बाहूबली फेम कलाकार राणा दग्गुबाती ने उद्यमी मिहिका बजाज के साथ रचाई शादी

United States News News

बाहूबली फेम कलाकार राणा दग्गुबाती ने उद्यमी मिहिका बजाज के साथ रचाई शादी
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Jansatta
  • ⏱ Reading Time:
  • 81 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 36%
  • Publisher: 63%

मिहिका बजाज के साथ शादी के बंधन में बंधे बाहूबली अभिनेता राणा दग्गुबाती

तेलुगु अभिनेता और हिंदी फिल्म बाहूबली फेम कलाकार राणा दग्गुबाती शनिवार रात एक बेहद निजी समारोह में उद्यमी मिहिका बजाज के साथ शादी के बंधन में बंध गए। समारोह हैदराबाद के रामा नायडू स्टूडियो में आयोजित किया गया था। कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए इसमें करीबी दोस्त और परिवार के सदस्यों समेत कुल तीस लोगों को ही शामिल होने की अनुमति दी गई थी। समारोह से पहले सभी का कोविड-19 टेस्ट कराया गया। विवाह तेलुगु और मारवाड़ी रीति-रिवाजों से हुआ। अभिनेता रामचरण तेजा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर विवाह समारोह के कुछ आकर्षक पलों की तस्वीरें सार्वजनिक कीं। तस्वीरों में बेहद खूबसूरत दिख रही अभिनेता राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज की जोड़ी के साथ कई अन्य लोग भी मौजूद रहे। समारोह के आधिकारिक फ़ोटोग्राफ़रों ने तस्वीरों के साथ लिखा, "जब दुनिया उन्हें देखती है, तो वे अपने में खो जाते हैं!" फोटोग्राफरों ने राणा और मिहिका की अलग-अलग पोजों की कई आकर्षक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर होने के बाद प्रशंसकों में ये जमकर वायरल हो रही हैं। अभिनेता राम चरण ने ट्विटर पर तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा, "अंतत: मेरे हल्क की शादी हो गई है।" राम चरण की पत्नी उपासना कोनिदेला ने नव वर-वधू के साथ एक तस्वीर साझा की और लिखा, "अब हम सभी खुशी से जीएंगे।" इससे पहले, सेलिब्रिटी मेकअप डिजाइनर तमन्ना रोज़ ने दुल्हन मिहिका बजाज की एक प्यारी सी तस्वीर अपनी मां बंटी बजाज और भाभी साशा रावल बजाज के साथ साझा की। समारोह में सामंथा अक्किनेनी, नागा चैतन्य, अल्लू अर्जुन, वेंकटेश और अन्य लोगों ने भाग लिया। मिहिका की शादी का लहंगा अनामिका खन्ना ने डिजाइन किया था। इसके अलावा वह एक भारी नेकपीस, झुमका, ट्रेंडी मांग बिंदी, नथ और कलीरे से खुद को सजाई हुई थी। उनका मेकअप सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट तमन्ना रोजोज ने किया था।.

तेलुगु अभिनेता और हिंदी फिल्म बाहूबली फेम कलाकार राणा दग्गुबाती शनिवार रात एक बेहद निजी समारोह में उद्यमी मिहिका बजाज के साथ शादी के बंधन में बंध गए। समारोह हैदराबाद के रामा नायडू स्टूडियो में आयोजित किया गया था। कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए इसमें करीबी दोस्त और परिवार के सदस्यों समेत कुल तीस लोगों को ही शामिल होने की अनुमति दी गई थी। समारोह से पहले सभी का कोविड-19 टेस्ट कराया गया। विवाह तेलुगु और मारवाड़ी रीति-रिवाजों से हुआ। अभिनेता रामचरण तेजा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर विवाह समारोह के कुछ आकर्षक पलों की तस्वीरें सार्वजनिक कीं। तस्वीरों में बेहद खूबसूरत दिख रही अभिनेता राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज की जोड़ी के साथ कई अन्य लोग भी मौजूद रहे। समारोह के आधिकारिक फ़ोटोग्राफ़रों ने तस्वीरों के साथ लिखा, "जब दुनिया उन्हें देखती है, तो वे अपने में खो जाते हैं!" फोटोग्राफरों ने राणा और मिहिका की अलग-अलग पोजों की कई आकर्षक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर होने के बाद प्रशंसकों में ये जमकर वायरल हो रही हैं। अभिनेता राम चरण ने ट्विटर पर तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा, "अंतत: मेरे हल्क की शादी हो गई है।" राम चरण की पत्नी उपासना कोनिदेला ने नव वर-वधू के साथ एक तस्वीर साझा की और लिखा, "अब हम सभी खुशी से जीएंगे।" इससे पहले, सेलिब्रिटी मेकअप डिजाइनर तमन्ना रोज़ ने दुल्हन मिहिका बजाज की एक प्यारी सी तस्वीर अपनी मां बंटी बजाज और भाभी साशा रावल बजाज के साथ साझा की। समारोह में सामंथा अक्किनेनी, नागा चैतन्य, अल्लू अर्जुन, वेंकटेश और अन्य लोगों ने भाग लिया। मिहिका की शादी का लहंगा अनामिका खन्ना ने डिजाइन किया था। इसके अलावा वह एक भारी नेकपीस, झुमका, ट्रेंडी मांग बिंदी, नथ और कलीरे से खुद को सजाई हुई थी। उनका मेकअप सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट तमन्ना रोजोज ने किया था।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Jansatta /  🏆 4. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

