बिहार: बाढ़ में तो भगवान ही हरा सकते हैं... लगे हाथ ज्ञानेंद्र ज्ञानू ने सुना दी 'जंगल राज' की कहानी

Gyanendra Gyanu Bjp Mla News

बिहार: बाढ़ में तो भगवान ही हरा सकते हैं... लगे हाथ ज्ञानेंद्र ज्ञानू ने सुना दी 'जंगल राज' की कहानी
Barh Bjp MlaBihar NewsNitish Kumar
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 141 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 91%
  • Publisher: 51%

Bihar News: बिहार के बाढ़ से बीजेपी विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने अपनी जीत के बारे में बात करते हुए पूरा विश्वास दिखाया। उन्होंने कहा कि बाढ़ में उन्हें हराना मुश्किल है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर भगवान ऊपर से आकर उन्हें हरा दें, तो कुछ नहीं कहा जा...

पटना: बिहार के बाढ़ से बीजेपी विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू को अपनी जीत का पूरा भरोसा है। उनका कहना है कि उन्हें हराना नामुमकिन है। ज्ञानू पिछले चार बार से बाढ़ के विधायक हैं। उन्होंने 2025 के चुनाव में अपनी जीत को लेकर बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि उन्हें सिर्फ भगवान ही हरा सकते हैं। उन्होंने अपनी जीत के पीछे अपने काम को बताया है। इसके अलावा ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने 'जंगल राज' की कहानी भी सुनाई। बाढ़ में तो भगवान ही हरा सकते हैं- ज्ञानूबाढ़ से बीजेपी विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू पूरा तरह कॉन्फिडेंट हैं कि उनकी सीट से भगवान के अलावा कोई नहीं हरा सकता। ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू पिछले चार बार से बाढ़ के विधायक हैं। एक बार वो जेडीयू के टिकट पर भी चुनाव जीत चुके हैं। 2025 चुनाव में अपनी जीत को लेकर उन्होंने कहा कि बाढ़ में तो हम विपरीत परिस्थिति में जीते थे। जब लालू जी और नीतीश जी एक थे। सारी प्रशासनिक शक्ति उनके पास थी तो भी जीते थे। चार बार जीत गए हम। बिहार के बाढ़ से बीजेपी विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने अपनी जीत के बारे में बात करते हुए पूरा विश्वास दिखाया। उन्होंने कहा कि बाढ़ में उन्हें हराना मुश्किल है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर भगवान ऊपर से आकर उन्हें हरा दें, तो कुछ नहीं कहा जा सकता। @Bihar pic.

twitter.com/RLJkZxC7eB— NBT Bihar May 31, 2025 इस बात को आगे बढ़ाते हुए ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने कहा कि अब भगवान ही ऊपर से आकर हरा दे तो दूसरी चीज है लेकिन वहां से कोई हारने वाला नहीं है। एकदम पूरी तैयारी है। हारने का सवाल पैदा नहीं होता। हम पांचों साल काम करते हैं। हम स्टूडेंट, उस तरह के नहीं है कि परीक्षा आए तो पढ़ने लगते हैं। हम बाढ़ में पांचों साल काम करते हैं। जो बाढ़ के लिए कर दिए, आजादी के बाद जितने मिला, उन सबको जोड़ लीजिए तो 20 साल में 10-20 गुना ज्यादा काम किए होंगे। बाढ़ में कोई चीज में पिछड़ा नहीं है, बिहार में नंबर वन विधानसभा क्षेत्र हम मानेंगे उसको।ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने सुनाई 'जंगल राज' की कहानीज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने कहा कि बिहार एनडीए के शासन में जो काम हुआ... क्या हम लोग कल्पना कर सकते हैं, उस समय का जब लालू जी का शासन था। उस समय का कल्पना करते हैं तो सिहर जाता आदमी। कोई शाम होने के बाद अंधेरा में निकलता नहीं था। हमारे बच्चे स्कूल जाते थे तो हम लोग बस के इंतजार में एक-एक घंटा खड़ा रहते थे। इंतजार करते थे।उन्होंने कहा कि कहीं सड़कें नहीं थी। हमको याद है, मेरी गाड़ी से नीतीश जी और जॉर्ज साहब जा रहे थे। ये परसा जा रहे थे। हम लोगों को दिन में गाड़ी का वाइपर चलाना पड़ रहा था। पानी के लिए नहीं धूल हटाने के लिए वाइपर चलाना पड़ रहा था। गड्ढा ही गड्ढा था। एक किमी जाने में लगता था कि एक घंटा लगेगा। नीतीश सरकार के कामकाज की तारीफबाढ़ के विधायक ने कि आज रोड, पुल-पुलिया, बिजली, पानी, स्कूल, हॉस्पिटल... किस चीज में विकास नहीं हुआ? आप चाहे तो रोड के क्षेत्र में देख लीजिए, पुल-पुलिया के क्षेत्र में देख लीजिए। बिजली के नामोनिशान नहीं था, अब बिजली के क्षेत्र में देख लीजिए। हॉस्पिटल देख लीजिए, स्कूल देख लीजिए, सब में तो काफी काम हुआ है। किस क्षेत्र में काम नहीं हुआ है? उन्होंने कहा कि काम तो सब को दिख रहा है। शराबबंदी को लेकर ज्ञानू ने कहा कि अगर कुछ करना है तो फिर से एक बार दिशा देनी चाहिए। उनकी व्यक्तिगत राय है। वैसे हुआ तो था सर्वसम्मति से। सर्वसम्मति से असेंबली से पास हुआ था। अब तो विधानसभा ही कुछ कर सकती है, उसको बदल सकती है। कोई इंडिविजुअल बदल नहीं सकता है, मुख्यमंत्री भी नहीं बदल सकते हैं। विधानसभा से पास हुआ को विधानसभा उसे अमेंड कर सकती है।राहुल गांधी के दौरे पर ज्ञानू का 'ज्ञान'राहुल गांधी के प्रस्तावित बिहार दौरे पर बाढ़ से बीजेपी विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने कहा कि कहां नालंदा जाएंगे? देखिए, उनका कोई अब महत्व रह नहीं गया है। अब वो भटक गए हैं। अब कांग्रेस वगैरह कुछ है नहीं, बिहार में कुछ भी नहीं है। बिहार में कांग्रेस का कोई अस्तित्व है नहीं। राजद के सहारे दो-चार को सीट जीत ले तो जीत ले, अपनी उनकी कोई अस्तित्व नहीं है। अपना समय बर्बाद कर रहे हैं बिहार में।उन्होंने कहा कि पहले पिछड़ा को साधने की कोशिश लगातार कर रहे थे। पहले तो वो आरक्षण के विरोध में बोलते थे। आरक्षण के विरोध में बोलने के बाद अब अति पिछड़ा-पिछड़ा कर रहे हैं तो कौन मानेगा? अति पिछड़ा-पिछड़ा तो मैक्सिमम सब एनडीए के साथ है। उनके साथ कौन जाएगा? उनके साथ जो वोट बैंक था, वो तो अपर कास्ट और ये सब तो कब का छोड़ दिया उनको। अब अति पिछड़ा के जाने का कहां प्रश्न पैदा होता है?

