बांकेबिहारी मंदिर का खुलेगा खजाना, 54 सालों से बंद है कमरा; रजत हिंडोला सहित और क्या-क्या मिलेगा?

Mathura-General News

बांकेबिहारी मंदिर का खुलेगा खजाना, 54 सालों से बंद है कमरा; रजत हिंडोला सहित और क्या-क्या मिलेगा?
Banke Bihari TempleMathura Temple TreasurySupreme Court Order
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 95 sec. here
  • 19 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 97%
  • Publisher: 53%

सुप्रीम कोर्ट की हाई पावर कमेटी ने बांके बिहारी मंदिर का तोषगृह खुलवाने का आदेश दिया है। 1971 से बंद इस खजाने में पहले ठाकुर जी के आभूषण रखे जाते थे। सेवायतों का मानना है कि अब इसमें कुछ नहीं है क्योंकि 1971 में ही सब कुछ बैंक में जमा करा दिया गया था। कमेटी संपत्ति की सूची बनाएगी और वीडियोग्राफी...

जागरण संवाददाता, मथुरा। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाई गई हाई पावर मैनेजमेंट कमेटी ने मंदिर के बंद पड़े खजाना को खुलवाकर संपत्ति पता करने के निर्देश दिए हैं। गर्भगृह के पास स्थित इस कमरे में पहले ठाकुर जी के आभूषण व अन्य बेशकीमती सामान रखा जाता था। लेकिन 1971 में यहां का सामान एक बक्से में बंद कर बैंक के लाकर में जमा कर दिया गया। मंदिर सेवायतों का कहना है कि अब कमरे में कुछ भी नहीं मिलेगा। 1971 से आज तक कमरे की सील भी नहीं खोली गई। गर्भगृह के पास ही कमरा है, जिसे खजाना कहते हैं। कुछ सीढ़ियां उतरने के बाद उसके अंदर पहुंच सकते हैं। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत और हाई पावर मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य दिनेश गोस्वामी बताते हैं कि अब यहां कुछ भी नहीं है। वर्ष 1916 व 1926 में दो बार चोरी हो गई थी। इसके बाद इसे सील कर दिया गया, लेकिन उससे पहले इसमें एक होल बना दिया गया, इस होल से मंदिर में चढ़ावे में आने वाले आभूषण को डाल दिया जाता था। कमरे की सील लगी रहती थी, इससे चोरी का डर नहीं रहता था। लेकिन वर्ष 1971 में तत्कालीन प्रबंध कमेटी ने तोषगृह के आभूषणों को सुरक्षित रखने के लिए उन्हें एक बक्से में बंद किया और ताला लगा दिया। इस बाक्स को सुरक्षित रखने के लिए भूतेश्वर स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया में लाकर लिया और बक्सा वहां रख दिया। तब तोषगृह सील कर दिया गया और दोबारा इसे खोला नहीं गया। दिनेश गोस्वामी का दावा है कि तब आभूषण बक्से में बंद करते समय उनकी कोई सूची तैयार नहीं की गई थी। हाईपावर कमेटी ने गुरुवार को बैठक में निर्देश दिए थे कि तोषगृह खोलने के साथ ही वहां की संपत्ति की सूची तैयार हो और बकायदा वीडियोग्राफी कराई जाए। इसके लिए एक कमेटी का भी गठन किया गया है। एक कक्ष में रखा है रजत हिंडोला ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के तोषखाने में ठाकुर जी को अर्पित होने वाले आभूषण रखे जाते रहे, लेकिन ठाकुर जी का बेशकीमती स्वर्ण रजत हिंडोला के लिए अलग स्थान नियत है। यह बेरीवाला परिवार ने ठाकुर जी को समर्पित किया था। इसे मंदिर के गेट नंबर पांच के पास कक्ष में रखा जाता है। इस कक्ष की एक चाबी मंदिर प्रबंध कमेटी और एक चाबी बेरीवाला परिवार के पास रहती है।.

