बड़ी फैमिली के लिए लॉन्च हुई 9 सीटों वाली BOLERO, धांसू फीचर्स और कीमत है इतनी

Mahindra And Mahindra News

बड़ी फैमिली के लिए लॉन्च हुई 9 सीटों वाली BOLERO, धांसू फीचर्स और कीमत है इतनी
Automobile NewsNew SUV LaunchedBolero 9 Seater Variant
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 73 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 57%
  • Publisher: 63%

Mahindra Bolero NEO Plus को कंपनी ने बड़ी फैमिली के लिए लॉन्च किया है. इसमें एक साथ 9 लोग आसानी से बैठ सकते हैं.

देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने घरेलू बाजार में अपनी मशहूर एसयूवी बोलेरो के नए 9-सीटर मॉडल Bolero Neo+ को लॉन्च किया है.कंपनी का दावा है कि, ये एसयूवी ज्यादा स्पेसियस है और इसमें बेहतर कम्फर्ट के साथ ही एडवांस फीचर्स को शामिल किया गया है.

Bolero NEO+ को बड़ी फैमिली के लिए प्राइवेट व्हीकल के अलावा कमर्शियली भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इसे दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है. Bolero NEO+ के एंट्री लेवल वेरिएंट की कीमत 11.39 लाख रुपये और प्रीमियम वेरिएंट की कीमत 12.49 लाख रुपये तय की गई है. इस एसयूवी में कंपनी ने 2.2 लीटर की क्षमता का mHawk डीजल इंजन का इस्तेमाल किया है. जिसे 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. रियर व्हील ड्राइव फंक्शन के साथ आने वाली इस एसयूवी में माइक्रो-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है. जो कि इसके माइलेज को बेहतर करने में मदद करेगा. इस एसयूवी को कंपनी ने कुल 9 सीटों के साथ सीटिंग ले-आउट में पेश किया है. यानी कि आगे 2 लोग, सेकंड रो में 3 और पीछे की तरफ 4 लोग बैठ सकते हैं. लुक और डिज़ाइन के मामले में ये रेगुलर Bolero Neo के ही जैसी ही है. केवल कंपनी ने इसमें नए सीटिंग पैटर्न को शामिल किया है. ताकि ज्यादा पैसेंजर बैठ सकें. इसमें स्पेशियस केबिन के साथ इलेक्ट्रिकली एड्जेस्टेबल आउट साइड रियर व्यू मिरर , आगे-पीछे पावर विंडो और पर्याप्त बूट स्पेस मिलता है. कंपनी ने इसमें इटैलियन इंटीरियर के साथ ही हाई-क्वॉलिटी फैब्रिक और 22.8 सेमी का ट्चस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया है. ये सिस्टम ब्लूटूथ, USB और AUX कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है. सेफ्टी के तौर पर इसमें इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन के साथ ABS, डुअल एयरबैग, इंजन इमोबिलाइजर, ऑटोमेटिक डोर लॉक और ISOFIX चाइल्ड सीट्स दिए गए हैं.8 सीटों के साथ लॉन्च हुई नई Toyota Innova, धांसू फीचर्स और कीमत है इतनीहो जाइये तैयार! 3 मई को आ रही है सबसे हैवी PULSAR, जानें क्या होगा ख़ास

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Automobile News New SUV Launched Bolero 9 Seater Variant Bolero NEO Plus Features Bolero NEO Plus Mileage Mahindra Bolero NEO Plus Mahindra Bolero NEO Plus Price

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Samsung Crystal 4K TV सीरीज हुई लॉन्च, मिलता है 3D साउंड और जबरदस्त डिस्प्ले, जानिए कीमतSamsung Crystal 4K TV सीरीज हुई लॉन्च, मिलता है 3D साउंड और जबरदस्त डिस्प्ले, जानिए कीमतSamsung Crystal 4K TV Price in India: सैमसंग ने अपने लेटेस्ट TV मॉडल को भारत में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने Crystal 4K TV सीरीज को अलग-अलग स्क्रीन साइज ऑप्शन में लॉन्च किया है. इस सीरीज में ब्रांड ने तीन तरह के स्मार्ट टीवी लॉन्च किए हैं. इन टीवी को आप सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट, Flipkart और Amazon से खरीद सकते हैं.
Read more »

Hyundai Grand i10 का नया अवतार हुआ लॉन्च, 6.93 कीमत और मिलते हैं ये धांसू फीचर्सHyundai Grand i10 का नया अवतार हुआ लॉन्च, 6.93 कीमत और मिलते हैं ये धांसू फीचर्सHyundai Grand i10 के नए कॉर्पोरेट वेरिएंट में कंपनी ने कुछ कॉस्मेटिक बदलाव के साथ नए फीचर्स को जोड़ा है. इस कार को मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन गियरबॉक्स के साथ पेश किया गया है. नए कॉर्पोरेट वेरिएंट के साथ कंपनी इस कार की बिक्री को नई रफ्तार देना चाहती है.
Read more »

ये हैं प्रीमियम ग्लास डोर वाले Haier के नए रेफ्रिजरेटर्स, स्मार्ट पैनल समेत कई एडवांस टेक्नोलॉजी से हैं लैस...ये हैं प्रीमियम ग्लास डोर वाले Haier के नए रेफ्रिजरेटर्स, स्मार्ट पैनल समेत कई एडवांस टेक्नोलॉजी से हैं लैस...Haier ने भारत में Vogue सीरीज के नए रेफ्रिजरेटर मॉडल्स को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है. आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स.
Read more »

8 सीटों के साथ लॉन्च हुई नई Toyota Innova, धांसू फीचर्स और कीमत है इतनी8 सीटों के साथ लॉन्च हुई नई Toyota Innova, धांसू फीचर्स और कीमत है इतनीनई Toyota Innova Hycross GX (O) वेरिएंट को कंपनी ने 7-सीटर और 8-सीटर कॉन्फिगरेशन में लॉन्च किया है.
Read more »

Moto G64 5G: मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7025 वाला पहला फोन भारत में लॉन्च, इसमें है 6000mAh बैटरी, जानें दामMoto G64 5G Launched: मोटोरोला जी64 5जी स्मार्टफोन को 50MP रियर कैमरा, 6000mAh बैटरी और ऐंड्रॉयड 14 के साथ लॉन्च किया गया है। जानें सारे फीचर्स...
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:18:29