UP Flood: वाराणसी, गाजीपुर,बलिया और जौनपुर समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश और बाढ़ का असर नजर आने लगा है. निचले इलाकों में हालत यह है कि पानी लोगों के घर में घुस गया है. कई मोहल्लों में पानी भर गया है, जिससे लोगों को अंतिम संस्कार के लिए शव यात्रा निकालने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कई जिलों में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है.
वाराणसी: महाराष्ट्र और राजस्थान के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी बारिश और बाढ़ का असर दिखने लगा है. राज्य के 21 जिलों के 357 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं. जिनमें हमीरपुर, जालौन और बुंदेलखंड सबसे ज्यादा प्रभावित हैं.
बंदायू, गाजीपुर और बलिया में खतरे के निशान से ऊपर पानी बह रहा है जबकि वाराणसी में जलस्तर खतरे के निशान के करीब है. वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है. मणिकर्णिका घाट और हरिश्चंद्र घाट पर छत के ऊपर शवों का अंतिम संस्कार हो रहा है. यह भी पढ़ेंमिर्ज़ापुर में बाढ़ लोगों के लिए मुसीबत बनकर आई है. किसानों के खेत-खलिहान और घरों में पानी घुस गया है. लोग अपने पशु व समान को सुरक्षित जगह ले जा रहे हैं. शहर के प्रमुख घाट पूर्ण रूप से डूब चुके हैं. एक तरफ बाढ़ से लोग परेशान हैं वही दूसरी ओर लोग घाटों को पिकनिक स्पॉट, पिकनिक डेस्टिनेशन बनाकर सेल्फी लेने व वीडियो बनाने में मस्त हैं. वहीं, वाराणसी में अभी गंगा खतरे के निशान से 8 सेंटीमीटर नीचे हैं लेकिन, रविवार को गंगा के बढ़ने की रफ्तार प्रति घंटे 2 सेंटीमीटर थी लिहाजा 22 सेंटीमीटर पानी बढ़ा था. जिसकी वजह से गंगा के तटवर्ती इलाकों के लगभग आधा दर्जन मोहल्लों में गंगा का पानी चला गया है. बनारस के घाटों का संपर्क आपस में टूट गया है. मणिकर्णिका घाट और हरिश्चंद्र घाट पर छत के ऊपर डेड बॉडी का क्रीमेशन हो रहा है. गलियों में पानी भर जाने की वजह से शवों को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने में लोगों को असुविधा हो रही है. एनडीआरएफ की टीम बचाव कार्य के लिए तैयार है और गंगा का पानी अगर इसी तरह बढ़ता रहा तो कई इलाकों में घरों में पानी अंदर चला जाएगा.गाज़ीपुर जिले में गंगा का जलस्तर बढ़ने से कई गांवों में पानी घुस गया है. यहां गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर होने से तटवर्ती इलाकों के लोग दहशत में हैं. गंगा का जलस्तर 2 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है रविवार की दोपहर 3 बजे तक गंगा का जलस्तर 63.820 मीटर दर्ज किया गया. गंगा के साथ उसकी सहायक नदियां भी उफनाने लगी हैं. बेसों नदी का पानी बढ़ने से कठवामोड के पास डाइवर्जन पुल पानी में डूब गया. इसके अलावा गंगा का पानी कई गावों में घुस गया है. सेमरा में तो अब कटान भी शुरू हो गयी है. जिला प्रशासन ने बाढ़ को देखते हुए चौकियों को सक्रिय कर दिया है. इसके अलावा बाढ़ कंट्रोल रूम ने भी काम करना शुरू कर दिया है. यूपी के बलिया में गंगा खतरा के निशान को पार करते हुए 2 मीटर ऊपर बह रही है. हालांकि अभी बाढ़ से कोई नुकसान नहीं हुआ है, पर बाढ़ इलाके में बसे कुछ गांव प्रभावित जरूर है, जिससे लोग अपने घरों से निकलकर सुरक्षित स्थान की तरफ जाने लगे हैं. बाढ़ के खतरे को देखते हुए जिले में NDRF बुला ली गई है. अभी तक कुल 15 गांव प्रभावित हैं और 200 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. वही गंगा नदी के NH 31 के पास आ जाने से भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है. बाढ़ की चपेट में UP के 21 जिले, कई जिलों में खतरे के निशान के पार गंगाUP FloodsUttar PradeshRainटिप्पणियां पढ़ें देश-विदेश की ख़बरें अब हिन्दी में | कोरोनावायरस के लाइव अपडेट के लिए हमें फॉलो करें |
