बजट 2026 से पहले ऊर्जा शेयरों में तेजी की उम्मीद

अर्थव्यवस्था News

बजट 2026 से पहले ऊर्जा शेयरों में तेजी की उम्मीद
ऊर्जाशेयर बाजारबजट
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 69 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 48%
  • Publisher: 53%

केंद्रीय बजट 2026 से पहले, बाजार को उम्मीद है कि सरकार नवीकरणीय ऊर्जा, बिजली वितरण सुधार और ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर ध्यान केंद्रित करेगी। विश्लेषकों का मानना ​​है कि सोलर, विंड और रूफटॉप प्रोजेक्ट्स को बढ़ावा देने वाली घोषणाओं और निजी क्षेत्र के प्रवेश से पावर सेक्टर के स्टॉक्स को फायदा होगा।

नई दिल्ली। केंद्रीय बजट 2026 से पहले ऊर्जा से जुड़े शेयर फिर चर्चा में आ गए हैं। बाजार को उम्मीद है कि सरकार इस बार नवीकरणीय ऊर्जा , बिजली वितरण सुधार और ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा फोकस कर सकती है। अगर ऐसा होता है, तो पावर सेक्टर के कई स्टॉक्स में तेज हलचल देखने को मिल सकती है। विश्लेषकों का मानना है कि बजट में सोलर, विंड और रूफटॉप प्रोजेक्ट्स को बढ़ावा देने वाली घोषणाएं हुईं तो टाटा पावर, JSW एनर्जी, सुजलॉन एनर्जी और टोरेंट पावर जैसे शेयरों को फायदा मिल सकता है। वहीं बिजली वितरण नेटवर्क के आधुनिकीकरण से जुड़ी योजनाएं टाटा पावर, टोरेंट पावर और CESC जैसी कंपनियों के लिए सकारात्मक संकेत होंगी। ट्रांसमिशन और फाइनेंस कंपनियां भी फोकस में अगर सरकार ट्रांसमिशन कॉरिडोर में कैपेक्स बढ़ाती है, तो पावर ग्रिड पर खास नजर रहेगी। दूसरी ओर सेक्टर को फंडिंग देने वाली कंपनियां REC, PFC और IREDA भी लाभ में रह सकती हैं, खासकर अगर ऊर्जा निवेश को समर्थन देने के लिए नई वित्तीय योजनाएं घोषित होती हैं। साथ ही भारतनेट कार्यक्रम की गति जारी रहने की उम्मीद है, जिससे वायर और केबल कंपनियों जैसे हैवेल्स, KEI इंडस्ट्रीज और पॉलीकैब को मजबूती मिल सकती है। न्यूक्लियर एनर्जी पर बड़ा मोड़ ऊर्जा सेक्टर के लिए सबसे बड़ा बदलाव न्यूक्लियर एनर्जी में निजी क्षेत्र की एंट्री माना जा रहा है। हाल ही में भारत के SHANTI Act 2025 से परमाणु ऊर्जा .

..सस्टेनेबल हारनेसिंग एंड एडवांसमेंट ऑफ न्यूक्लियर एनर्जी फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया Act लागू हुआ है। इसके बाद पहली बार निजी भारतीय कंपनियां और विदेशी फर्म साझेदारी के जरिए परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के निर्माण और संचालन में हिस्सा ले सकेंगी। अब तक यह क्षेत्र लगभग पूरी तरह सरकारी नियंत्रण में था। इस दिशा में किसी भी बजटीय घोषणा से NTPC और NTPC ग्रीन जैसी कंपनियों के शेयरों में तेजी आ सकती है। ऐतिहासिक बजट पेश करेंगी निर्मला सीतारमण केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार, 1 फरवरी 2026 को लगातार नौवां बजट पेश करेंगी, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड होगा। 2019 से अब तक वह आठ बजट पेश कर चुकी हैं, जिसमें फरवरी 2024 का अंतरिम बजट भी शामिल है। दिलचस्प बात यह है कि हाल के इतिहास में पहली बार यूनियन बजट रविवार को पेश होगा। संसद का बजट सत्र 28 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से शुरू हुआ और 2 अप्रैल तक चलेगा। बजट के दिन भारतीय शेयर बाजार भी खुला रहेगा। बजट से क्या संकेत मिलेंगे? यूनियन बजट 2026 केंद्र सरकार की राजकोषीय रणनीति, आर्थिक प्राथमिकताओं और नीतिगत दिशा का प्रमुख दस्तावेज होगा। इससे यह साफ संकेत मिलेगा कि सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग, टेक्नोलॉजी और स्वच्छ ऊर्जा जैसे क्षेत्रों को किस तरह समर्थन देने जा रही है। साथ ही बजट से यह भी पता चलेगा कि सरकार महंगाई नियंत्रण, राजकोषीय अनुशासन और ‘विकसित भारत’ विजन के बीच संतुलन कैसे बनाने की योजना रखती है। शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

