Toyota Rumion G Automatic वेरिएंट को कंपनी ने 13 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है.
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने आज भारतीय बाजार में अपनी सबसे किफायती 7-सीटर कार Toyota Rumion का नया मिड-लेवल ऑटोमेटिक वेरिएंट लॉन्च किया है. नई Toyota Rumion G ऑटोमेटिक वेरिएंट की शुरुआती कीमत 13 लाख रुपये तय की गई है.
मैनुअल वर्जन के मुकाबले ये वेरिएंट तकरीबन 1.40 लाख रुपये महंगा है. बता दें कि, Toyota Rumion मूल रूप से Maruti Ertiga का ही रीबैज़्ड इंजीनियर्ड वर्जन है. जैसा कि आपने Baleno-Glanza और Fronx-Taisor में देखा होगा. Toyota Rumion के इस नए ऑटोमेटिक वेरिएंट की बुकिंग भी शुरू की जा चुकी है. इच्छुक ग्राहक इस किफायती 7-सीटर कार को 11,000 रुपये के टोकन अमाउंट से बुक कर सकते हैं. बता दें कि, Toyota Rumion कुल तीन वेरिएंट्स में आती है. जिसमें S, G और V शामिल है. अब तक ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन केवल बेस S और टॉप V वेरिएंट में ही मिलता था.इस कार में कंपनी ने 1.5 लीटर का 4 सिलिंडर पेट्रोल इंजन दिया है जो 103 hp की पावर और 137 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसे टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है. गौरतलब हो कि, अर्टिगा के ही तर्ज पर ये कार CNG मैनुअल वेरिएंट में भी आती है. लेकिन सीएनजी मोड में ये इंजन 88 hp की पावर और 121.5 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. Toyota Rumion में ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 7 इंच का ट्चस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, एप्पल कार-प्ले, एंड्रॉयड ऑटो, माउंटेड स्टीयरिंग व्हील और डुअल-टोन अलॉय व्हील जैसे फीचर्स मिलते हैं.कूपे स्टाइल लुक और धांसू फीचर्स! CRETA का खेल बिगाड़ने आ रही हैं ये दो SUVभारत में कुछ घंटों में बिक जाती हैं जितनी कारें! पाकिस्तान उतनी 1 महीने में नहीं बेच पाता
Toyota Rumion Features Toyota Rumion Price Toyota Rumion Specification Automobile News Toyota Rumion 7 Seater Toyota Rumion Automatic Toyota Rumion G Toyota Rumion G Variant Toyota Rumion New Model
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
8 सीटों के साथ लॉन्च हुई नई Toyota Innova, धांसू फीचर्स और कीमत है इतनीनई Toyota Innova Hycross GX (O) वेरिएंट को कंपनी ने 7-सीटर और 8-सीटर कॉन्फिगरेशन में लॉन्च किया है.
Read more »
बड़ी फैमिली के लिए लॉन्च हुई 9 सीटों वाली BOLERO, धांसू फीचर्स और कीमत है इतनीMahindra Bolero NEO Plus को कंपनी ने बड़ी फैमिली के लिए लॉन्च किया है. इसमें एक साथ 9 लोग आसानी से बैठ सकते हैं.
Read more »
Solar Electric Boat: भारत की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक नाव इंद्र, चलती है सूरज की रोशनी सेSolar Electric Boat: भारत की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक नाव इंद्र, चलती है सूरज की रौशनी से
Read more »
World Earth Day: 21वीं सदी में जंगल की 10 सबसे बड़ी आग कब और कहां लगी?World Earth Day: 21वीं सदी में जंगल की 10 सबसे बड़ी आग कब और कहां लगी?
Read more »
टोयोटा फॉर्च्यूनर का लीडर एडिशन लॉन्च, क्या सनरूफ मिलेगी?Toyota Fortuner Leader Edition: टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने अपनी पॉपुलर 7-सीटर एसयूवी फॉर्च्यूनर का
Read more »
इन लड़कियों की आई मौज, सरकार करेगी 25,000 रुपए की आर्थिक मददKanya Utthan Yojana 2024: अगर आप भी देश के दूसरे बड़े राज्य बिहार की निवासी हैं ये खबर आपके बहुत काम की हो सकती है.
Read more »
