बाली यात्रा में श्रेया घोषाल के कॉन्सर्ट में अफरातफरी, एक घायल

आपदा और दुर्घटना News

बाली यात्रा में श्रेया घोषाल के कॉन्सर्ट में अफरातफरी, एक घायल
बाली यात्राश्रेया घोषालकटक
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 52 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 41%
  • Publisher: 51%

ओडिशा के कटक में आयोजित बाली यात्रा मेले में बुधवार शाम बॉलीवुड गायिका श्रेया घोषाल के लाइव कॉन्सर्ट के दौरान भीड़ के बेकाबू होने से अफरातफरी मच गई, जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया। कार्यक्रम को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा, लेकिन बाद में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद इसे फिर से शुरू किया गया। भीड़ अधिक होने के बावजूद, स्थिति को नियंत्रण में रखा गया।

ओडिशा के कटक में आयोजित बाली यात्रा मेले के दौरान बॉलीवुड गायिका श्रेया घोषाल के लाइव कॉन्सर्ट में बुधवार शाम अफरातफरी मच गई। भीड़ के अचानक मंच की ओर बढ़ने से एक व्यक्ति घायल हो गया। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि जैसे ही श्रेया घोषाल मंच पर पहुंचीं, हजारों दर्शक मंच की तरफ उमड़ पड़े। स्थिति कुछ देर के लिए बेकाबू हो गई, जिसके बाद कार्यक्रम को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा। पुलिस के दखल के बाद हालात सामान्य हुए और शो को दोबारा शुरू किया गया। इस दौरान एक व्यक्ति बेहोश हो गया, जिसे तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस कमिश्नर एस देव दत्ता सिंह ने बताया भीड़ काफी अधिक थी, लेकिन कोई गंभीर घटना नहीं हुई। एक व्यक्ति को हल्की चोट आई थी और अब वह सुरक्षित है। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारी खुद कंट्रोल रूम से हालात की निगरानी कर रहे थे। पुलिस ने सार्वजनिक घोषणा प्रणाली के जरिए लोगों से शांत रहने और व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। गौरतलब है कि बाली यात्रा मेला देश के सबसे बड़े व्यापार मेलों में से एक है। इस आयोजन में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 70 पलटन यानी 2,100 पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे।.

ओडिशा के कटक में आयोजित बाली यात्रा मेले के दौरान बॉलीवुड गायिका श्रेया घोषाल के लाइव कॉन्सर्ट में बुधवार शाम अफरातफरी मच गई। भीड़ के अचानक मंच की ओर बढ़ने से एक व्यक्ति घायल हो गया। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि जैसे ही श्रेया घोषाल मंच पर पहुंचीं, हजारों दर्शक मंच की तरफ उमड़ पड़े। स्थिति कुछ देर के लिए बेकाबू हो गई, जिसके बाद कार्यक्रम को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा। पुलिस के दखल के बाद हालात सामान्य हुए और शो को दोबारा शुरू किया गया। इस दौरान एक व्यक्ति बेहोश हो गया, जिसे तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस कमिश्नर एस देव दत्ता सिंह ने बताया भीड़ काफी अधिक थी, लेकिन कोई गंभीर घटना नहीं हुई। एक व्यक्ति को हल्की चोट आई थी और अब वह सुरक्षित है। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारी खुद कंट्रोल रूम से हालात की निगरानी कर रहे थे। पुलिस ने सार्वजनिक घोषणा प्रणाली के जरिए लोगों से शांत रहने और व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। गौरतलब है कि बाली यात्रा मेला देश के सबसे बड़े व्यापार मेलों में से एक है। इस आयोजन में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 70 पलटन यानी 2,100 पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

बाली यात्रा श्रेया घोषाल कटक लाइव कॉन्सर्ट अफरातफरी

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-01 18:28:49