बिहार: पहले चरण में एनडीए के तीनों दलों की अग्निपरीक्षा, मैदान में नहीं है कांग्रेस

United States News News

बिहार: पहले चरण में एनडीए के तीनों दलों की अग्निपरीक्षा, मैदान में नहीं है कांग्रेस
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 217 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 90%
  • Publisher: 63%

लोकसभा चुनाव 2019 में बिहार की सियासी लड़ाई राजनीतिक दलों की बजाय दो गठबंधनों के बीच है IndiaElects LokSabhaElections2019

लोकसभा चुनाव 2019 में बिहार की सियासी लड़ाई राजनीतिक दलों की बजाय दो गठबंधनों के बीच है. पहले चरण में बिहार की गया, नवादा, जमुई और औरंगाबाद सीट पर 11 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. पहला दौर एनडीए के सहयोगी दल बीजेपी, जेडीयू और एलजेपी की राजनीतिक ताकत की अग्निपरीक्षा है.

वहीं, महागठबंधन के सहयोगी दल आरजेडी, आरएलएसपी और हिंदुस्तान आवाम मोर्चा की प्रतिष्ठा भी दांव पर है. जबकि कांग्रेस इस दौर में किसी भी सीट पर चुनाव नहीं लड़ रही है. बिहार की जिन चार सीटों पर पहले चरण में चुनाव हो रहे हैं. ये सभी सीटें झारखंड से लगी हुई हैं. इसी के चलते नक्सल प्रभावित मानी जाती हैं. 2014 के लोकसभा चुनाव में ये सभी सीटें एनडीए के खाते में गई थीं. बीजेपी ने गया, नवादा और औरंगाबाद सीट पर जीत हासिल की थी. जबकि एलजेपी जमुई सीट पर जीत दर्ज करने में कामयाब रही थी. एनडीए की ओर से नवादा और जमुई सीट पर एलजेपी चुनावी मैदान में है. जबकि गया सीट पर जेडीयू और औरंगाबाद सीट पर बीजेपी चुनाव लड़ रही है. जबकि महागठबंधन की ओर से औरंगाबाद और गया सीट पर जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तान आवाम मोर्चा चुनाव लड़ रही है. जबकि नवादा सीट पर आरएलडी और जमुई सीट पर आरएलएसपी चुनावी मैदान में है.बिहार की नवादा सीट पर एनडीए की ओर से एलजेपी ने चंदन सिंह तो महागठबंधन की ओर से आरजेडी ने विभा देवी पर दांव लगाया है. हालांकि इस सीट पर और भी उम्मीदवार हैं, लेकिन एलजेपी और आरजेडी के बीच सीधी लड़ाई होने के साथ-साथ दो बाहुबलियों के बीच भी वर्चस्व की जंग है. चंदन कुमार जहां बाहुबली सूरजभान सिंह के भाई हैं, वहीं विभा देवी राजबल्लभ यादव की पत्नी हैं. 2014 के लोकसभा चुनाव में नवादा सीट पर बीजेपी के गिरिराज सिंह ने आरजेडी के राजवल्लभ यादव को 1 लाख 40 हजार मतों से मात दी थी. पिछले चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत की वजह जेडीयू से भी यादव प्रत्याशी के उतरने के चलते हुए थी. जेडीयू के कौशल यादव को 1 लाख 68 हजार 217 वोट मिले थे. इस बार के रण में यादव समुदाय से एकलौते उम्मीदवार हैं. ऐसे में यादव वोटों के बिखराव की बहुत कम संभावना मानी जा रही है. जबकि गिरिराज सिंह की जगह चंदन सिंह मैदान में है. बीजेपी के बजाय एलजेपी के खाते में सीट गई है. इस तरह से दोनों के बीच कांटे का मुकाबला माना जा रहा है.बिहार की राजपूत बहुल औरंगाबाद लोकसभा सीट पर बीजेपी ने अपने मौजूदा सांसद सुशील कुमार को उतारा है. जबकि महागठंबन की ओर से हिंदुस्तान आवाम मोर्चा ने उपेंद्र प्रसाद पर दांव लगाया है. हालांकि इस सीट पर 9 प्रत्याशी मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला बीजेपी बनाम हम के बीच है. हालांकि ये कांग्रेस की परंपरागत सीट मानी जाती है, लेकिन इस बार गठबंधन में मांझी के पार्टी के खाते में गई है. ऐसे में महागठबंधन को इस सीट पर कांग्रेस की नाराजगी उठानी पड़ सकती है. जबकि बीजेपी इस बार जेडीयू के साथ गठबंधन होने के नाते बड़ी जीत की उम्मीद लगाए हुए हैं. लेकिन महागठबंधन ने जिस तरह राजनीतिक समीकरण सेट किए हैं, ऐसे सीधी लड़ाई दिखाई दे रही है.जमुई लोकसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है. एनडीए के तहत ये सीट एलजेपी के खाते में गई है और यहा से रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान दूसरी बार मैदान में उतरे हैं. जबकि, महागठबंधन की ओर से आरएलएसपी ने अपने प्रदेश अध्यक्ष भूदेव सिंह को उतारा है. 2014 के लोकसभा चुनाव में चिराग पासवान ने 85 हजार 945 मतों से जीत हासिल की थी. इस बार के राजनीतिक समीकरण बदले हुए हैं. एलजेपी के खिलाफ आरएलएसपी के मैदान में होने से पासवान के सबसे बड़ी चिंता दोबारा से जीत दर्ज करने है. आरएलएसपी कुशवाहा, यादव, निषाद, मुस्लिम मतों के साथ-साथ दलितों को अपने पाले में लाकर चिराग को मात देना चाहती है. हालांकि एलजेपी के पास अपने परंपरागत वोट होने के साथ-साथ बीजेपी और जेडीयू के वोटबैंक भी हैं, जिसके जरिए दोबारा से सांसद में पहुंचने की कवायद में हैं.बिहार की गया लोकसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है. ये सीट एनडीए के तहत जेडीयू के खाते में गई है और पार्टी ने यहां से विजय कुमार मांझी मैदान में हैं. वहीं, महागठबंधन की ओर इस सीट पर हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के जीतन राम मांझी खुद मैदान में हैं. ऐसे में यहां सीधी लड़ाई दो गठबंधनों के बीच नजर आ रही है. 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के हरी मांझी ने जीत हासिल की थी और जीतन राम मांझी तीसरे नंबर पर रहे थे. लेकिन इस बार उन्हें आरजेडी का समर्थन हासिल है. ऐसे में वो यादव, मुस्लिम और अपने मुसहर जाति के वोटों के सहारे जीत का स्वाद चखना चाहते हैं. इतना ही नहीं हरि मांझी के मैदान में न होने से भितरघात का भी जेडीयू को डर सता रहा है, लेकिन बीजेपी के परंपरागत वोटों के सहारे जेडीयू के विजय मांझी जीत की उम्मीद लगाए हुए हैं. बता दें कि पहले चरण में एनडीए के तीनों पार्टियां जहां चुनावी मैदान में हैं. वहीं, महागठबंधन के सहयोगी दलों में आरजेडी, आरएलएसपी और हिंदुस्तान आवाम मोर्चा चुनावी लड़ रही हैं, लेकिन कांग्रेस और वीआईपी पार्टी पहले दौर में किसी भी सीट पर नहीं है. हालांकि उनका समर्थन महागठबंधन को है. बिहार के पहले दौर से राजनीतिक तस्वीर काफी हद तक साफ हो जाएगी कि सूबे के लोग किस गठबंधन के साथ खड़े नजर आ रहे हैं और किसके साथ नहीं. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

