टोंक में एसडीएम को थप्पड़ मारने वाले नरेश मीणा को गिरफ्तार करने के बाद उसके समर्थकों ने हंगामा किया है। नरेश के समर्थकों ने गांव से निकलने वाले हाईवे को ब्लॉक कर दिया। पत्थरबाजी करने लगे। रोड पर ट्रैक्टर और ट्रकों के पहियों को रोड पर रखकर उसमें आग लगा...
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पर कहा, 'महाराष्ट्र में वातावरण ठीक है। कांग्रेस और महाविकास अघाड़ी यहां जीतने वाली है और सरकार बनाने वाली है। हम लोग महाराष्ट्र को एक अच्छी सरकार देंगे। सभी महाविकास अघाड़ी के नेता चुनाव में लगे हुए हैं। मिल रहा है इसमें कोई संदेह नहीं है। केंद्रीय कैबिनेट के मंत्री और उनके मुख्यमंत्री अगर यहां बार-बार आ रहे हैं। इसका मतलब ये है कि वे लोग घबरा चुके हैं। उन्होंने जो सरकार बनाई है वो तोड़-जोड़कर बनाई है। यह बिना किसी विचारधारा की सरकार है। लोग यहां महाविकास अघाड़ी की सरकार बनाने जा रहे हैं।'.
राजस्थान के टोंक में एसडीएम को थप्पड़ मारने वाले नरेश मीणा को गिरफ्तार करने के बाद उसके समर्थकों ने हंगामा किया है। नरेश के समर्थकों ने गांव से निकलने वाले हाईवे को ब्लॉक कर दिया। पत्थरबाजी करने लगे। रोड पर ट्रैक्टर और ट्रकों के पहियों को रोड पर रखकर उसमें आग लगा दी। साथ ही रोड को जाम कर दिया।पुलिस की पांच कंपनियां जयपुर और तीन कंपनियां अजमेर से बुलाई गई हैं, ताकि इस हाईवे को जाम करने से रोका जा सके। .उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लोक सेवा आयोग के बाहर प्रत्योगी छात्रों का विरोध प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी है। छत्रों ने अपनी बात रखने के लिए आज आयोगी की दफ्तर की ओर कूच किया। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। छात्रों ने बैरिकेडिंग को तोड़ दिया और आयोग मुख्यालय तक पहुंच गए।पुलिस ने यूपीपीएससी मुख्यालय की ओर जाने वाले मार्ग पर नई बैरिकेडिंग लगा दी है, ताकि प्रदर्शनकारी छात्रों की भीड़ को रोका जा सके। छात्रों का कहना है कि वे सिर्फ आयोग को अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपना चाहते हैं, लेकिन उन्हें रोका जा रहा है। छात्रों का आरोप है कि उन्हें धमकाया जा रहा है और कुछ छात्रों के मारपीट भी की गई है।.राजस्थान के टोंक की घटना पर आईजी रेंज ओम प्रकाश विशाल बंसल ने कहा, 'कल की घटना के बाद 4 प्रकरण दर्ज करके अभी तक 60 लोगों की गिरफ़्तारी की गई है। बाकी लोगों को भी गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जा रही है। घटना में 10 पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आईं हैं, कुछ ग्रामीणों को भी चोटें आईं हैं। सरकारी वाहनों के अलावा कुछ निजी वाहन और बाइक भी इसमें जली हैं। अपराधी के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ है। उसके खिलाफ दर्जनों मामले दर्ज हैं, उस सभी प्रकरणों में इसे गिरफ्तार करेंगे।'.लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल लेहरू को उनकी 135वीं जयंती पर याद किया। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'आधुनिक भारत के जनक, संस्थानों के निर्माता, भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी जयंती पर सादर नमन। लोकतांत्रिक, प्रगतिशील, निडर, दूरदर्शी, समावेशी - 'हिंद के जवाहर' के यही मूल्य हमारे आदर्श और हिंदुस्तान के आधारस्तम्भ हैं और हमेशा रहेंगे।'.अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने शांति वन में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 135वीं जयंती के अवसर पर स्मृति कार्यक्रम का आयोजन किया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि दी। .राजस्थान के टोंक कल रात हुई हिंसा के बाद देवली उनियारा के समरवता गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। राजस्थान उपचुनाव में देवली-उनियारा से निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीना ने कल समरवता गांव में एक मतदान केंद्र पर SDM के साथ कथित तौर पर मारपीट की।