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बारिश-बाढ़ के जख्म: MP के 6 जिलों में 10 हजार परिवार बेघर, राजस्थान के कोटा संभाग में 20 नदियां उफान पर; UP में 3 हजार घरों के डूबने का खतरामध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्य भारी बारिश और बाढ़ से बेहाल हैं। मध्य प्रदेश के 6 जिलों में 10 हजार परिवार बेघर हो गए हैं। वहीं राजस्थान में कोटा संभाग की प्रमुख 25 नदियों में से 20 उफान पर हैं। उधर उत्तर प्रदेश में भी स्थिति बिगड़ रही है। प्रयागराज में ही 3 हजार घरों के डूबने का खतरा बना हुआ है। | Heavy rain and flood in Madhya Pradesh, Rajasthan Uttar Pradesh latest \r\nweather update
Read more »
हॉकी टीम के कोच पीयूष के अनकहे किस्से: यमुना में सीखते थे तैराकी, बड़े भाई के कहने पर हॉकी खेला; बर्मिंघम यूनिवर्सिटी के फेयरवेल में धोती-कुर्ता में पहुंच गए थेटोक्यो ओलिंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 41 साल बाद मेडल जीता है | Uttar Pradesh, Tokyo Olympics Hockey, Prayagraj University, Prime Minister Narendra Modi, Uttar Pradesh, Hathras, Olympic bronze देश के खिलाड़ी टोक्यो ओलिंपिक में धूम मचा रहे हैं। इसी कड़ी में राष्ट्रीय खेल हॉकी पुरुष टीम ने भी भारत को पदक दिलाकर 41 साल बाद इतिहास रचा है। खास बात यह है कि जापान में इतिहास रचने वाली हॉकी पुरुष टीम के कोच पीयूष दुबे हाथरस के सादाबाद के रसमई गांव के रहने वाले हैं।
Read more »
पुलिसिया क्रूरता पर काम करने वाले पंजाब के वकील के फोन में मिले पेगासस के निशानपेगासस प्रोजेक्ट: एमनेस्टी इंटरनेशनल की सिक्योरिटी लैब द्वारा किए गए फॉरेंसिक परीक्षण में तरनतारन के वकील जगदीप सिंह रंधावा के फोन में पेगासस की गतिविधि के प्रमाण मिले हैं. साथ ही लुधियाना के एक वकील जसपाल सिंह मंझपुर का नाम सर्विलांस के संभावित निशानों की लिस्ट में मिला है.
Read more »
Today Weather: दिल्ली में आज बारिश से खुशनुमा हुआ मौसम, कई राज्यों में बाढ़ से हाहाकारToday Weather Forecast: मौसम विभाग (IMD) ने मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई है. मध्य प्रदेश के 5 जिलों में भारी बारिश (Heavy Rain) का अलर्ट जारी है. दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है.
Read more »
पाकिस्तान के क्वेटा में लग्जरी होटल के पास विस्फोट में 2 पुलिसकर्मियों की मौत, 8 घायलपाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में रविवार को एक लग्जरी होटल के पास वाहन को निशाना बनाकर शक्तिशाली विस्फोट किया गया। इसमें कम से कम दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। शुरुआती जांच से पता चला है कि बम मोटरसाइकिल लगे थे।
Read more »
Tokyo Olympics: ओलंपिक के स्वर्ण से मेरठ में भी जेवलिन थ्रो के खिलाड़ियों को मिली संजीवनीमेरठ में जेवलिन थ्रो के कई खिलाड़ी हैं। जो इसमें बेहतर करने की कोशिश में जुटे हुए हैं। मेरठ और आसपास में 20 साल से कम आयु वर्ग में भी बहुत से खिलाड़ी अच्छा खेल रहे हैं। 20 साल से अधिक आयु वर्ग में भी मजबूत दावेदारी है।
Read more »
