महागठबंधन में तय हुईं सीटें, शत्रुघ्न सिन्हा को मिलेगा यहाँ से मौक़ा LokSabhaElections2019
राजद नेता एवं बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने घटक दल हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतनराम मांझी, विकासशील इंसान पार्टी सुप्रीमो मुकेश सहनी एवं अन्य महागठबंधन के नेताओं की उपस्थिति में उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करते हुए बताया कि राजद ने मधेपुरा से शरद यादव, दरभंगा से अब्दुलबारी सिद्दीकी, वैशाली से रघुवंश प्रसाद सिंह, गोपालगंज से सुरेंद्र राम उर्फ महंत जी, सीवान से हिना शहाब, महाराजगंज से रणधीरसिंह, सारण से चंद्रिका राय और हाजीपुर से शिवचंद्र राम को अपना उम्मीदवार बनाया है। इसी तरह बेगूसराय से तनवीर हसन, पाटलीपुत्र से मीसा भारती, बक्सर से जगदानंद सिंह, जहानाबाद से सुरेंद्र यादव, नवादा से विभा देवी, झंझारपुर से गुलाब यादव, अररिया से सरफराज आलम, सीतामढ़ी से अर्जुन राय, भागलपुर से शैलेष कुमार उर्फ बुलो मंडल एवं बांका से जयप्रकाश नारायण यादव राजद के प्रत्याशी बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि राजद के खाते में गई शिवहर सीट से उम्मीदवार के नाम की घोषणा शीघ्र कर दी जाएगी जबकि राजद ने आरा सीट भारत की कम्युनिस्ट पार्टी के लिए छोड़ दी है। महागठबंधन के संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के कोई बड़े नेता उपस्थित नहीं थे। इस संबंध में तेजस्वी यादव ने बताया कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा एवं अन्य नेता दिल्ली में हैं, जबकि रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा किसी केस के सिलसिले में पटना से बाहर रहने के कारण संवाददाता सम्मेलन में उपस्थित नहीं हो सके। सासाराम से मीरा कुमार : कांग्रेस ने पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार को बिहार के सासाराम लोकसभा सीट से जबकि श्रीमती रंजीता रंजन को सुपौल से उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। मुंगेर से नीलम देवी और समस्तीपुर सुरक्षित सीट से डॉ.
अशोक कुमार को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस के खाते में किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, पटना साहिब और वाल्मीकि नगर सीटें भी आई हैं।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Lok Sabha Election 2019ः बिहार में महागठबंधन में हुआ सीटों का बंटवारा, जानिए किसको क्या मिलामहागठबंधन की आज महत्वपूर्ण प्रेस कांफ्रेंस में सीटों की औपचारिक घोषणा कर दी गई है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि राजद को
Read more »
गुजरात में बच्ची के अपहरण के शक में एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या- Amarujalaगुजरात के वडोदरा के पास एक गांव में बच्ची के अपहरण के शक में भीड़ ने 32 वर्षीय एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी।
Read more »
सुकमा: कमांडो ऑपरेशन में 4 नक्सलियों को उड़ाया, सर्च ऑपरेशन जारीछत्तीसगढ़ में कमांडो बटालियन को बड़ी सफलता मिली है. सुकमा जिले के जागरगुंडा में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में 4 नक्सली मारे गए हैं. ये मुठभेड़ सुकमा जिले में बीमापुरम से 1 किमी की दूरी पर हुई.
Read more »
अमेरिका के सिएटल में गोलीबारी में दो लोगों की मौत, हिरासत में संदिग्ध- Amarujalaअमेरिका के पश्चिमी तट पर स्थित शहर सिएटल में बुधवार को हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए।
Read more »
बिहार: महागठबंधन में हंगामे के बीच टली शत्रुघ्न सिन्हा की कांग्रेस में ज्वाइनिंगशत्रुघ्न सिन्हा आज बीजेपी छोड़ कांग्रेस का हाथ थामने वाले थे लेकिन बिहार में महागठबंधन में मचे घमासान के बीच उनकी ज्वाइनिंग टल गई है.
Read more »
मध्य प्रदेश में बीजेपी के कई नेता नाराज, भिंड के पूर्व सांसद कांग्रेस के संपर्क मेंलोकसभा चुनाव 2019 से पहले मध्य प्रदेश में टिकट वितरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में असंतोष बढ़ रहा है. शहडोल के सांसद ज्ञान सिंह और भिंड के पूर्व सांसद अशोक अर्गल टिकट न मिलने को लेकर खुले तौर पर अपनी नाराजगी जता चुके हैं. अर्गल कांग्रेस के संपर्क में हैं.
Read more »
जेएनयू में देशविरोधी नारे लगाने के मामले में पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई आजपुलिस की तरफ से वह वीडियो भी अदालत में पेश किया गया था, जिसके आधार पर जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार और अन्य के खिलाफ देशद्रोह के आरोप में केस दर्ज किया गया था.
Read more »
LIVE: बिहार में महागठबंधन की सीटों के ऐलान में देरी, तेजस्वी-मांझी की बैठक जारीकिस पार्टी के खाते में कौनसी सीट जा सकती है... IndiaElects LokSabhaElections2019
Read more »