कभी मैनेजमेंट से की थी प्रोफेशन की शुरुआत, अब राहुल के हाथ में कांग्रेस की कमानकभी मैनेजमेंट से की थी प्रोफेशन की शुरुआत, अब राहुल के हाथ में कांग्रेस की कमान19 जनवरी 2013 को जयपुर चिंतन शिविर में राहुल गांधी को कांग्रेस में बड़ा पद देते हुए पार्टी उपाध्यक्ष बनाया गया. इसके साथ ही राहुल गांधी अधिकृत तौर पर पार्टी में नंबर दो की हैसियत वाले नेता बन गए. राहुल गांधी ने दिसंबर 2017 में कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में पार्टी की कमान संभाली. इसके बाद से चार राज्यों में कांग्रेस सरकार बना चुकी है.
Read more »

अमेरिका के सिएटल में गोलीबारी में दो लोगों की मौत, हिरासत में संदिग्ध- Amarujalaअमेरिका के सिएटल में गोलीबारी में दो लोगों की मौत, हिरासत में संदिग्ध- Amarujalaअमेरिका के पश्चिमी तट पर स्थित शहर सिएटल में बुधवार को हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए।
Read more »

बिहार: महागठबंधन में हंगामे के बीच टली शत्रुघ्न सिन्हा की कांग्रेस में ज्वाइनिंगबिहार: महागठबंधन में हंगामे के बीच टली शत्रुघ्न सिन्हा की कांग्रेस में ज्वाइनिंगशत्रुघ्न सिन्हा आज बीजेपी छोड़ कांग्रेस का हाथ थामने वाले थे लेकिन बिहार में महागठबंधन में मचे घमासान के बीच उनकी ज्वाइनिंग टल गई है.
Read more »

लोकसभा चुनाव: बिहार में टूट के कगार पर महागठबंधन, राहुल ने की आपात बैठकलोकसभा चुनाव: बिहार में टूट के कगार पर महागठबंधन, राहुल ने की आपात बैठकबिहार में महागठबंधन की एकता खतरे में है। बीती रात दिल्‍ली में कांग्रेस की स्‍क्रीनिंग कमेटी की बैठक के बाद आज राहुल गांधी कांग्रस नेताओं के साथ बैठक की।
Read more »

LIVE: बिहार में महागठबंधन की सीटों के ऐलान में देरी, तेजस्वी-मांझी की बैठक जारीLIVE: बिहार में महागठबंधन की सीटों के ऐलान में देरी, तेजस्वी-मांझी की बैठक जारीकिस पार्टी के खाते में कौनसी सीट जा सकती है... IndiaElects LokSabhaElections2019
Read more »

दक्षिण के तीन राज्यों में मोदी की रैलियां आज, हरियाणा में राहुल की जनसभादक्षिण के तीन राज्यों में मोदी की रैलियां आज, हरियाणा में राहुल की जनसभाpm modi live news update from koratput mehboobnagar karnool loksabha election 2019 campaign pm modi speech | प्रधानमंत्री कोरापुट, मेहबूबनगर और करनूल में जनसभा करेंगे राहुल गांधी की हरियाणा और अमित शाह की बिहार-बंगाल में रैली
Read more »

बिहार और ओडिशा में आज पीएम की रैली, बिहार में शुरू करेंगे कैंपेनबिहार और ओडिशा में आज पीएम की रैली, बिहार में शुरू करेंगे कैंपेनखास बात यह है कि बिहार के जमुई और गया दोनों लोकसभा क्षेत्रों से बीजेपी का कोई भी उम्मीदवार चुनाव नहीं लड़ रहा. जमुई से बीजेपी की सहयोगी पार्टी लोजपा के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान मैदान में हैं, वहीं गया से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने पूर्व सांसद भगवती देवी के बेटे विजय कुमार मांझी को चुनावी मैदान में उतारा है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 20:10:38