ऊर्जा शेयर बाजार बजट नवीकरणीय ऊर्जा बिजली

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Budget 2026: এবার বাজেটে মধ্যবিত্তদের জন্য বড় স্বস্তি! বেতনভোগীরা পেতে চলেছেন বড় করছাড়ের সুবিধা...?Budget 2026: এবার বাজেটে মধ্যবিত্তদের জন্য বড় স্বস্তি! বেতনভোগীরা পেতে চলেছেন বড় করছাড়ের সুবিধা...?Budget 2026: Income tax budget 2026 may raise tax saving deduction limit under 80C to ₹2.5 lakh for salaried and middle-class taxpayers
Read more »

बजट से उम्मीद- 300 नई ट्रेनों की घोषणा संभव: 13 लाख तक की कमाई टैक्स फ्री हो सकती है; बजट में 5 बड़े ऐलान स...बजट से उम्मीद- 300 नई ट्रेनों की घोषणा संभव: 13 लाख तक की कमाई टैक्स फ्री हो सकती है; बजट में 5 बड़े ऐलान स...Union Budget 2026 Expectations Details Update; Follow Latest Budget 2026 Expectations, Income Tax Slab and Rates and Updates On Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर)
Read more »

Union Budget 2026 News Live: आर्थिक सर्वेक्षण में अर्थव्यवस्था बम-बमUnion Budget 2026 News Live: आर्थिक सर्वेक्षण में अर्थव्यवस्था बम-बमUnion Budget 2026 News Live: इस बार केंद्रीय बजट 2026 संडे 1 फरवरी को पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया था।
Read more »

Income Tax Budget 2026 LIVE: 2 दिन बाद पेश होगा बजट 2026, वित्त मंत्री कर सकती है इनकम टैक्स पर बड़े एलान!Income Tax Budget 2026 LIVE: 2 दिन बाद पेश होगा बजट 2026, वित्त मंत्री कर सकती है इनकम टैक्स पर बड़े एलान!Budget 2026 Expectations Live: Income Tax| Healthcare | Education | बजट 2026 | बजट 2026 लाइव अपडेट्स | Budget 2026 Live Updates
Read more »

अजित पवार ने कहा था-नियति बुलाए तो जाना पड़ता है: 5 दिन बाद प्लेन क्रैश में मौत; बारामती के कान्हेरी की सभा ...अजित पवार ने कहा था-नियति बुलाए तो जाना पड़ता है: 5 दिन बाद प्लेन क्रैश में मौत; बारामती के कान्हेरी की सभा ...Prime Minister Narendra Modi Annual NCC PM Rally 2026 Photos Videos Update - Follow NCC Rally 2026, PM Modi, Republic Day 2026, Indian Army Latest News, Headlines On Dainik Bhaskar.
Read more »

Budget 2026 : பட்ஜெட்டிற்கு முன்பு நீங்கள் தெரிந்து கொள்ள வேண்டிய முக்கிய வார்த்தைகள்!Budget 2026 : பட்ஜெட்டிற்கு முன்பு நீங்கள் தெரிந்து கொள்ள வேண்டிய முக்கிய வார்த்தைகள்!Budget 2026 Key Terms You Must Know : Budget 2026 : நிர்மலா சீதாராமன் சொல்லப்போகும் முக்கிய வார்த்தைகள்-இதை நோட் பண்ணிக்கோங்க..
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:26:19