जम्मू- कश्मीर के आम लोगों में विश्वास बहाली के लिए राजनीति के माहिर मनोज पर दांवजम्मू- कश्मीर के आम लोगों में विश्वास बहाली के लिए राजनीति के माहिर मनोज पर दांवकेंद्र शासित जम्मू-कश्मीर के आम लोगों में विश्वास बहाली के लिए मोदी सरकार ने राजनीति के माहिर खिलाड़ी मनोज सिन्हा पर दांव खेला है। manojsinhabjp narendramodi BJP4India BJP4UP prodefencejammu OmarAbdullah MehboobaMufti Article370
Read more »

गोरक्षकों का आतंक मुस्लिमों को डर के साथ जीने को कर रहा मजबूर : ओवैसीगोरक्षकों का आतंक मुस्लिमों को डर के साथ जीने को कर रहा मजबूर : ओवैसीओवैसी ने अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिस्सा लेने पर भी सवाल उठाए थे. उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री का इस कार्यक्रम में हिस्सा लेना संवैधानिक नहीं है.
Read more »

Facebook के कर्मचारी जुलाई, 2021 तक कर सकेंगे 'वर्क फ्रॉम होम', साथ में मिलेंगे 1,000 डॉलरFacebook के कर्मचारी जुलाई, 2021 तक कर सकेंगे 'वर्क फ्रॉम होम', साथ में मिलेंगे 1,000 डॉलरकंपनी की ओर से गुरुवार को घोषणा कर बताया गया कि अब कंपनी के कर्मचारी अगले साल की गर्मियों यानी जुलाई, 2021 तक घर पर रहकर काम कर सकेंगे. वहीं कर्मचारियों को इस अवधि में उनकी जरूरतों के लिए 1,000 डॉलर भी दिए जा रहे हैं
Read more »

राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज की शादी की रस्में शुरू, हल्दी सेरेमनी की तस्वीर आई सामनेराणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज की शादी की रस्में शुरू, हल्दी सेरेमनी की तस्वीर आई सामनेRana Daggubati, Miheeka Bajaj, Rana wedding, entertainment, Bollywood news in Hindi, राणा दग्गुबाती, मिहिका बजाज, राणा शादी, मनोरंजन, बॉलीवुड न्यूज हिन्दी में
Read more »

चीन के साथ बढ़ रहा गतिरोध, सेना प्रमुख ने कमांडर्स को तैयार रहने के लिए कहाचीन के साथ बढ़ रहा गतिरोध, सेना प्रमुख ने कमांडर्स को तैयार रहने के लिए कहा
Read more »

लेबनान: बेरूत के बंदरगाह पर पटाखों के साथ रखे थे अमोनियम नाइट्रेट से भरे बैगलेबनान: बेरूत के बंदरगाह पर पटाखों के साथ रखे थे अमोनियम नाइट्रेट से भरे बैगकार्यकर्ता युसूफ शेहादी ने कहा कि बेरूत के बंदरगाह में हजारों टन पटाखे को उसी हैंगर में रखा गया था जिसमें हजारों टन
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:42:18