बंगाल विधानसभा चुनाव में आउसग्राम सीट पर एक महिला के संघर्ष और भाजपा की नई उम्मीदवारों की सूची की जानकारी। कलिता माजी, जो घरों में काम करती थीं, चुनाव लड़ रही हैं। भाजपा ने केंद्रीय मंत्री की पत्नी और कांग्रेस से आए नेता को भी टिकट दिया है।
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल विधानसभा चुनाव में पूर्व बर्द्धमान जिले की आउसग्राम सीट पर इस बार चुनावी मुकाबला सिर्फ दलों का नहीं, बल्कि एक आम महिला के संघर्ष और व्यवस्था के बीच सीधी टक्कर बन गया है। भाजपा ने एक ऐसा चेहरा यहां से उतारा है, जिसने चुनावी बहस को नई दिशा दे दी है। घरों में काम करने वाली कलिता माजी यहां से भाजपा की उम्मीदवार बनकर मैदान में हैं। वह इलाके की बुनियादी समस्याओं को लेकर सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस को खुली चुनौती दे रही हैं। कलिता, जो अब तक दो घरों में काम कर महीने के महज चार हजार रुपये कमाती थीं, अब चुनावी मैदान में उतरकर राजनीति के केंद्र में हैं। भाजपा की चौथी सूची में केंद्रीय मंत्री की पत्नी व कांग्रेस से आए नेता को टिकट बंगाल चुनाव के लिए भाजपा ने मंगलवार को उम्मीदवार ों की अपनी चौथी सूची जारी कर दी, जिनमें सबसे प्रमुख नामों में केंद्रीय राज्यमंत्री शांतनु ठाकुर की पत्नी सोमा ठाकुर और हाल में कांग्रेस छोड़कर पार्टी में शामिल हुए कोलकाता नगर निगम में लगातार चार बार के पार्षद संतोष पाठक का है। भाजपा ने मतुआ समुदाय के नेता व केंद्रीय मंत्री शांतनु की पत्नी सोमा ठाकुर को मतुआ बहुल बागदा सीट से उतारा है। वहीं, बीते 23 मार्च को पार्टी से जुड़े संतोष पाठक को मध्य कोलकाता की एक प्रमुख सीट- चौरंगी से उम्मीदवार बनाया है। नई सूची के साथ ही भाजपा ने राज्य की 294 सीटों में से अब तक कुल 288 उम्मीदवार ों के नामों की घोषणा कर दी है। अब केवल छह सीटों पर उम्मीदवार ों की घोषणा बाकी है। इनमें एक सीट पुरुलिया जिले के जयपुर पर विश्वजीत महतो नामक एक स्थानीय नेता को भाजपा ने पहले ही समर्थन दिया है। भाजपा ने उत्तर बंगाल की मयनागुड़ी सीट से प्रत्याशी में बदलाव करते हुए अब दालिम राय को उम्मीदवार बनाया है।.
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल विधानसभा चुनाव में पूर्व बर्द्धमान जिले की आउसग्राम सीट पर इस बार चुनावी मुकाबला सिर्फ दलों का नहीं, बल्कि एक आम महिला के संघर्ष और व्यवस्था के बीच सीधी टक्कर बन गया है। भाजपा ने एक ऐसा चेहरा यहां से उतारा है, जिसने चुनावी बहस को नई दिशा दे दी है। घरों में काम करने वाली कलिता माजी यहां से भाजपा की उम्मीदवार बनकर मैदान में हैं। वह इलाके की बुनियादी समस्याओं को लेकर सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस को खुली चुनौती दे रही हैं। कलिता, जो अब तक दो घरों में काम कर महीने के महज चार हजार रुपये कमाती थीं, अब चुनावी मैदान में उतरकर राजनीति के केंद्र में हैं। भाजपा की चौथी सूची में केंद्रीय मंत्री की पत्नी व कांग्रेस से आए नेता को टिकटबंगाल चुनाव के लिए भाजपा ने मंगलवार को उम्मीदवारों की अपनी चौथी सूची जारी कर दी, जिनमें सबसे प्रमुख नामों में केंद्रीय राज्यमंत्री शांतनु ठाकुर की पत्नी सोमा ठाकुर और हाल में कांग्रेस छोड़कर पार्टी में शामिल हुए कोलकाता नगर निगम में लगातार चार बार के पार्षद संतोष पाठक का है। भाजपा ने मतुआ समुदाय के नेता व केंद्रीय मंत्री शांतनु की पत्नी सोमा ठाकुर को मतुआ बहुल बागदा सीट से उतारा है। वहीं, बीते 23 मार्च को पार्टी से जुड़े संतोष पाठक को मध्य कोलकाता की एक प्रमुख सीट- चौरंगी से उम्मीदवार बनाया है। नई सूची के साथ ही भाजपा ने राज्य की 294 सीटों में से अब तक कुल 288 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। अब केवल छह सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा बाकी है। इनमें एक सीट पुरुलिया जिले के जयपुर पर विश्वजीत महतो नामक एक स्थानीय नेता को भाजपा ने पहले ही समर्थन दिया है। भाजपा ने उत्तर बंगाल की मयनागुड़ी सीट से प्रत्याशी में बदलाव करते हुए अब दालिम राय को उम्मीदवार बनाया है।
बंगाल चुनाव भाजपा कलिता माजी आउसग्राम उम्मीदवार
