फिलीपींस में फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, 4.9 तीव्रता से हिली धरती
"नई दिल्ली, 7 अक्टूबर । फिलीपींस में इन दिनों कुदरत कहर बनकर टूट पड़ी है। एक बार फिर से फिलीपींस में धरती कांपी है। 7 अक्टूबर को 10 बजकर 25 मिनट पर 4.9 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस हुए।Advertisment इस झटके में जानमाल की कितनी क्षति हुई, इसे लेकर अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। भूकंप की गहराई 80 किलोमीटर मापी गई। फिलीपींस में इससे पहले भूकंप के साथ-साथ ज्वालामुखी विस्फोट की घटना भी सामने आई। 30 सितंबर को भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी। भूकंप की इस घटना में करीब 72 लोगों की मौत हुई थी, जबकि घायलों का शुरुआती आंकड़ा 300 बताया गया था। हफ्तेभर पहले आए इस भूकंप से 170,000 से अधिक निवासी प्रभावित हुए। फिलीपींस प्रशांत महासागर के रिंग ऑफ फायर क्षेत्र में स्थित है, जो भूकंप और ज्वालामुखी गतिविधि के लिए एक्टिव माना जाता है। इससे पहले जो भूकंप के झटके दर्ज किए गए थे, उसे लेकर फिलीपींस ज्वालामुखी एवं भूकंप विज्ञान संस्थान ने कहा कि मंगलवार रात से 600 से ज्यादा झटके दर्ज किए गए। यही कारण है कि फिलीपींस में आए भूकंप ने भयंकर तबाही मचाई। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फिलीपींस में आए भूकंप पर दुख जताते हुए कहा था कि फिलीपींस में आए भूकंप से हुई जान-माल की हानि और व्यापक क्षति के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। इस कठिन समय में भारत फिलीपींस के साथ एकजुटता से खड़ा है। ओसीडी के उप-प्रशासक और सहायक सचिव बर्नार्डो राफेलिटो एलेजांद्रो ने ब्रीफिंग में बताया कि भूकंप का केंद्र बोगो शहर से लगभग 19 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में, 5 किलोमीटर की गहराई में था। बोगो शहर में 30 लोगों की मौत हुईं। इसी तरह मेडेलिन शहर में 10, सैन रेमिगियो शहर में 22, तबोगोन शहर में पांच और सोगोड और तबुएलन नगर पालिकाओं में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। --आईएएनएस केके/वीसी डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी."
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पंजाब के 12 जिलों में आज बारिश की संभावना: 60 किमी प्रति घंटे से हवाएं चलेंगी, चंडीगढ़ में तापमान 4 डिग्री ...पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। पिछले 24 घंटों में राज्य के तापमान में 4.9 डिग्री, यानी लगभग 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। अब तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया है। राज्य में बठिंडा सबसे अधिक
Read more »
सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह 4.9 प्रतिशत बढ़कर 5.45 लाख करोड़ रुपए पहुंचा, रिफंड में 58 प्रतिशत की वृद्धि दर्जसकल प्रत्यक्ष कर संग्रह 4.9 प्रतिशत बढ़कर 5.45 लाख करोड़ रुपए पहुंचा, रिफंड में 58 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज
Read more »
ट्रंप ने 4.5 अरब डॉलर की विदेशी फंडिंग पर लगाई रोक, खुद की पार्टी के सांसदों ने बताया गैरकानूनीअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस द्वारा अधिकृत 4.9 बिलियन डॉलर की फॉरेन एड रद्द कर दी है. यह कदम पॉकेट रिसेशन के तहत उठाया गया, जो कांग्रेस को दरकिनार करता है. डेमोक्रेट्स और कुछ रिपब्लिकन नेताओं ने इसे गैर-कानूनी बताया, जबकि अधिकांश रिपब्लिकन खर्च में कटौती के पक्ष में हैं.
Read more »
तुर्की में फिर कांपी धरती... आया 4.9 तीव्रता का भूकंप, जानमाल का कोई नुकसान नहींतुर्की के गृह मंत्री अली येरलिकाया ने कहा कि खोज और बचाव अभियान समाप्त हो गया है और किसी गंभीर क्षति या हताहत होने के कोई अन्य संकेत नहीं मिले हैं. उन्होंने कहा कि बिजली और पानी की सेवा बाधित नहीं हुई है.
Read more »
बक्सर में पाण्डेयपट्टी में बनेगा सावित्री बाई फुले छात्रावास, 4.90 करोड़ होंगे खर्चबक्सर के पाण्डेयपट्टी में 4.
Read more »
ऐप में 4.9 की रेटिंग, हर दिन कमाती है 2500 रुपये... गुड़गांव की ग्रेजुएट महिला ड्राइवर जो चलाती हैं कैबहरियाणा के गुड़गांव जिले की एक महिला ने समाज की बातों को दरकिनार कर टैक्सी चलाने का फैसला किया। अब वो हर दिन 2 से ढाई हजार कमा रही हैं।
Read more »
