बिहार में कांग्रेस का कायाकल्पः सदाकत आश्रम में बड़े चेहरों की दूरी ने बदला ट्रैक, नए चेहरों पर दांव

Bihar Congress News

बिहार में कांग्रेस का कायाकल्पः सदाकत आश्रम में बड़े चेहरों की दूरी ने बदला ट्रैक, नए चेहरों पर दांव
Bihar PoliticsYouth Leadership In CongressBihar News
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 112 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 79%
  • Publisher: 51%

Bihar Congress-बिहार में कांग्रेस का जल्द ही कायाकल्प होगा। पटना स्थित सदाकत आश्रम में बड़े चेहरों की दूरी के साथ नए चेहरों पर दांव की रणनीति से संगठन में बदलाव की उम्मीद की जा रही है।

पटनाः बिहार विधानसभा 2025 में मिली अप्रत्याशित हार ने कांग्रेस की राजनीति के अंदाज बदल डाले। कहा जा रहा है कि कांग्रेस के वरीय नेताओं के मनभेद और अंतर्विरोध से ऊब चुका केंद्रीय नेतृत्व अब पार्टी को युवाओं की धार पर चढ़ाने का निर्णय ले चुका है। कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने हाल के दिनों में ऐसे फैसले लिए हैं जिससे कांग्रेस की बदलती सोच का पता चलता है। जानिए कांग्रेस के बदलती ट्रैक की कहानी.

... वरीय कर रहे हैं पार्टी की उपेक्षाहाल के दिनों में यह देखा गया है कि कांग्रेस के वरीय सदस्य की सक्रियता नहीं के बराबर दिखने लगी है। हार के बाद विपक्ष को जिस तरह से आत्मवोकन करना चाहिए। हार के कारणों की पड़ताल करनी चाहिए उसे महज औपचारिकता का अमलीजामा पहनाकर अपने अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ली। इधर कांग्रेस पार्टी कार्यालय का हाल ही अजब गजब हो गया। पार्टी कार्यालय के कुछ सक्रिय नेताओं से बातचीत के बाद यह जानकारी मिली कि कई वरीय नेताओं ने पार्टी दफ्तर आना ही छोड़ दिया है। इनमें पूर्व पार्टी अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह, मदन मोहन झा, शकील अहमद ,समीर सिंह जैसे वरीय नेतागण तक शामिल हैं। हालांकि ये कांग्रेस कार्यकर्ता ये नहीं बताते कि क्यों नहीं आते? पर इतना जरूर बताते हैं कि कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व ने इस उपेक्षा को नोटिस किया है। यही वजह भी है कि हाल के दिनों में कांग्रेस नेतृत्व ने जो फैसले लिए वह चौंकाने वाले थे। नतीजतन जिन पदों पर कभी बड़े कद्दावर नेताओं को बिठाया जाता था ,वहां एकदम छोटे कद पर सक्रिय कांग्रेस के युवा नेताओं को बिठाया जा रहा है। कांग्रेस ने चौंकायावैसे भी प्रदेश कांग्रेस की अपनी परिपाटी एक तयशुदा परिपाटी रही है कि जब किसी पद को ले कर नामों को ले कर चर्चा होती तो मीडिया में कुछ इन गुने नाम होते। और ये नाम चौंकने वाले होते। इधर भी कांग्रेस ने एक टैलेंट हंट के जरिए पार्ट प्रवक्ताओं को चुनने की एक प्रक्रिया शुरू की। अब इस बड़े कार्यक्रम के लिए कन्वेनर के पद को ले कर जिन नामों की चर्चा हुई उनमें मीडिया पर पकड़ रखने वाले शकील अहमद, प्रेमचंद मिश्रा, राजेश राठौर की चर्चा सामने आई। पर केंद्रीय नेतृत्व ने चौंकाने वाले नाम की घोषणा कर डाली। यह जिम्मेदारी प्रवक्ता असित नाथ तिवारी को सौंप दी। इतना ही नहीं कांग्रेस नेतृत्व ने कनेक्ट सेंटर के हेड बड़े नाम से हटकर मिन्नत रहमानी को बनाया है।शुरुआत तो चुनाव के पहले हुई थीहालांकि पार्टी नेतृत्व ने प्रदेश कांग्रेस की तस्वीर बदलने की कोशिशों बिहार विधानसभा चुनाव से पहले ही शुरू कर दी थी। बिहार प्रभारी के रूप में कृष्ण अल्लाबरू और प्रदेश अध्यक्ष के पद पर राजेश राम को बिठाया था। लेकिन कांग्रेस तब राजद के प्रभाव से पूरी तरह मुक्त नहीं हुआ था। चुनाव नजदीक आते आते पुराने कांग्रेसी और लालू यादव के पसंदीदा कांग्रेसी हावी हो गए। नतीनतन परिणाम कांग्रेस की उम्मीद को पटखनी देते दिखा। अब एक बार फिर कांग्रेस नेतृत्व युवाओं को जिम्मेदारी दे कर कांग्रेस सशक्तीकरण की दिशा में बढ़ चुका है। आने वाले दिनों में इसका बाद स्वरूप दिखे तो अतिशयोक्ति नहीं माना जाएगा।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Bihar Politics Youth Leadership In Congress Bihar News Changes In Congress Organization बिहार कांग्रेस बिहार पाॅलिटिक्स कांग्रेस में युवा नेतृत्व बिहार समाचार कांग्रेस संगठन में बदलाव