जागरण संवाददाता, मथुरा। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाई गई हाई पावर मैनेजमेंट कमेटी ने मंदिर के बंद पड़े खजाना को खुलवाकर संपत्ति पता करने के निर्देश दिए हैं। गर्भगृह के पास स्थित इस कमरे में पहले ठाकुर जी के आभूषण व अन्य बेशकीमती सामान रखा जाता था। लेकिन 1971 में यहां का सामान एक बक्से में बंद कर बैंक के लाकर में जमा कर दिया गया। मंदिर सेवायतों का कहना है कि अब कमरे में कुछ भी नहीं मिलेगा। 1971 से आज तक कमरे की सील भी नहीं खोली गई। गर्भगृह के पास ही कमरा है, जिसे खजाना कहते हैं। कुछ सीढ़ियां उतरने के बाद उसके अंदर पहुंच सकते हैं। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत और हाई पावर मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य दिनेश गोस्वामी बताते हैं कि अब यहां कुछ भी नहीं है। वर्ष 1916 व 1926 में दो बार चोरी हो गई थी। इसके बाद इसे सील कर दिया गया, लेकिन उससे पहले इसमें एक होल बना दिया गया, इस होल से मंदिर में चढ़ावे में आने वाले आभूषण को डाल दिया जाता था। कमरे की सील लगी रहती थी, इससे चोरी का डर नहीं रहता था। लेकिन वर्ष 1971 में तत्कालीन प्रबंध कमेटी ने तोषगृह के आभूषणों को सुरक्षित रखने के लिए उन्हें एक बक्से में बंद किया और ताला लगा दिया। इस बाक्स को सुरक्षित रखने के लिए भूतेश्वर स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया में लाकर लिया और बक्सा वहां रख दिया। तब तोषगृह सील कर दिया गया और दोबारा इसे खोला नहीं गया। दिनेश गोस्वामी का दावा है कि तब आभूषण बक्से में बंद करते समय उनकी कोई सूची तैयार नहीं की गई थी। हाईपावर कमेटी ने गुरुवार को बैठक में निर्देश दिए थे कि तोषगृह खोलने के साथ ही वहां की संपत्ति की सूची तैयार हो और बकायदा वीडियोग्राफी कराई जाए। इसके लिए एक कमेटी का भी गठन किया गया है। एक कक्ष में रखा है रजत हिंडोला ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के तोषखाने में ठाकुर जी को अर्पित होने वाले आभूषण रखे जाते रहे, लेकिन ठाकुर जी का बेशकीमती स्वर्ण रजत हिंडोला के लिए अलग स्थान नियत है। यह बेरीवाला परिवार ने ठाकुर जी को समर्पित किया था। इसे मंदिर के गेट नंबर पांच के पास कक्ष में रखा जाता है। इस कक्ष की एक चाबी मंदिर प्रबंध कमेटी और एक चाबी बेरीवाला परिवार के पास रहती है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Banke Bihari Temple Mathura Temple Treasury Supreme Court Order Temple Inventory Banke Bihari Valuables Temple Management Committee Treasury Opening Religious Property Assessment 1971 Temple Vault Banke Bihari Deity बांकेबिहारी की खबर बांकेबिहारी खजाना सुप्रीम कोर्ट बांकेबिहारी मंदिर बांकेबिहारी कॉरिडोर Uttar Pradesh News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

OnePlus Nord Buds 3r भारत में लॉन्च, 54 घंटे का बैटरी बैकअप, बस इतनी है कीमतOnePlus Nord Buds 3r भारत में लॉन्च, 54 घंटे का बैटरी बैकअप, बस इतनी है कीमतOnePlus Nord Buds 3r भारत में लॉन्च हो गया है. अभी इंट्रोडक्टरी कीमत के तहत 1599 रुपये में खरीदा जा सकेगा. इसमें 54 घंटे का बैटरी बैकअप के साथ, AI ट्रांसलेशन की सुविधा और डुअल डिवाइस का सपोर्ट मिलता है. कंपनी ने बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए भी कई खास फीचर दिए हैं.
Read more »

