भारत में आगामी बजट 2025 से अपेक्षाएं बढ़ी हैं, खासकर टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षेत्र में। सरकार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर ध्यान केंद्रित कर सकती है। इसके अलावा टेक्नोलॉजी से जुड़ी मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री को राहत मिलने की उम्मीद है। टीवी मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री टीवी पर लगने वाले GST दर में कमी की उम्मीद जता रही है।
1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आम बजट पेश करेंगी. इस बजट से सभी सेक्टर्स को कुछ ना कुछ उम्मीदें हैं. जहां आम आदमी टैक्स स्लैब में बदलाव और इनकम टैक्स में राहत की उम्मीद कर रहा है. वहीं टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेजिलेंस को नए ऐलानों की उम्मीद है.
Advertisementदुनिया भर में AI की रेस चल रही है. ऐसे में सरकार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर फोकस करने के लिए बजट में अलग से ऐलान कर सकती है. इसके अलावा टेक्नोलॉजी से जुड़ी मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री के लिए बजट 2025 में कुछ राहतों का ऐलान हो सकता है. तमाम कंपनियों को बजट से काफी उम्मीद हैं. बड़ी स्क्रीन वाले स्मार्ट टीवी पर कम हो GSTबजट 2025 से टीवी मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री को काफी उम्मीदें है. JVC TV इंडिया की प्रमुख पल्लवी सिंह ने टीवी पर लगने वाली GST दर को कम करने की मांग की है. फिलहाल टीवी पर 28 फीसदी GST लगता है, जिसे घटाने की मांग हो रही है. रॉ मैटेरियल पर 18 फीसदी GST है, जबकि फाइनल प्रोडक्ट पर 28 फीसदी . यह भी पढ़ें: Budget 2025: बजट से पहले PM मोदी ने दे दिए संकेत, कल क्या-क्या होने वाला है...AdvertisementVideotex के डायरेक्टर अर्जुन बजाज ने बताया कि टेलीविजन मैन्युफैक्चर्र्स लंबे समय मांग कर रहे है कि उनको PLI योजना का लाभ मिले. डिस्प्ले और सेमीकंडक्टर्स जैसे महत्वपूर्ण रॉ मैटेलियल के लिए लोकल इकोसिस्टम हो, जिससे लोकल मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिले. इसके आलावा 40-inch और उससे बड़े स्क्रीन साइज के टीवी पर GST 28 फीसदी लगता है. इस टैक्स को कम किया जाए, तो इंडस्ट्री को काफी बढ़ावा मिलेगा. घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिले बढ़ावावहीं Ambrane India के मैनेजिंग डायरेक्टर, अशोक राजपाल ने कहा, 'हमें उम्मीद है कि सरकार बजट 2025 में भी इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर सेक्टर पर फोकस रखेगी. हमारा मानना है कि सरकार PLI स्कीम जैसी कदमों को और मौजूत करेगी. इससे देश के टेक्नोलॉजी इवोल्यूशन में तेजी आएगी.'यह भी पढ़ें: Budget 2025: सरकार का टैक्स रेवेन्यू सिस्टम कैसे करता है काम? समझिए जयंत सिन्हा की क्लास मेंUnix India के को-फाउंडर, इमरान कागलवाला का कहना है कि इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर की लोकल MSME के लिए सरकार को ऐसी पॉलिसीज का ऐलान करना चाहिए, जिससे लोकल प्लेयर्स विदेशी ब्रांड्स से मुकाबला कर पाएं. बजट में लेबर स्किलिंग इंसेंटिव पर फोकस होना चाहिए, जिससे मैन्युफैक्चरिंग और टेक्नोलॉजी सेक्टर में मौजूद गैप को भरा जा सके. मोबाइल सेक्टर की बात करें, तो HMD India के CEO और वायस प्रेसिडेंट रवि कुमार ने मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग क्षमाताओं को बढ़ाने के लिए पॉलिसी की मांग की है. उन्होंने PLI स्कीम की सफलता का हवाला देते हुए कहा कि सरकार को क्रिटिकल कंपोनेंट्स की लोकल मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाना चाहिए.Advertisementबता दें कि भारत में बड़ी संख्या में मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग होती है, लेकिन कई पार्ट्स को अभी भी चीन से इंपोर्ट करना होता है. सरकार इन पार्ट्स पर इनपोर्ट ड्यूटी बढ़ाकर और PLI स्कीम के जरिए घरेलू मैन्युफैक्चरिंग पर जोर दे सकती है. मौजूदा वक्त में ज्यादातर स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग ब्रांड्स भारत में पार्ट्स को असेंबल करते हैं. ये भी देखें
बजट 2025 AI टेक्नोलॉजी मैन्युफैक्चरिंग GST टीवी इलेक्ट्रॉनिक्स
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Amazon Sale 2025: स्मार्ट टीवी पर बंपर छूटअमेज़न सेल 2025 में स्मार्ट टीवी पर बंपर छूट मिल रही है। 16,999 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध ये स्मार्ट टीवी 2 साल की वारंटी के साथ आते हैं।
Read more »
भारत का 2025 का बजट: नया कर प्रणाली और वित्तीय उपाय2025 का बजट आने वाला है और नए इनकम टैक्स रिजिम और उपभोग को बढ़ावा देने वाले वित्तीय उपायों की उम्मीद है.
Read more »
अगामी बजट 2025-26 में नौकरियों के अवसर पैदा करने पर हो फोकस : सीआईआईअगामी बजट 2025-26 में नौकरियों के अवसर पैदा करने पर हो फोकस : सीआईआई
Read more »
बजट में कर राहत की संभावनासरकार 2025-26 के बजट में करदाताओं को राहत देने के लिए कर छूट सीमा और कर दरों में संभावित कमी पर विचार कर रही है।
Read more »
बजट 2025: रेलवे शेयरों में उछाल की उम्मीदवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को बजट 2025 पेश करेंगी। रेलवे के लिए बड़ा बजट देने की उम्मीद है। इससे रेलवे से जुड़े शेयरों में उछाल देखने को मिल सकता है।
Read more »
बजट २०२५: रेलवे विकास और शेयर बाजार में उछाल की उम्मीदवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजट २०२५ की घोषणा १ फरवरी को होगी। रेलवे विकास और संबंधित शेयरों में उछाल की उम्मीद है।
Read more »