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Barh Bjp Mla Bihar News Nitish Kumar Story Of Jungle Raj ज्ञानेंद्र ज्ञानू भाजपा विधायक बाढ़ भाजपा विधायक जंगल राज की कहानी बिहार नीतीश कुमार

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

वहां किसी को फील्डिंग करते हुए देखा है... अपने ही खिलाड़ी पर भड़क उठे एमएस धोनी, लाइव मैच में बवालवहां किसी को फील्डिंग करते हुए देखा है... अपने ही खिलाड़ी पर भड़क उठे एमएस धोनी, लाइव मैच में बवालआईपीएल 2025 में आरसीबी की टीम ने सीएसके को 2 रन से हरा दिया। इस मैच में एमएस धोनी अपनी ही टीम के खिलाड़ी खलील अहमद पर बुरी तरह भड़क उठे।
Read more »

इंडियन आर्मी में अफसर बनने का है सपना? ये अक्सर पूछे जाने वाले सवाल दूर करेंगे हर कन्फ्यूजन!इंडियन आर्मी में अफसर बनने का है सपना? ये अक्सर पूछे जाने वाले सवाल दूर करेंगे हर कन्फ्यूजन!Indian Army Frequently Asked Questions: अगर आप भी सेना भर्ती की तलाश में हैं और मन में सवाल हैं तो यहां अपने कुछ सवालों के जवाब पा सकते हैं.
Read more »

बंद नसों में तेजी से दौड़ेगा खून, बस खा लें ये हरा पत्ता; बाबा रामदेव से जानें खाने का सही तरीका!बंद नसों में तेजी से दौड़ेगा खून, बस खा लें ये हरा पत्ता; बाबा रामदेव से जानें खाने का सही तरीका!अगर आप नर्वस सिस्टम या हाथ-पैरों में झुनझुनी की समस्या से परेशान हैं तो बाबा रामदेव के अनुसार आप सहजन की फलियों का सूप पी सकते हैं.
Read more »

Split AC से टपक रहा है पानी? मैकेनिक को भूल जाइए, इन 5 टिप्स को अपनाकर खुद बनें एक्सपर्ट!Split AC से टपक रहा है पानी? मैकेनिक को भूल जाइए, इन 5 टिप्स को अपनाकर खुद बनें एक्सपर्ट!​गर्मियों में AC चलाना राहत देता है, लेकिन अगर उसमें से पानी टपकने लगे, तो झुंझलाहट बढ़ जाती है। चलिए जानते हैं आप इसे खुद ही कैसे ठीक कर सकते हैं।​
Read more »

जंगल सफारी का चाहिए रोमांच? बाबा ने कर दी व्यवस्था, 275 रुपये में ऐसा एडवेंचरजंगल सफारी का चाहिए रोमांच? बाबा ने कर दी व्यवस्था, 275 रुपये में ऐसा एडवेंचरजंगल सफारी का चाहिए रोमांच? बाबा ने कर दी व्यवस्था, 275 रुपये में ऐसा एडवेंचर, एक बार आएंगे, तो भूल नहीं पाएंगे
Read more »

देश में आने लगे कोरोना के मामले, 257 पॉजिटिव, जानें किस राज्य में कितने एक्टिव केसदेश में आने लगे कोरोना के मामले, 257 पॉजिटिव, जानें किस राज्य में कितने एक्टिव केसभारत में कोविड-19 के मामले बढ़ने लगे हैं। हरियाणा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कोविड के 1-1 केस ही हैं तो वहीं केरल में इस समय 95 एक्टिव केस हैं।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 16:51:27