बिहार में बन रही महागठबंधन सरकार, निष्पक्ष मतगणना कराए चुनाव आयोग, हमारे कार्यकर्ता चौकन्ने: तेजस्वी यादव

Tejashwi Yadav News

बिहार में बन रही महागठबंधन सरकार, निष्पक्ष मतगणना कराए चुनाव आयोग, हमारे कार्यकर्ता चौकन्ने: तेजस्वी यादव
Bihar ElectionsRJDBihar Election
  • 📰 Navjivan
  • ⏱ Reading Time:
  • 129 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 69%
  • Publisher: 68%

तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर 2020 की तरह कोई अधिकारी गलत काम करेगा, अन्याय करेगा या किसी के इशारे पर काम करेगा, तो जनता पांव पर खड़ी है। जो ईमानदारी से काम करेगा, तो उन्हें डरने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग डरे हुए हैं, बेचैन हैं।

बिहार चुनाव में मतदान के बाद अब सभी लोगों की नजर 14 नवंबर को होने वाली मतगणना पर टिकी है। इस बीच मतगणना से एक दिन पहले गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि इस बार भारी बहुमत के साथ महागठबंधन की सरकार बन रही है। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों और चुनाव आयोग से निष्पक्ष मतगणना कराने की अपील की।.

तेजस्वी यादव ने अपने आवास पर महागठबंधन के नेताओं की बैठक के बाद कहा, 'बड़ी संख्या में लोगों ने मतदान किया है। हमारे कार्यकर्ता मतदान केंद्र पर मुस्तैद हैं और चौंकन्ने हैं। अगर कोई 2020 की तरह कोई अधिकारी गलत काम करेगा, अन्याय करेगा या किसी के इशारे पर काम करेगा, तो जनता पांव पर खड़ी है। जो ईमानदारी से काम करेगा, तो उन्हें डरने की आवश्यकता नहीं है।' उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे निष्पक्ष तरीके से मतगणना कराएं। बीजेपी के लोग डरे हुए हैं, बेचैन हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आज भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।.इससे पहले, तेजस्वी यादव ने अपने सरकारी आवास पर महागठबंधन के नेताओं के साथ बैठक की। बैठक के बाद तेजस्वी यादव ने संयुक्त प्रेस वार्ता में चुनाव आयोग से अपील करते हुए कहा कि निष्पक्ष होकर वोटों की गिनती करवाई जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ सीटों पर जहां संघर्षपूर्ण मुकाबला है, वहां पर काउंटिंग धीरे करवाने की साजिश हो रही है। अधिकारियों को निर्देश दिए जा रहे हैं।.बता दें कि मंगलवार को बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण और अंतिम चरण के तहत 122 सीटों के लिए मतदान हुआ। इससे पहले, 6 नवंबर को पहले चरण के तहत 121 सीटों पर वोट डाले गए थे। वहीं, मतगणना 14 नवंबर को होनी है। मतगणना को लेकर सारी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटें हैं। यहां सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 122 है। प्रदेश में इस समय नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार है। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले एनडीए और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के बीच है।.वहीं मतगणना को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राज्य के 46 मतगणना केंद्रों पर शुक्रवार को सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। गिनती शुरू होने के एक से डेढ़ घंटे के बाद चुनाव परिणाम के रुझान सामने आने लगेंगे। बताया गया कि सबसे पहले पोस्टल बैलेटों की गिनती शुरू होगी, इसके बाद ईवीएम के वोटों की गिनती की जाएगी। 243 सीटों के लिए मतगणना प्रेक्षक तैनात किए गए हैं। ईवीएम के वोटों की गिनती के लिए हर मतगणना हॉल में 14 और अन्य एक टेबल की व्यवस्था की गई है। 14 टेबल पर ईवीएम के वोटों की गिनती होगी।.मतगणना के दिन स्ट्रॉन्ग रूम को अभ्यर्थियों, निर्वाचन अभिकर्ताओं एवं केंद्रीय प्रेक्षकों की उपस्थिति में वीडियोग्राफी कराते हुए खोला जाएगा। इसके बाद मतगणना का कार्य शुरू होगा। मतगणना स्थल पर मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है, जबकि किसी भी प्रकार की नारेबाजी और विजय जुलूस को लेकर भी मनाही की गई है। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। मतगणना केंद्रों के अंदर से लेकर बाहर तक अर्धसैनिक बलों की तैनाती रहेगी। मतगणना स्थल पर तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है।.Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ेंप्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Navjivan /  🏆 2. in İN

