बजट 2025 के आगमन के साथ ही देशवासियों की नजरें बजट पर टिकी हुई हैं. बजट में किए जाने वाले ऐलानों का लोगों की जेब पर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से असर पड़ेगा. इस बार के बजट में कुछ चीजें सस्ती और कुछ महंगी हो सकती हैं. जैसे कि स्मार्टफोन, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स सस्ते होने की संभावना है. वहीं सोने-चांदी, तंबाकू और लग्जरी उत्पाद महंगे हो सकते हैं.
बजट 2025 पेश होने में कुछ ही घंटे बचे हैं. ऐसे में कल यानी शनिवार (1 फरवरी) को पेश होने वाले बजट पर देशवासियों की नजरें टिकी हुई हैं. वजह, बजट में किए गए ऐलान प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से लोगों की जेब से जुड़े हुए होते हैं. बजट में की गईं घोषणाओं का असर आम से लेकर खास आदमी पर पड़ता है. जो घोषणाएं बजट में होती हैं, उनके असर से चीजें या तो महंगी होती हैं या फिर सस्ती. टैक्स का चीजें के सस्ते या महंगे होने से सीधा संबंध होता है.
इसका मतलब ये हुआ कि टैक्स बढ़ने पर चीजें महंगी जबकि टैक्स घटने से चीजें सस्ती हो जाती हैं. ये टैक्स आयात शुल्क, उत्पाद टैक्स या अन्य किसी रूप में हो सकते हैं. साथ ही सरकार कुछ चीजों पर सब्सिडी भी देती है, जिससे वे चीजें लोगों को कम कीमतों पर मिल पाती हैं. सबसे पहले आइए उन चीजों के बारे में जानते हैं, जिनके सस्ते होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं. इन चीजों में शामिल हैं– स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स और गैजेट्स पर आयात शुल्क कम किए जाने की संभावना है. कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों की जीवन रक्षक दवाईं सस्ती हो सकती हैं, क्योंकि सरकार इन पर टैक्स में छूट दे सकती है. इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को बढ़ावा देने के लिए सब्सिडी का ऐलान किया जा सकता है, ऐसे होने से लोगों का रुझान इन वाहनों को खरीदने की ओर बढ़ेगा.ये चीजें महंगी हो सकती हैं सोने-चांदी की कीमतों पर इजाफा हो सकता है, क्योंकि संभावना दिख रही है कि इन पर आयात शुल्क बढ़ाया जा सकता है. तंबाकू और सिगरेट संबंधी उत्पाद महंगे हो सकते हैं. बजट में इन पर टैक्स को बढ़ाने की घोषणा हो सकती है. हाई क्लास इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट और लग्जरी प्रोडक्ट पर जीएसटी की दरों को बढ़ाया जा सकता है.
बजट 2025 बजट घोषणाएं सस्ता महंगा टैक्स सब्सिडी इलेक्ट्रॉनिक्स सोने-चांदी तंबाकू लग्जरी उत्पाद
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कार की कीमतों में इजाफा: नए साल 2025 में पड़ेगा जेब पर असरनए साल 2025 के लिए कार कंपनियों ने कीमतों में वृद्धि की है. यह वृद्धि कई कारकों के कारण हुई है, जैसे कच्चे माल की कीमत में वृद्धि, उत्पादन लागत में वृद्धि और आर्थिक कारकों का प्रभाव. मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, हुंडई, किआ और महिंद्रा जैसी कंपनियों ने अपनी कारों की कीमतों में 2% से 4% तक की वृद्धि की है.
Read more »
नववर्ष 2025: रिश्तों पर ग्रहों का असरनववर्ष 2025 में ग्रहों की चाल में बदलाव का रिश्तों पर गहरा असर पड़ेगा।
Read more »
बजट 2025 में टैक्स राहत और सोने पर ड्यूटी बढ़ाने की संभावनाबजट 2025 में, केंद्र सरकार आम लोगों को टैक्स में राहत देने के लिए मानक कटौती को बढ़ाने पर विचार कर सकती है। आर्थिक मंदी और महंगाई के कारण, सरकार टैक्स स्लैब में बदलाव और सेक्शन 80सी की कटौती सीमा में वृद्धि पर भी विचार कर सकती है। साथ ही, व्यापार घाटे को कम करने के लिए सोने पर आयात शुल्क बढ़ाने की संभावना है।
Read more »
बजट 2025, कंपनियों के तिमाही नतीजों और FII-DII फ्लो से शेयर बाजार की चाल तय होगी1 फरवरी को पेश होने वाले बजट 2025, कंपनियों के तिमाही नतीजों, डोमेस्टिक और ग्लोबल इकोनॉमिक डेटा, FII-DII फ्लो और अपकमिंग IPO पर बाजार की नजर रहेगी।
Read more »
बजट 2025: टेक और एआइ पर फोकस, टीवी GST में कमी की उम्मीदभारत में आगामी बजट 2025 से अपेक्षाएं बढ़ी हैं, खासकर टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षेत्र में। सरकार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर ध्यान केंद्रित कर सकती है। इसके अलावा टेक्नोलॉजी से जुड़ी मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री को राहत मिलने की उम्मीद है। टीवी मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री टीवी पर लगने वाले GST दर में कमी की उम्मीद जता रही है।
Read more »
मोदी सरकार का आम बजट 2025: शिक्षा और रोजगार पर जोर, टैक्स छूट की उम्मीदमोदी सरकार का आम बजट 2025 1 फरवरी को पेश किया जाएगा। इस बजट में शिक्षा, रोजगार और तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही जनता टैक्स में छूट की उम्मीद लगा रही है।
Read more »
