बिहार: महागठबंधन में किसको कितनी सीटें

United States News News

बिहार: महागठबंधन में किसको कितनी सीटें
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 BBC News Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 56 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 26%
  • Publisher: 51%

बिहार में महागठबंधन की सीटों की घोषणा, सीपीआई गठबंधन का हिस्सा नहीं.

बिहार में आख़िरकार महागठबंधन ने अपनी सीटों की घोषणा कर दी है. शुक्रवार को पटना में महागठबंधन की तरफ़ से हुई प्रेस कॉन्फ़्रेंस में राजद की ओर से राज्य सभा सांसद मनोज झा और कांग्रेस की तरफ़ से प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने हिस्सा लिया.

मनोज झा ने कहा कि तेजस्वी यादव और गठबंधन के दूसरे बड़े नेता बाद में प्रेस से बात करेंगे. राजद प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्व ने सीटों की घोषणा करते हुए कहा कि राजद 20, कांग्रेस 9, आरएलएसपी 5, हम 3, वीआईपी 3 सीटों पर लड़गें. आरएलएसपी के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा हैं जो हाल तक बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए का हिस्सा थे और केंद्रीय राज्य मंत्री थे. पिछले साल एनडीए छोड़कर उन्होंने बिहार के महागठबंधन का हिस्सा बनने का फ़ैसला किया था. एनडीए में 2014 में उन्हें तीन सीटें मिली थीं लेकिन इस बार महागठबंधन ने उन्हें पांच सीटें दी हैं. उन्हें कौन सी पांच सीटें मिली हैं अभी इसकी पूरी जानकारी नहीं मिल सकी है.इससे ये भी साफ़ हो गया है कि सीपीआई इस गठबंधन में शामिल नहीं है यानी अब कन्हैया कुमार को गठबंधन से टिकट नहीं मिलेगा. सीपीआई के बिहार प्रदेश सचिव सत्यनारायण सिंह ने बीबीसी से बातचीत में कहा कि सीपीआई को गठबंधन में शामिल नहीं किया गया है लेकिन कन्हैया कुमार उनकी पार्टी की तरफ़ से बेगुसराय से चुनाव लड़ेंगे. कन्हैया कुमार की तरफ़ से फ़िलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है.गया से जीतन राम मांझी, नवादा से राजद की विभा देवी, जमुई से आरएलएसपी के भूदेव चौधरी, औरंगााबाद से हम के उपेंद्र प्रसाद चुनाव लड़ेंगे.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

BBC News Hindi /  🏆 18. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

बिहार: वैशाली में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, 3 की मौत, 3 अन्य गिरफ्तार- Amarujalaबिहार: वैशाली में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, 3 की मौत, 3 अन्य गिरफ्तार- Amarujalaबिहार के वैशाली जिले में शनिवार देर रात बदमाशों से पुलिस की हुई मुठभेड़ में तीन की मौत हो गई जबकि तीन अन्य को गिरफ्तार
Read more »

बिहार में ऐसी होगी लड़ाई, JDU के सामने कांग्रेस तो BJP से लोहा लेगी RJDबिहार में ऐसी होगी लड़ाई, JDU के सामने कांग्रेस तो BJP से लोहा लेगी RJDबिहार में महागठबंधन के बीच भी सीट शेयरिंग का फॉर्मूल बन रहा है. ऐसे में एनडीए और महागठबंधन की सीटों को देखें तो साफ है कि कांग्रेस बनाम जेडीयू के बीच सियासी मुकाबला है तो वहीं आरजेडी बनाम बीजेपी के बीच राजनीतिक संग्राम की जमीन तैयार हो रही है.
Read more »

बिहार: मझधार में महागठबंधन की नाव, एक दूसरे को आंख दिखा रहे कांग्रेस-राजद- Amarujalaबिहार: मझधार में महागठबंधन की नाव, एक दूसरे को आंख दिखा रहे कांग्रेस-राजद- Amarujalaबिहार: मझधार में महागठबंधन की नाव, एक दूसरे को आंख दिखा रहे कांग्रेस-राजद Mahasangram VoteKaro वोटकरो INCIndia yadavtejashwi
Read more »

बिहार में कांग्रेस 9 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, राहुल-तेजस्वी की मुलाकात में लगेगी मुहर : सूत्रबिहार में कांग्रेस 9 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, राहुल-तेजस्वी की मुलाकात में लगेगी मुहर : सूत्रबिहार में महागठबंधन (Bihar) के बीच अब तक सीटों का बंटवारा नहीं हो सका है. पहले कांग्रेस 11 सीटों पर अड़ी थी, लेकिन अब सूत्रों के हवाले से ख़बर है कि कांग्रेस से 9 सीटों पर बात बन गई है. हालांकि कांग्रेस एक और सीट पर ज़ोर दे रही है. तेजस्वी यादव और राहुल गांधी की मुलाक़ात में डील पर फ़ाइनल मुहर लग जाएगी और फिर सीट बंटवारे का एलान कर दिया जाएगा.
Read more »

बिहार में महागठबंधन की प्रेस वार्ता टली, 22 मार्च को होगा सीटों का ऐलान– News18 हिंदीबिहार में महागठबंधन की प्रेस वार्ता टली, 22 मार्च को होगा सीटों का ऐलान– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर पहले चरण के लिए होने वाले मतदान का नामांकन तक शुरू हो गया है, लेकिन बिहार में सीट बंटवारे को लेकर पेंच फंसा हुआ है. इस बीच खबर आ रही है कि बिहार में गठबंधन की प्रेसवार्ता टल गई है. सूत्रों के मुताबिक, पटना में होली के बाद 22 मार्च को अब गठबंधन की प्रेसवार्ता होगी. बिहार में कांग्रेस 9-10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.
Read more »

बिहार में हत्या कर लाश जलती होली में डाली, UP में सिपाही ने किया मर्डरबिहार में हत्या कर लाश जलती होली में डाली, UP में सिपाही ने किया मर्डरहोली के अवसर पर उत्साह और हुड़दंग के बीच यूपी और बिहार में तीन लोगों की हत्या कर दी गई. उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में होली के मौके पर विवाद को लेकर पुलिस के सिपाही ने एक युवक का कत्ल कर दिया तो बिहार के एक जिले में हत्या के बाद लाश को जलती होली में फेंक दिया गया.
Read more »

LIVE: बिहार में महागठबंधन की सीटों का बंटवारा, 20 पर RJD तो 9 पर लड़ेगी कांग्रेसLIVE: बिहार में महागठबंधन की सीटों का बंटवारा, 20 पर RJD तो 9 पर लड़ेगी कांग्रेसBjp candidate list lok sabha election live updates
Read more »

बिहार महागठबंधन में सीट शेयरिंग का फैसला, 20+9+5+3+3 का फॉर्मूला तयबिहार महागठबंधन में सीट शेयरिंग का फैसला, 20+9+5+3+3 का फॉर्मूला तयबिहार महागठबंधन में सीट शेयरिंग का फैसला हो गया है. जिसमें 20+9+5+3+3 का फॉर्मूला तय किया गया है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:56:00