बिहार चुनाव से पहले 22% महिला वोटरों तक पहुंचे 10-10 हजार रुपये क्या गेम चेंजर साबित होंगे?

Narendra Modi News

बिहार चुनाव से पहले 22% महिला वोटरों तक पहुंचे 10-10 हजार रुपये क्या गेम चेंजर साबित होंगे?
Nitish Kumar Women SchemesMukhyamantri Mahila Rojgar YojanaBihar Election Women Voters
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 273 sec. here
  • 20 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 162%
  • Publisher: 63%

चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' की शुरुआत की है, जिसके तहत 75 लाख महिलाओं यानी करीब 22 फीसदी महिला वोटरों के खाते में 10-10 हजार रुपये भेजे गए हैं.

बिहार चुनाव में महिला वोटर की बड़ी भूमिका होती है. यही वजह है कि शुरू से ही महिलाओं से जुड़ी योजनाओं पर नीतीश कुमार का खास जोर रहा है. और, मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना इस कड़ी में बिहार के महिलाओं के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की तरफ से नई चुनावी सौगात है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना लॉन्च करते हुए कहा, जब यह प्रक्रिया चल रही थी, तब मैं सोच रहा था कि नीतीश जी की सरकार ने बिहार की बहनों-बेटियों के लिए कितना बड़ा और महत्वपूर्ण कदम उठाया है. जब कोई बहन या बेटी रोजगार या स्वरोजगार करती है, तो उसके सपनों को नए पंख लग जाते हैं, और समाज में उसका सम्मान और भी बढ़ जाता है.प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, इस महीने की शुरुआत में ही मुझे 'जीविका निधि साख सहकारी संघ' शुरू करने का अवसर मिला था... अब इस व्यवस्था की ताकत 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार' योजना के साथ जुड़ जाएगी. प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि नई योजना से अब तक 75 लाख बहनें जुड़ चुकी हैं, और एक साथ सभी बहनों के बैंक अकाउंट में 10–10 हजार रुपये भेजे गए हैं. बिहार में करीब 3.39 करोड़ महिला वोटरों में ये 75 लाख लाभार्थी महिलाएं 22 फीसदी हैं. Advertisement मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में महिलाओं के लिए कैश ट्रांसफर वाली योजनाएं बीजेपी के लिए बेहद फायदेमंद रही हैं. बिहार में तो नीतीश कुमार पहले से ही महिलाओं के लिए बहुत सारी योजनाएं चला रहे हैं, मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना उनसे थोड़ी अलग है. लेकिन, बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव का कहना है, ये जो योजना है उसमें मोदी जी ने तो एक भी पैसा दिया नहीं है. सारा पैसा राज्य सरकार का है. और, उसमें भी कहा जा रहा है कि इसकी बाद में समीक्षा होगी. बिहार की जनता को बेवकूफ न समझें. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना कितनी असरदारमुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना, बिहार की महिलाओं के लिए सिर्फ आर्थिक मदद की स्कीम नहीं है. ये स्कीम, असल में, महिला उद्यमियों सपोर्ट करने से संबंधित है, और ये सभी महिलाओं के लिए भी नहीं है. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का फायदा लेने के लिए जीविका से जुड़ना जरूरी है. वे महिलाएं जो अभी तक जीविका से नहीं जुड़ी हैं, पहले ग्राम संगठन में आवेदन देकर सदस्यता लेनी होगी, और उसके बाद ही वे योजना का लाभ ले पाएंगी. बेशक 10 हजार रुपये की पहली किस्त उनको मिल रही है, लेकिन आगे चल कर उनके काम की समीक्षा होगी. मूल्यांकन के आधार पर ही, काम शुरू करने के छह महीने बाद, योग्य महिलाओं को अधिकतम 2 लाख रुपये की वित्तीय सहायता मिलेगी. कॉम्युनिटी आधारित इस योजना के तहत सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी महिलाओं को वित्तीय मदद के साथ साथ काम के हिसाब से ट्रेनिंग भी दी जाएगी. अब तक ज्यादातर महिलाओं ने पशुपालन, किराना दुकान, कॉस्मेटिक्स, हस्तशिल्प, या छोटे बिजनेस शुरू करने के लिए अप्लाई किया है. Advertisement मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ लेने के लिए महिला को बिहार का स्थायी निवासी होना जरूरी है. आवेदन के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10+2, इंटरमीडिएट, आईटीआई, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा या समकक्ष होनी चाहिए. आवेदक की उम्र भी 18 साल से 60 साल के बीच ही होनी चाहिए - और महिला के परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए, और न ही आयकर दाता होना चाहिए.