Aate Me Ghun Kaise Hataye: बरसात के मौसम या फिर लंबे समय तक आटा रखने पर उसमें घुन लगना आम समस्या है. घुन लगने से न सिर्फ आटे की क्वालिटी खराब होती है, बल्कि इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए भी नुकसानदायक साबित हो सकता है,अगर आप भी इससे छुटकारा पाना चाहते है तो आप ये आसान टिप्स अपना सकते है.
अगर आप के भी आटे में घुन लग रहा है तो सबसे पहला और आसान तरीका है कि आटे को हमेशा एयरटाइट डिब्बे या कंटेनर में रखें. नमी और हवा लगने से घुन जल्दी पनपते हैं. अगर आप आटे को ढीले पैकेट या खुले डिब्बे में रखते हैं तो इसमें कीड़े लगने की संभावना ज्यादा रहती है.
इसलिए आटे को स्टील, प्लास्टिक या कांच के एयरटाइट डिब्बे में भरकर रखें. जिससे यह सुरक्षित रहेगा. आटे को घुन से बचाने का एक कारगर घरेलू नुस्खा तेजपत्ता या नीम की पत्तियों का इस्तेमाल भी है. इसे आटे के डिब्बे में कुछ सूखे तेजपत्ते या नीम की पत्तियां डालकर रखे. इनकी खुशबू और गुणों से घुन पनप नहीं पाते और आटा लंबे समय तक सुरक्षित भी बना रहता है. सभी की रसोई में मौजूद मसाले भी आटे को घुन से बचाने में बहुत काम आते हैं. आप आटे के डिब्बे में 2-3 सूखी लाल मिर्च या 4-5 लौंग डाल दें. इनकी तीखी गंध घुन और छोटे कीड़ों को दूर रखती है. यह बिल्कुल सुरक्षित तरीका है और आटे के स्वाद पर भी कोई असर नहीं पड़ता, यह तरीका पानी से आपके आटे में घुन नहीं लगेगा. आटे में घुन लगने का कारण नमी भी है, अगर आपके आटे में हल्की नमी लगती है, तो उसे तुरंत धूप में सुखा लें. धूप की गर्मी से नमी खत्म हो जाती है और आटे में घुन लगने की संभावना कम हो जाती है. कोशिश करें कि हर 15-20 दिन में आटे को थोड़ी देर धूप में जरूर रखें. खासकर बरसात के दिनों में क्यों की इस मौसम में नमी ज्यादा आती है. अगर आप आटे को लंबे समय तक स्टोर करना चाहते हैं, तो उसे फ्रिज में रखना सबसे बेहतर तरीका है. ठंडे तापमान में घुन नहीं पनपते. छोटे परिवार वाले लोग आटे को छोटे पैकेट्स में बांटकर फ्रिज में रख सकते हैं. इससे आटा महीनों तक बिल्कुल ताज़ा और सुरक्षित रहता है, और इसमें घुन लगने के चांस बहुत कम हो जाते है.
आटे से घुन को कैसे हटाएं आटे से कीड़े कैसे हटाएं मिनटों में आटे से दूर होंगे घुन चावल से घुन भगाने का तरीका आटे में घुन लगने से रोकने के तरीके बारिश हो या गर्मी नहीं पड़ेंगे कीड़े Weevils In Rainy Season How To Remove Weevils From Flour How To Remove Insects From Flour Weevils Will Be Removed From Flour In Minutes Way To Get Rid Of Weevils From Rice Ways To Prevent Weevils From Flour Whether It Is Rain Or Summer Insects Will Not Attack
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Rajsthan Board Paanchvi ka Result Kaise Dekhen: राजस्थान बोर्ड 5वीं रिजल्ट ऑनलाइन कैसे चेक करें?Shala Darpan Rajasthan Paanchvi Ka Result Kab Aaega 2025 LIVE, rajshaladarpan.rajasthan.gov.in: राजस्थान बोर्ड परीक्षा कक्षा 5वीं का रिजल्ट डेट की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है। राजस्थान बोर्ड पांचवीं रिजल्ट 30 मई को दोपहर 12.
Read more »
क्रिकेटर बनने से पहले टिकट काटते थे MS धोनी, जानिए आप कैसे बन सकते हैं रेलवे TC? सैलरी कितनी मिलती है?Railway TC Kaise Bante Hai, MS Dhoni Birthday: भारत के स्टार खिलाड़ी और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एम.
Read more »
बुक रिव्यू- अच्छा लेखक कैसे बनें?: उम्दा लिखने के लिए सबसे जरूरी हैं ये 6 गुण, रस्किन बॉन्ड से जानिए कैसे क...Lekhak Kaise Bane; Ruskin Bond Book Review - What is the book about.
Read more »
Rice flour Roti Recipe: चावल के आटे से ऐसे बनाएं नर्म और फूली-फूली रोटियां, जाते ही मुंह में घुल जाए, ये रह...How to make Chawal ke aate ke roti: आपने अब तक गेहूं के आटे की रोटी या अन्य अनाज से बनी रोटियां खाई होंगी, लेकिन क्या कभी आपने चावल के आटे से बनी नर्म और फूली-फूली रोटियां खाईं हैं? अगर कभी नहीं तो इसे आप आज ही बनाकर खाएं. चावल के आटे से बनी रोटियां बहुत ही हेल्दी और ग्लूटेन-फ्री होती हैं. इसकी रेसिपी और सामग्री के लिए यहां पढ़ें.
Read more »
जीवन को आसान बनाएं- मच्छरों से हैं परेशान: इन 7 नेचुरल होममेड तरीकों से भागेंगे मच्छर, फेफड़ों को भी नहीं ह...Mosquitoes Machar Kaise Bhagaye Naturally (Problem Solution) Explained; मच्छरों से बचाव के लिए नेचुरल तरीके अपनाना न केवल पर्यावरण के लिए बेहतर है, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिहाज से भी सुरक्षित है।
Read more »
Cancer Se Kaise Bache: दबे पांव आता है कैंसर, 8 आदतें बचा लेंगी जान, वैज्ञानिकों को मिले पक्के सबूतकैंसर खतरनाक जानलेवा बीमारी है। WHO के अनुसार साल 2022 में दुनिया भर में लगभग 2 करोड़ लोगों को कैंसर हुआ। इस स्टडी के अनुसार, करीब 40% कैंसर मामलों को केवल लाइफस्टाइल बदलकर रोका जा सकता है। आप क्या खा रहे हैं, कितना चल रहे हैं, कब सो रहे हैं, क्या काम कर रहे हैं, ये सब आदतें कैंसर के खतरे को कम कर सकती हैं। चलिए जानते हैं कि कैंसर के खतरे को कम...
Read more »
