी जांच कराई गई है। मजिस्ट्रेट के बयान पर पताही थाना में FIR दर्ज कर ली गई है।SP बोले- आचार संहिता के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई होगी SP स्वर्ण प्रभात ने आगे कहा कि इस मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ किसी भी स्तर पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। SP ने सभी राजनीतिक दलों से लोकतांत्रिक मर्यादा और चुनाव आचार संहिता का पूरी तरह पालन करने की अपील भी की।इस वीडियो को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। विपक्षी दलों ने भाजपा प्रत्याशी पर मतदाताओं की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाते हुए निर्वाचन आयोग से उनकी उम्मीदवारी रद्द करने की मांग की है। वहीं, भाजपा खेमे में इस मुद्दे पर अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, वीडियो वायरल होते ही प्रशासनिक अधिकारी देर रात तक सक्रिय हो गए। एक जांच टीम गठित कर वीडियो की सत्यता की पड़ताल शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी में कई अज्ञात लोगों के नाम भी शामिल किए गए हैं, जो मौके पर मौजूद थे। मोतिहारी पुलिस ने RJD कैंडिडेट देवा गुप्ता के समर्थक को पैसे बांटते गिरफ्तार किया है। 3 लाख कैश भी मिले हैं।मोतिहारी पुलिस ने विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से एक दिन पहले RJD कैंडिडेट देवा गुप्ता के समर्थक सब्बा खान को गिरफ्तार किया है। उस पर मतदाताओं को लुभाने के लिए पैसे और पार्टी सामग्री बांटने का आरोप है। पुलिस ने उसके पास से 3 लाख रुपए नगद और राजद प्रत्याशी देवा गुप्ता की प्रचार सामग्री जब्त की है। मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात को गुप्त सूचना मिली थी कि मोतिहारी विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए पैसे बांटा जा रहा है। इस सूचना के आधार पर नगर थाना अध्यक्ष राजीव रंजन के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने छापेमारी की। मोतिहारी से राजद उम्मीदवार देवा गुप्ता के समर्थक को पुलिस ने कैश के साथ गिरफ्तार किया है।- देवा गुप्ता की फाइल फोटोछापेमारी के दौरान नकछेद टोला, वार्ड नंबर 17 निवासी सब्बा खान को 3 लाख रुपए नगद, राजद के प्रचार पर्चे और पार्टी स्टिकर के साथ पकड़ा गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सब्बा खान राजद प्रत्याशी का सक्रिय समर्थक है। वह इलाके में मतदाताओं के बीच पैसे बांटने का प्रयास कर रहा था।सीवान में पहले फेज में वोटिंग हुई। मतदान के चौथे दिन सोमवार को एक खाली प्लॉट में बड़ी संख्या में VVPAT की पर्चियां फेंकी मिली है। स्थानीय लोगों ने फेंकी पर्चियां देखी तो लोगों की भीड़ जुट गई। मामले की सूचना मिलने के बाद सदर SDO आशुतोष कुमार गुप्ता और SDPO अजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने इन पर्चियों को हटाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। बताया जा रहा है कि इन पर्चियों में महाराजगंज विधानसभा से राजद उम्मीदवार विशाल जायसवाल के पर्चे सबसे अधिक है।जयपुर के होटल में युवती से रेपचित्तौड़गढ़ में रात में जलने लगे अलावउत्तर छत्तीसगढ़ में शीतलहर.

..अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 8°जोधपुर में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री पहुंचा

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Rs 3 Lakh Seized Bihar News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

बच्चों को याद कर रो पड़े मुकेश सहनी: वोटिंग से पहले राहुल का पोस्ट- वोट चोरी की साजिश को हराइए, भविष्य आपके ...बच्चों को याद कर रो पड़े मुकेश सहनी: वोटिंग से पहले राहुल का पोस्ट- वोट चोरी की साजिश को हराइए, भविष्य आपके ...Bihar Vidhan Sabha Mahagathbandhan Alliance 2025 Update. Follow Congress RJD CM Face, Manifesto, Candidate List Latest News, Reports and Updates On Dainik Bhaskar.
Read more »

दूसरे फेज की 122 सीटों पर प्रचार का आखिरी दिन: मोदी बोले- विपक्ष को पहले फेज में 65 वोल्ट का झटका; तेजप्रता...दूसरे फेज की 122 सीटों पर प्रचार का आखिरी दिन: मोदी बोले- विपक्ष को पहले फेज में 65 वोल्ट का झटका; तेजप्रता...Bihar Election 2025 LIVE Update; PM Modi Rahul Gandhi Amit Shah Tejashwi Yadav | BJP JDU RJD Congress
Read more »

RJD समर्थकों की गुंडई! BJP का पोलिंग एजेंट बनने पर पूरे परिवार की पिटाई, 6 पर केस दर्जRJD समर्थकों की गुंडई! BJP का पोलिंग एजेंट बनने पर पूरे परिवार की पिटाई, 6 पर केस दर्जBihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से बड़ी खबर सामने आई. गोपालगंज में एक परिवार को बेरहमी से पीट दिया गया. आरोप है कि बीजेपी को वोट देने की वजह से पीटा गया है.
Read more »

Bihar Chunav 2025 LIVE: RJD को वोट नहीं देने पर परिवार की पिटाई, 6 पर FIR, सासाराम में अमित शाह जमकर गरजेBihar Chunav 2025 LIVE: RJD को वोट नहीं देने पर परिवार की पिटाई, 6 पर FIR, सासाराम में अमित शाह जमकर गरजेBihar Chunav 2025 LIVE: बिहार के गोपालगंज से बड़ी खबर सामने आई. आरोप है कि राजद को वोट नहीं देने पर एक परिवार की पिटाई की गई. मामले में छह लोगों को खिलाफ शिकायत दर्ज की गई. देखें बिहार चुनाव से जुड़े ताजा अपडेट...
Read more »

Can Liquor Prohibition Make Or Break Bihar Election For Nitish Third Time In A Row?Can Liquor Prohibition Make Or Break Bihar Election For Nitish Third Time In A Row?As Bihar heads to polls, Nitish Kumar’s liquor ban sparks debate—Jan Suraaj and RJD oppose it, calling it ineffective, while many women voters continue to support the prohibition policy.
Read more »

Bihar Election 2025: Seemanchal Braces For Political Earthquake? How Mahagathbandhan, NDA, AIMIM Faired In Previous PollBihar Election 2025: Seemanchal Braces For Political Earthquake? How Mahagathbandhan, NDA, AIMIM Faired In Previous PollBihar’s Muslim-majority Seemanchal region shows complex political dynamics as RJD-Congress battles the NDA and the AIMIM.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:18:20