भारत के लिए खतरनाक... बांग्लादेश में 54 साल बाद जीती यह पार्टी, शशि थरूर बोले- 2026 में क्या होगा?भारत के लिए खतरनाक... बांग्लादेश में 54 साल बाद जीती यह पार्टी, शशि थरूर बोले- 2026 में क्या होगा?ढाका विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में जमात-ए-इस्लामी से जुड़े छात्र संगठन की अप्रत्याशित जीत ने भारत में चिंता बढ़ा दी है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने इस घटना को गंभीर बताया है, क्योंकि जमात-ए-इस्लामी पर भ्रष्टाचार के आरोप नहीं हैं, जिससे लोग उनकी ओर आकर्षित हो रहे हैं। बांग्लादेश में होने वाले 2026 के चुनाव में इसका असर देखा जा सकता...
Read more »

हॉकिंग की 54 साल पुरानी भविष्यवाणी सच निकली, ब्लैक होल ने सबूत दे दिया!हॉकिंग की 54 साल पुरानी भविष्यवाणी सच निकली, ब्लैक होल ने सबूत दे दिया!Black hole collision: 1.3 अरब प्रकाश-वर्ष दूर दो ब्लैक होल की टक्कर से निकली गुरुत्वीय तरंगें धरती तक पहुंचीं. LIGO ने इन्हें रिकॉर्ड कर स्टीफन हॉकिंग की 54 साल पुरानी थ्योरी और आइंस्टीन के ‘नो हेयर’ सिद्धांत की पुष्टि कर दी है.
Read more »

कनाडा में आई भगवान शिव की 54 फुट ऊंची प्रतिमा, विदेशियों ने भी लगाए जयकारे, भवानी शंकर मंदिर में लगा रही चार चांदकनाडा में आई भगवान शिव की 54 फुट ऊंची प्रतिमा, विदेशियों ने भी लगाए जयकारे, भवानी शंकर मंदिर में लगा रही चार चांदग्रेटर टोरंटो एरिया (कनाडा) में उत्तर अमेरिका की सबसे ऊंची भगवान शिव की प्रतिमा स्थापित हुई है। ब्रैम्पटन के भवानी शंकर मंदिर में 54 फुट ऊंची यह मूर्ति हाल ही में लोगों के लिए स्थापित की गई है। इसे मशहूर कलाकार नरेश कुमार कुमावत ने बनाया है।
Read more »

बांके बिहारी मंदिर में 54 साल बाद खुलेगा तहखाना, बेशकीमती आभूषणों से भरेगा खजानाबांके बिहारी मंदिर में 54 साल बाद खुलेगा तहखाना, बेशकीमती आभूषणों से भरेगा खजानाMathura News: इस तहखाने का निर्माण 1864 में वर्तमान मंदिर के गर्भगृह में भगवान बांके बिहारी के सिंहासन के ठीक नीचे किया गया था. इस खजाने में कई बेशकीमती और ऐतिहासिक वस्तुएं होने की उम्मीद है. इसमें पन्ना का बना मोरनी हार हो सकता है.
Read more »

बांके बिहारी का खुलेगा खजाना: 54 साल बाद ऐतिहासिक धरोहर का होगा खुलासा, नवरत्न-सोने के कलश का आएगा राजबांके बिहारी का खुलेगा खजाना: 54 साल बाद ऐतिहासिक धरोहर का होगा खुलासा, नवरत्न-सोने के कलश का आएगा राजBanke Bihari Treasure News: बांके बिहारी मंदिर का खजाना 54 साल बाद एक बार फिर खोलने की तैयारी की जा रही है। नवरत्न-सोने के कलश और ऐतिहासिक धरोहर का खुलासा होगा।
Read more »



Render Time: 2026-04-01 23:22:59