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Bihar Politics: खरगे की सभा में खाली रह गई कुर्सी तो नप गए कांग्रेस जिलाध्यक्ष; विधायकों की भी बढ़ी टेंशनBihar Politics: खरगे की सभा में खाली रह गई कुर्सी तो नप गए कांग्रेस जिलाध्यक्ष; विधायकों की भी बढ़ी टेंशनBihar Congress बक्सर में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली में कम भीड़ होने पर पार्टी ने कार्रवाई की है। जिला अध्यक्ष डॉ.
Read more »

कन्हैया से बोले राहुल- प्रशांत किशोर का जिक्र न करें: पप्पू यादव के बहाने तेजस्वी को मैसेज, सीमांचल की सीटे...कन्हैया से बोले राहुल- प्रशांत किशोर का जिक्र न करें: पप्पू यादव के बहाने तेजस्वी को मैसेज, सीमांचल की सीटे...Bihar Vidhan Sabha Assembly Election Congress Meeting Inside Story Explained.
Read more »

243 सीटों पर 2616 उम्मीदवार मैदान में: इनमें 1085 नए चेहरे; NDA के 23%, महागठबंधन के 37% प्रत्याशी पहली बार...243 सीटों पर 2616 उम्मीदवार मैदान में: इनमें 1085 नए चेहरे; NDA के 23%, महागठबंधन के 37% प्रत्याशी पहली बार...Bihar Election 2025 LIVE Update Tejashwi Yadav Nitish Kumar BJP JDU RJD Congress
Read more »

प्रियंका गांधी आज 2 जिले में करेंगी जनसभा: समस्तीपुर में 2KM का रोड शो, 3 विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी के...प्रियंका गांधी आज 2 जिले में करेंगी जनसभा: समस्तीपुर में 2KM का रोड शो, 3 विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी के...Congress Leader Priyanka Gandhi Bihar Saharsa Samastipur Lakhisarai Visit LIVE Updates; Follow Bihar Congress RJD Alliance Candidates, Vidhan Sabha Election 2025 Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »

मल्लिकार्जुन खड़गे आज वैशाली में करेंगे चुनावी जनसभा: कांग्रेस उम्मीदवार प्रतिमा कुमारी के लिए करेंगे प्रचा...मल्लिकार्जुन खड़गे आज वैशाली में करेंगे चुनावी जनसभा: कांग्रेस उम्मीदवार प्रतिमा कुमारी के लिए करेंगे प्रचा...Congress President Mallikarjun Kharge Bihar Vaishali Visit LIVE Updates; Follow Bihar Congress RJD Alliance Candidates, Vidhan Sabha Election 2025 Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »

लालू का दानापुर में बाहुबली के लिए मेगा रोड शो: भास्कर से बोले- बीजेपी को जनता उखाड़ फेंकेगी, 14 नवंबर को ते...लालू का दानापुर में बाहुबली के लिए मेगा रोड शो: भास्कर से बोले- बीजेपी को जनता उखाड़ फेंकेगी, 14 नवंबर को ते...Bihar RJD Supremo Lalu Prasad Yadav Patna Danapur Road Show LIVE Photos Updates; Follow Bihar Congress RJD Alliance Candidates, Vidhan Sabha Election 2025 Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 20:33:14