Rajiv Ranjan Passes Away: जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता और नीतीश कुमार के करीबी नेताओं में से एक राजीव रंजन का दिल्ली में निधन हो गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है। उसके अलावा विपक्ष के नेताओं और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने शोक संवेदना व्यक्त की है। राजीव रंजन को राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर बोलने और अपनी बात...
पटना: जनता दल-यूनाइटेड जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता राजीव रंजन का बृहस्पतिवार को दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि 65 वर्षीय रंजन को सांस लेने में कठिनाई होने पर दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।जेडीयू नेता का निधनबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रंजन के निधन पर शोक-संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री के गृह जिला नालंदा जिले के निवासी रंजन ने 2010 में इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की थी। पांच साल बाद, नीतीश के साथ मतभेदों के कारण वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए जो उस समय विपक्ष में थी। दिसंबर 2022 में, रंजन भाजपा को छोड़कर वापस जेडीयू में आ गये थे और उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता बनाया गया था। 'गोपाल मंडल चर्चा में रहने के लिए बोलते हैं', जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने किया बड़ा दावानेताओं ने जताया शोक मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार नीतीश ने अपने शोक संदेश में कहा, ‘‘ राजीव रंजन एक कुशल राजनीतिज्ञ एवं प्रसिद्ध समाजसेवी थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा को चिर शांति एवं उनके परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता के निधन पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी सहित विपक्ष के आरजेडी नेताओं ने भी शोक-संवेदना व्यक्त की है। राजीव रंजन हमेशा राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखते थे। उन्होंने हाल में सरकार के बजट की तारीफ की थी।.
पटना: जनता दल-यूनाइटेड जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता राजीव रंजन का बृहस्पतिवार को दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि 65 वर्षीय रंजन को सांस लेने में कठिनाई होने पर दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।जेडीयू नेता का निधनबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रंजन के निधन पर शोक-संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री के गृह जिला नालंदा जिले के निवासी रंजन ने 2010 में इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की थी। पांच साल बाद, नीतीश के साथ मतभेदों के कारण वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए जो उस समय विपक्ष में थी। दिसंबर 2022 में, रंजन भाजपा को छोड़कर वापस जेडीयू में आ गये थे और उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता बनाया गया था। 'गोपाल मंडल चर्चा में रहने के लिए बोलते हैं', जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने किया बड़ा दावानेताओं ने जताया शोक मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार नीतीश ने अपने शोक संदेश में कहा, ‘‘राजीव रंजन एक कुशल राजनीतिज्ञ एवं प्रसिद्ध समाजसेवी थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा को चिर शांति एवं उनके परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता के निधन पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी सहित विपक्ष के आरजेडी नेताओं ने भी शोक-संवेदना व्यक्त की है। राजीव रंजन हमेशा राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखते थे। उन्होंने हाल में सरकार के बजट की तारीफ की थी।
Jdu National Spokesperson Rajiv Ranjan Passes Away Nitish Kumar Jdu Leader Rajiv Ranjan Bihar News Bihar Politics राजीव रंजन जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन राजीव रंजन का निधन
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बिहार में पुल ढहने के मुद्दे पर बोले JDU प्रवक्ता KC Tyagi, कहा- जांच होनी चाहिएदिल्ली: जेडीयू प्रवक्ता के.सी. त्यागी ने मुख्यमंत्री के बयान का स्वागत करते हुए कहा, मैं Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Bihar Politics: बिहार में बढ़ते क्राइम को लेकर बुलाई गई हाईलेवल मीटिंग पर RJD का तंज, Shakti Yadav ने दिया ये बयानBihar Politics: बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी जिलों के Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
VIDEO: बजट से कितने खुश हैं CM Nitish, विशेष दर्जे पर अब क्या होगा स्टैंड? देखिए क्या कहापटना: बजट पेश होने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Rabri Devi का Lallan Singh पर फूटा गुस्सा, कहा-मां और पत्नी का सर्टिफिकेट दिखाएंपटना: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने जेडीयू नेता ललन सिंह के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
गहलोत के करीबी को मदन दिलावर ने बनाया ब्रांड एंबेसडर, जानें कनेक्शन?राजस्थान के मंत्री मदन दिलावर ने 19 जुलाई को अशोक गहलोत के करीबी नेता बलदेव गोरा को गहरी फाउंडेशन के अध्यक्ष के रूप में पर्यावरण का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया था.
Read more »
Rajiv Ranjan Died: जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिन रांजीव रंजन का हार्ट अटैक से निधन, दिल्ली में ली आखिरी सांसपटना: जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव और राष्ट्रीय प्रवक्ता रांजीव रंजन का हार्ट अटैक से निधन हो गया. राजधानी दिल्ली में उन्होंने आखिरी सांस ली.
Read more »
