क्यों जिनेवा कन्वेंशन का उल्लंघन है विंग कमांडर अभिनंदन का वीडियो, फोटो जारी करना! Prakashnw18
दिल्ली यूनिवर्सिटी के एसोसिएट प्रोफेसर सुबोध कुमार का कहना है कि क्रैश हुए मिग के विंग कमांडर अभिनंदन के एलओसी पार पकड़े जाने पर स्थानीय लोगों ने उनसे बदसलूकी की. इसके बाद पाक सेना ने उन्हें प्रेस कांफ्रेंस में पेश कर दिया.
ऐसा करना भी जिनेवा समझौते का उल्लंघन है. क्योंकि किसी देश का सैनिक जैसे ही दूसरे देश में पकड़ा जाता है उस पर ये समझौता लागू होता है. हमारे विंग कमांडर के देखरेख की जिम्मेदारी पाकिस्तान की थी. इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस में भारत इस मसले को उठा सकता है. पूछ सकता है कि उस भीड़ के खिलाफ क्या एक्शन हुआ जिसने हमारे विंग कमांडर के साथ बुरा बर्ताव किया. हालांकि प्रिजनर ऑफ वार को लेकर पाकिस्तान का व्यवहार कभी ठीक नहीं रहा है. वैसे वो इस मामले को प्रतीकात्मक तौर पर दिखाने की कोशिश करेगा कि हमने अभिनंदन को ठीक से रखा.प्रो. कुमार का कहना है कि जिनेवा समझौते के तहत दुश्मन देश न तो अभिनंदन को तंग कर सकता है न डराने धमकाने का काम कर सकता है. अपमानित नहीं कर सकता. लेकिन वीडियो जारी करके पाकिस्तान ने ऐसा कर दिया है. प्रो. कुमार के मुताबिक विंग कमांडर अभिनंदन को वापस करना ही होगा. लेकिन पाकिस्तान उनकी वापसी सीधे नहीं करेगा. उन्हें रेडक्रॉस को सौंपेगा. रेडक्रॉस के प्रतिनिधि उन्हें भारत ले आएंगे. मतलब इस मामले में थर्ड पार्टी शामिल होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
रिपोर्ट- पाकिस्तानी विमानों ने एलओसी का उल्लंघन किया, भारत का लड़ाकू विमान क्रैशहिंदी न्यूज़ लाइव, Hindi News Live, Hindi Samachar, Live Hindi News Today: बुधवार को इमरान खान नेशनल कमांड अथॉरिटी (NCA) के साथ बैठक करेंगे। यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है।
Read more »
कौन है पायलट अभिनंदन वर्धमान जिसे पकड़ने का दावा पाकिस्तान ने किया है?भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनावों के बीच सोशल मीडिया पर पाक की तरफ से यह दावा किया जा रहा है कि भारत का एक पायलट उसके कब्जे में है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया जा रहा है जिसमें भारतीय वायुसेना की वर्दी पहने एक व्यक्ति नजर आ रहा है, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि वे फ्लाइंग पायलट अभिनंदन वर्धमान हैं।
Read more »
एयर स्ट्राइक: भारत ने किया पाकिस्तान को खबरदार- हमारे पायलट को आंच न आएविदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी कार्यवाहक उच्चायुक्त को समन कर यह कहा है कि उसने भारतीय जवान का वीडियो जारी कर नियमों का उल्लंघन किया है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा कि उनके जवान को किसी किस्म का नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए.
Read more »