Bihar Elections RJD Bihar Election Election Commission

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

राजस्थान में निकलीं सरकारी नौकरी, 9 नवंबर से कर सकेंगे आवेदनराजस्थान में निकलीं सरकारी नौकरी, 9 नवंबर से कर सकेंगे आवेदनभर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 9 नवंबर 2020 से होगी। वहीं आवेदन करने की अंतिम तारीख 8 दिसंबर 2020 है। आयु की गणना दिनांक 1 जुलाई 2020 से होगी।
Read more »

मतगणना केंद्रों पर कोरोना प्रोटोकॉल: सुबह राजद तो दोपहर बाद NDA समर्थक भूले सोशल डिस्टेंसिंग, पटना DM बिना मास्क के दिखेमतगणना केंद्रों पर कोरोना प्रोटोकॉल: सुबह राजद तो दोपहर बाद NDA समर्थक भूले सोशल डिस्टेंसिंग, पटना DM बिना मास्क के दिखेमतगणना केंद्रों पर कोरोना प्रोटोकॉल:सुबह राजद तो दोपहर बाद NDA समर्थक भूले सोशल डिस्टेंसिंग, पटना DM बिना मास्क के दिखे ElectionResultsOnDainikbhaskar RJDforIndia BiharElectionResults2020 dm_patna BJP4Bihar Jduonline CoronaUpdatesOnBhaskar
Read more »

बिहार चुनावः विनय बिहारी के जीत के साथ भोजपुरी फिल्मी कलाकारन के रहल धमालबिहार चुनावः विनय बिहारी के जीत के साथ भोजपुरी फिल्मी कलाकारन के रहल धमालNEWS 18 हिंदी की विशेष श्रृंखला – पहली बार भोजपुरी भाषा में ही पढ़ें यूपी-बिहार की बात बिहार चुनावः विनय बिहारी के जीत के साथ भोजपुरी फिल्मी कलाकारन के रहल धमाल
Read more »

UPSC CMS Result 2020: upsc.gov पर जारी हुए रिजल्ट, यहां चेक करें DAF और इंटरव्यू डिटेलUPSC CMS Result 2020: upsc.gov पर जारी हुए रिजल्ट, यहां चेक करें DAF और इंटरव्यू डिटेलUPSC CMS Result 2020, Sarkari result 2020, check DAF: यूपीएससी सीएमएस परीक्षा 2020 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov पर अपने परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं।
Read more »

आरआरबी एनटीपीसी के एग्जाम सेंटर पर आपने ऐसा किया तो हो जाएंगे भर्ती प्रक्रिया से बाहरआरआरबी एनटीपीसी के एग्जाम सेंटर पर आपने ऐसा किया तो हो जाएंगे भर्ती प्रक्रिया से बाहरRRB NTPC 2020 Admit Card, Exam Date, Sarkari Result 2020, Sarkari Naukri Job 2020, Application Status News in Hindi:
Read more »

आरआरबी एनटीपीसी का केवल ऐसा एडमिट कार्ड होगा मान्य, बाकी कोई नहींआरआरबी एनटीपीसी का केवल ऐसा एडमिट कार्ड होगा मान्य, बाकी कोई नहींRRB NTPC 2020 Admit Card, Exam Date, City, Center, Sarkari Result 2020, Sarkari Naukri Job 2020 Live Update:
Read more »



Render Time: 2026-04-01 18:46:46