जहां तक इस योजना से चुनावी फायदा मिलने का सवाल है, वो कई चीजों पर निर्भर करता है. सबसे पावरफुल मैसेज तो यही है कि 75 लाख महिलाओं के खाते में 10 हजार रुपया पहुंचा है, लेकिन ये स्कीम 18-60 साल की हर महिला के लिए नहीं है. जैसी योजनाएं मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में लाई गई हैं, या दिल्ली में प्रस्तावित हैं. बिहार में कांग्रेस और आरजेडी की तरफ से भी सत्ता में आने पर माई बहिन मान योजना के तहत 2500 रुपये हर महीने दिए जाने की घोषणा की गई है. मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस ने ऐसी योजना का ऐलान किया था, लेकिन बीजेपी की सरकार ने चुनाव से पहले ही महिलाओं के खाते में पैसे भेजना शुरू कर दिया था, और उसका पूरा फायदा भी मिला है.मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना में किसी को हर महीने और हर किसी को पैसे नहीं मिलने हैं, लेकिन अगर काम ठीक चला तो छह महीने बाद 2 लाख तक की वित्तीय सहायता मिल सकती है - ध्यान रहे, ये योजना हर परिवार की महिला को रोजगार शुरू करने और आत्मनिर्भर बनने का मौका मुहैया कराती है. लिहाजा योजना का असर इस बात पर ही निर्भर करता है कि लोग इसे लेते कैसे हैं? वैसे भी काम करने के लिए पैसा मिलने और मुफ्त में अनाज और पैसा मिलने में फर्क तो होता ही है. Advertisement महिलाओं के लिए नीतीश कुमार की योजनाएं2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 74 सीटें मिली थीं, और उसके बाद दिल्ली के बीजेपी दफ्तर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के साइलेंट वोटर का जोर देकर जिक्र किया था. मोदी ने तब बिहार की महिलाओें को ही साइलेंट वोटर बताया था. तब मोदी का कहना था, अखबारों में, टीवी चैनलों पर एनडीए को बहुमत मिलने पर चर्चा हो रही थी... साइलेंट वोटर की... चुनाव नतीजों में उनकी गूंज सुनाई देने लगी है... बीजेपी के पास साइलेंट वोटर का एक ऐसा वर्ग है, जो उसे बार-बार वोट दे रहा है, निरंतर वोट दे रहा है... ये साइलेंट वोटर हैं... देश की माताएं, बहनें, महिलाएं, देश की नारी शक्ति.प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी इलाकों तक महिला वोटर ही भाजपा की सबसे बड़ी साइलेंट वोट का समूह बन गया है. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना शुरू करते वक्त भी मोदी बिहार की महिलाओं से उसी अंदाज में कनेक्ट होने की कोशिश कर रहे थे. 2015 का विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार महागठबंधन में लालू यादव के साथ लड़ रहे थे, और कैंपेन के दौरान महिलाओं के एक कार्यक्रम में ही सत्ता में आने पर बिहार में शराबबंदी लागू करने का ऐलान कर दिया था. सरकार बनाने के बाद नीतीश कुमार ने वादा भी पूरा किया, ये बात अलग है कि उसे लागू करने को लेकर विवाद होते रहे हैं. और कोई तो नहीं, लेकिन जन सुराज नेता प्रशांत किशोर ने अपनी सरकार बनने पर शराबबंदी खत्म करने की बात कही है. Advertisement 2005 में मुख्यमंत्री बनने के बाद नीतीश कुमार बिहार में मुख्यमंत्री बालिका साइकिल योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, तलाकशुदा सहायता योजना और विधवा-बुजुर्ग पेंशन जैसी तमाम योजनाएं समय समय पर लाते रहे हैं - और नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बने रहने में बिहार के महिला वोटर का बड़ा योगदान रहा है. आने वाले चुनाव में ये देखना है कि क्या मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना गेम चेंजर बनकर नीतीश कुमार की जीत की गारंटी बन पा रही है?---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Nitish Kumar Women Schemes Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana Bihar Election Women Voters Bihar Women Employment Scheme Modi Nitish Women Scheme Bihar Election Strategy Bihar Women Empowerment Self Help Groups Bihar Mahila Rojgar Yojana Benefits Bihar Politics Women Voter बिहार चुनाव महिला वोटर मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना नीतीश कुमार महिला योजनाएं बिहार महिला वोट बैंक

