फैक्ट चेक: अपनी सीमा में भारतीय पनडुब्बी देखे जाने का PAK का दावा गलत- दिखाया फर्जी वीडियो

United States News News

फैक्ट चेक: अपनी सीमा में भारतीय पनडुब्बी देखे जाने का PAK का दावा गलत- दिखाया फर्जी वीडियो
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 139 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 59%
  • Publisher: 63%

पाक नेवी ने जारी की एक फेक एक वीडियो क्लिप FactCheck

पाकिस्तान नौसेना ने मंगलवार को दावा किया कि एक भारतीय पनडुब्बी पाकिस्तान की जल सीमा के तरफ बढ़ती देखी गई और उसने घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम कर दिया। अपने दावे को सही ठहराने के लिए पाक नेवी ने एक वीडियो क्लिप भी जारी किया जिस पर लिखा था भारतीय पनडुब्बी का असली फुटेज.

इंडिया टुडे एंटी फेक न्यूज वॉर रूम ने पड़ताल में पाया कि पाकिस्तान का यह दावा भ्रामक है. पा​किस्तान सरकार जिस वीडियो क्लिप के आधार पर यह दावा कर रही है, असल में वो वीडियो पुराना है, इस क्लिप को सच बनाने के लिए उस पर ग्राफिक्स के जरिए छेड़छाड़ की गई है. पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक तौर पर भारतीय नौसेना पर आरोप लगाने से पहले ही मंगलवार सुबह से पाकिस्तानी मीडिया में ये वीडियो ब्रेकिंग न्यूज के तौर पर चलाया जा रहा था. इतना ही नहीं वहां सोशल मीडिया पर भी ये खबर वायरल होने लगी थी कि पाकिस्तान नेवी ने भारतीय सबमरीन के पाकिस्तानी जल क्षेत्र में घुसने के प्रयास को नाकाम कर दिया है. पाकिस्तानी मीडिया ने ये वीडियो चलाना शुरू कर दिया और दावा किया कि पाकिस्तान सरकार ने सबूत के तौर पर वीडियो मुहैया करवाया है. ऐसा होने के काफी देर बाद इमरान सरकार ने आधिकारिक बयान भी जारी किया. मंगलवार दोपहर पाकिस्तान की इंफॉर्मेशन मिनिस्ट्री ने पहले ट्वीट किया, उसके बाद वहां के डायरेक्टर जनरल पब्लिक रिलेशंस ने ये वीडियो पोस्ट करते हुए स्टेटमेंट जारी किया. कुल 50 सेकंड के इस वीडियो में पहले कुछ सेकेंड तक सबमरीन की कुछ तस्वीरें नजर आती हैं जिन्हें पाकिस्तानी जल क्षेत्र में दाखिल होने की कोशिश करने वाली भारतीय पनडुब्बी की फाइल फोटो बताया जाता है. इसके बाद पानी में एक पनडुब्बी का मास्ट यानी आगे बढ़ता नजर आता है. इसके बाद 43 सेकंड के वीडियो पर एक बैंड भी दिखाई देता है जिस पर लिखा गया है"एक्चुअल फुटेज ऑफ डिटेक्टेड इंडियन सबमरीन." वीडियो पर नजर आ रही एविएशन डिटेल्स में तारीख, समय और जियोलोकेशन कोऑर्डिनेट्स दिखाई देते हैं. इसके अनुसार यह वीडियो 4 मार्च 2019 की रात 8 बजकर 35 मिनट का है. भारत में कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो को साल 2016 का बताया जब पाकिस्तान ने ऐसा ही दावा किया था कि भारतीय पनडुब्बी ने पाकिस्तानी जल क्षेत्र में घुसने का प्रयास किया. भारत ने उस समय भी इन दावों का खंडन किया था. अंतर्राष्ट्रीय मीडिया ने इस घटना को प्रमुखता से छापा था. पाकिस्तान के डॉन न्यूज ने भी 18 नवंबर 2016 को इस वीडियो को कथित रूप से यह कहते हुए प्रसारित किया था कि पाकिस्तान सरकार ने उन्हें यह वीडियो ​दिया है. हमें इस वायरल हो रहे 43 सेकंड के वीडियो में कई समानताएं नजर आईं. साल 2016 वाले फुटेज में फ्लाइट डेटा मौजूद नहीं था, हालांकि पूरे वीडियो पर वही बैंड नजर आया जिस पर लिखा था"एक्चुअल फुटेज ऑफ डिटेक्टेड इंडियन सबमरीन." साल 2016 और 2019 दोनों ही बार पाकिस्तान ने केवल 43 सेकंड का छोटा वीडियो दिखाया जिन पर एक जैसा बैंड था. वीडियो को ध्यान से देखने पर ये साफ होता है कि ये एक ही वीडियो के दो अलग अलग हिस्से हैं. अब सवाल ये उठता है कि वीडियो पर समय, तारीख और जियोलोकेशन दर्शाने वाला फ्लाइट डेटा कहां से आया? इसकी पड़ताल करने पर हमने पाया कि किसी भी वीडियो पर फ्लाइट डेटा लगाना आसान काम है. इसके लिए"डैशवेयर" नाम के सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जा सकता है और इससे न केवल कुछ मिनट में फ्लाइट डेटा लगाया जा सकता है बल्कि इसे स्क्रीन पर नजर आ रहे डेटा के साथ सिंक भी किया जा सकता है.भारत सरकार ने पाकिस्तान के इस दावे को सिरे से नकारते हुए इसे भ्रामक और दुषप्रचार करार दिया है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