टोंक के एडिशनल SP बृजेंद्र सिंह भाटी ने कहा, 'हम स्थिति का जायजा ले रहे हैं। हमने कुछ गिरफ्तारियां की हैं। हम उसकी तलाश कर रहे हैं। हम बाद में विस्तृत जानकारी देंगे।'.दिल्ली-NCR में जहरीली हवा लगातार बनी हुई है। आंकड़ों के अनुसार, सुबह 6 बजे राष्ट्रीय राजधानी में AQI गिरकर 432 पर आ गया जो गंभीर श्रेणी में आता है। कल शाम 4 बजे यह 418 था।सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में एक्यूआई का स्तर गंभीर दर्ज किया गया। वहीं, एनसीआर के अधिकांश इलाके आज भी स्मॉग की पतली चादर में लिपटे नजर आ रहे हैं और कई जगहों पर AQI 400 के पार पहुंच गया है।राजधानी के 14 इलाकों में औसत AQI 450 के ऊपर दर्ज किया गया। इनमें आनंद विहार, अशोक विहार, बवाना, द्वारका, जहांगीरपुरी, मुंडका, नजफगढ़, लाजपत नगर, पटपड़गंज, पंजाबी बाग, आर के पुरम, रोहिणी विवेक विहार, वजीरपुर शामिल हैं।.Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ेंप्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Tonk News : टोंक में देर रात भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, नरेश मीणा हिरासत मेंटोंक के समरिवता गांव में देर रात निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा के समर्थकों और पुलिस में टकराव हो गया. पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. पुलिस ने हवाई फायर किए और आंसू गैस के गोले छोड़े. नरेश मीणा को हिरासत में ले लिया गया है. कई लोगों के घायल होने की खबर है.
Read more »
BREAKING NEWS: Tonk में देर रात भारी बवाल, Police ने किया लाठीचार्ज, Naresh Meena हिरासत मेंTonk Slap Case: राजस्थान के टोंक जिले के समरावता गांव में देर रात पुलिस और नरेश मीणा के समर्थन आमने-सामने आ गए. पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो नरेश मीणा के समर्थक भड़क गए. उन्होंने पुलिस के वाहन में आग लगा दी और पत्थरबाजी की. पुलिस ने भी हवाई फायरिंग की. पुलिस के जवान बूथ में घुसे. टकराव में कई लोगों के घायल होने की सूचना है.
Read more »
बवाल, तोड़फोड़, आगजनी... राजस्थान में SDM को थप्पड़ मारने वाला नरेश मीणा पुलिस कस्टडी से फरारराजस्थान में एसडीएम को थप्पड़ मारने वाला नरेश मीणा पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया है. नरेश मीणा के धरने के बाद समर्थकों ने जमकर बवाल मचाया था और तोड़फोड़ की थी, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज के बाद नरेश मीणा को गिरफ्तार कर लिया था.
Read more »
Tonk Slap Case: थप्पड़ कांड के बाद देर रात बवाल, जानें अब कैसा है माहौलTonk Slap Case: राजस्थान के टोंक जिले के समरावता गांव में देर रात पुलिस और नरेश मीणा के समर्थन आमने-सामने आ गए. पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो नरेश मीणा के समर्थक भड़क गए. उन्होंने पुलिस के वाहन में आग लगा दी और पत्थरबाजी की. पुलिस ने भी हवाई फायरिंग की. पुलिस के जवान बूथ में घुसे. टकराव में कई लोगों के घायल होने की सूचना है.
Read more »
थप्पड़कांड पर बवाल : टोंक में नरेश मीणा की गिरफ्तारी पर समर्थकों का हंगामा, हाइवे पर आगजनी-पथरावTonk Slap Case: थप्पड़ कांड के बाद देर रात बवाल, जानें अब कैसा है माहौल
Read more »
Naresh Meena: पत्थरबाजी, सड़कों पर आगजनी और हाईवे जाम; नरेश मीणा की गिरफ्तारी से टोंक में मचा बवालनरेश मीणा की गिरफ्तारी को लेकर उसके समर्थकों में जबरदस्त आक्रोश है। नरेश के समर्थकों ने गांव से निकलने वाले हाईवे को ब्लॉक कर दिया है। लोग पत्थरों को तोड़-तोड़कर पत्थरबाजी कर रहे थे। उन्होंने रोड पर ट्रैक्टर और ट्रकों के पहियों को रोड पर रखकर उसमें आग लगा दी। लोगों ने ट्रैक्टर के हलों को रखकर रोड को जाम कर दिया गया...
Read more »