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

ஆளே மாறிய ரோஹித்... 10 கிலோவை கரைத்துவிட்டார் - அப்போ World Cup உறுதி!ஆளே மாறிய ரோஹித்... 10 கிலோவை கரைத்துவிட்டார் - அப்போ World Cup உறுதி!Rohit Sharma Weight Loss: ரோஹித் சர்மா 10 கிலோவை குறைத்த பின்னர் அவரது முதல் புகைப்படம் தற்போது வெளியாகி உள்ளது.
Read more »

बिहार में 'रोजगार योजना' की शुरुआत कल से... PM मोदी 75 लाख महिलाओं को ट्रांसफर करेंगे ₹10-10 हजारबिहार में 'रोजगार योजना' की शुरुआत कल से... PM मोदी 75 लाख महिलाओं को ट्रांसफर करेंगे ₹10-10 हजारप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल बिहार में 'मुख्यमंत्री महिला रोज़गार योजना' का शुभारंभ करेंगे. इसका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और स्वरोज़गार के अवसर देना है. योजना समुदाय-संचालित होगी. शुरुआत में महिलाओं को 10,000 रुपये का अनुदान दिया जाएगा. बाद के चरणों में 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता की संभावना है.
Read more »

बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत करेंगे पीएम मोदी, बैंक खातों में जमा होंगे 10-10 हजार रुपयेबिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत करेंगे पीएम मोदी, बैंक खातों में जमा होंगे 10-10 हजार रुपयेBihar Chunav News:बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य की सत्ताधारी एनडीए सरकार की नजर महिला वोटरों पर है। महिलाओं को खुश करने के लिए शुक्रवार को पीएम मोदी मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना शुरू करेंगे।
Read more »

Bihar Chunav: PM मोदी आज 75 लाख महिलाओं को देंगे तोहफा, खाते में आएंगे सीधे 10-10 हजार रुपयेBihar Chunav: PM मोदी आज 75 लाख महिलाओं को देंगे तोहफा, खाते में आएंगे सीधे 10-10 हजार रुपयेBihar Chunav 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार को 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' का शुभारंभ करेंगे. इस कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी बिहार की 75 लाख महिलाओं के बैंक खातों में सीधे ₹10,000 की पहली किस्त ट्रांसफर करेंगे. बिहार चुनाव के मद्देनजर इसे गेम चेंजर माना जा रहा है.
Read more »

PM Modi 75 हजार महिलाओं के खाते में आज जमा करेंगे 10-10 हजार, प्रोग्राम में चीफ गेस्ट होंगे CM नीतीशPM Modi 75 हजार महिलाओं के खाते में आज जमा करेंगे 10-10 हजार, प्रोग्राम में चीफ गेस्ट होंगे CM नीतीशप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 75 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये जमा कराएंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुख्य अतिथि होंगे। राज्य के खजाने से 7.5 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान है। यह देश की पहली योजना है। ग्राम पंचायत स्तर पर भी कार्यक्रम होगा जिसमें जीविका स्वयं सहायता समूह भाग लेंगे। 1.
Read more »

बिहार की 75 लाख महिलाओं को मिलेंगे 10-10 हजार, पीएम मोदी आज करेंगे योजना का शुभारंभबिहार की 75 लाख महिलाओं को मिलेंगे 10-10 हजार, पीएम मोदी आज करेंगे योजना का शुभारंभप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार की महिलाओं को एक बड़ी सौगात देंगे. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का शुभारंभ आज सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया जाएगा. इस योजना के तहत बिहार की 75 लाख महिलाओं के खाते में ₹10,000 ट्रांसफर किए जाएंगे। ये राशि महिलाओं को अपनी पसंद का रोजगार शुरू करने में सहायता करेगी.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:14:56