SBI में 9 महीने में 7,951 करोड़ रुपये का घपला, आरटीआई में सामने आई जानकारीSBI में 9 महीने में 7,951 करोड़ रुपये का घपला, आरटीआई में सामने आई जानकारीसूचना के अधिकार (आरटीआई) कानून के तहत प्राप्त सूचना के मुताबिक देश के सबसे बड़े कर्जदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में मौजूदा वित्तीय वर्ष के शुरूआती नौ माह (अप्रैल-दिसंबर 2018) के दौरान कुल 7,951.29 करोड़ रुपये की बैंकिंग धोखाधड़ी के 1,885 मामले सामने आये।
Read more »

क्यों जिनेवा कन्वेंशन का उल्लंघन है विंग कमांडर अभिनंदन का वीडियो, फोटो जारी करना!– News18 हिंदीक्यों जिनेवा कन्वेंशन का उल्लंघन है विंग कमांडर अभिनंदन का वीडियो, फोटो जारी करना!– News18 हिंदीदिल्ली यूनिवर्सिटी के एसोसिएट प्रोफेसर सुबोध कुमार का कहना है कि क्रैश हुए मिग के विंग कमांडर अभिनंदन के एलओसी पार पकड़े जाने पर स्थानीय लोगों ने उनसे बदसलूकी की. मारपीट की. इसके बाद पाक सेना ने उन्हें प्रेस कांफ्रेंस में पेश कर दिया. उनका फोटो, वीडियो जारी किया. ऐसा करना जिनेवा समझौते का उल्लंघन है.
Read more »

फैक्ट चेक: ये PoK में गिरे भारतीय वायुसेना के पायलट का वीडियो नहींफैक्ट चेक: ये PoK में गिरे भारतीय वायुसेना के पायलट का वीडियो नहींसीमा पर तनाव के बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक पायलट घायलअवस्था में जमीन पर पड़ा दिख रहा है. दावा किया जा रहा है कि यह भारतीय वायुसेना के उसी पायलट का वीडियो है जिसे पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को तब पकड़ लिया था जब उनका विमान पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में क्रैश हो गया.
Read more »

धुले हुए कपड़ों में मिला सांप तो कांपने लगे महिला के पैर, भागने का वीडियो वायरलधुले हुए कपड़ों में मिला सांप तो कांपने लगे महिला के पैर, भागने का वीडियो वायरलइस घटना के बारे में महिला ने अपने फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए लिख कर भी बताया है। महिला ने लिखा कि 'मैं कुछ कपड़ों को वहां से हटा रही थी। तब ही अचानक मैंने एक कपड़े में सांप को लिपटा देखा और मैं घबरा गई। मेरे पांव कांपने लगे। मैं इतनी तेज अपनी जिंदगी में कभी नहीं दौड़ी।
Read more »

अहमदाबाद में अमित शाह का बड़ा दावा, बताया एयर स्ट्राइक में मारे गए कितने आतंकीअहमदाबाद में अमित शाह का बड़ा दावा, बताया एयर स्ट्राइक में मारे गए कितने आतंकीAmit Shah Air Strike बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को अहमदाबाद की रैली में बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि एयर स्ट्राइक में करीब 250 से अधिक आतंकी मारे गए थे. बता दें कि पहली बार किसी बड़े नेता ने एयर स्ट्राइक में मारे गए आतंकियों का आंकड़ा बताया है.
Read more »

पाकिस्तान नेवी का दावा- उनकी सीमा में घुस रही थी भारतीय पनडुब्बी, जारी की वीडियोपाकिस्तान नेवी का दावा- उनकी सीमा में घुस रही थी भारतीय पनडुब्बी, जारी की वीडियोपाकिस्तानी सेना ने अपने बयान में कहा कि पाकिस्तान ने अपनी शांति की नीति के चलते भारतीय पनडुब्बी को निशाना नहीं बनाया। पाकिस्तानी सेना ने इस कथित भारतीय पनडुब्बी का एक वीडियो भी साझा किया है।
Read more »

पाकिस्तान में आतंकी संगठन जमात-उद-दावा पर कार्रवाई, रावलपिंडी में मदरसा सील: रिपोर्ट– News18 हिंदीपाकिस्तान में आतंकी संगठन जमात-उद-दावा पर कार्रवाई, रावलपिंडी में मदरसा सील: रिपोर्ट– News18 हिंदीआतंकी हाफिज सईद के जमात-उद-दावा और उसके सहयोगी सहयोगी संगठन फलह-ए-इंसानियत फाउंडेशन पर बैन लगाने के बाद अब पाकिस्तान सरकार ने एक और बड़ी कार्रवाई की है. पाकिस्तानी अखबार डॉन की खबरों की मानें तो रावलपिंडी में जमात-उद-दावा के मदरसा, अस्पताल और डिस्पेंसरी को सील कर दिया गया है. डॉन में छपी रिपोर्ट के मुताबिक रावलपिंडी प्रशासन ने चकराह और आदिला रोड पर जमात की 2 डिस्पेंसरी, मदरसा और अस्पताल को सील किया है.-Hafiz saeed Jamaatud Dawa eminary, hospital, and two dispensaries seal in rawalpindi onm
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:59:58