तुर्की के गृह मंत्री अली येरलिकाया ने कहा कि खोज और बचाव अभियान समाप्त हो गया है और किसी गंभीर क्षति या हताहत होने के कोई अन्य संकेत नहीं मिले हैं. उन्होंने कहा कि बिजली और पानी की सेवा बाधित नहीं हुई है.
तुर्की के बालिकेसिर प्रांत में रविवार को 4.9 तीव्रता का भूकंप आया. तुर्की के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि भूकंप से जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ. बालिकेसिर के सिंदिरगी क्षेत्र में आया भूकंप 7.72 किलोमीटर की गहराई में था.
तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तय्यिप एर्दोगान ने एक बयान जारी कर देशवासियों की सलामती की दुआ की. देश के सबसे बड़े शहर इस्तांबुल समेत कई प्रांतों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. आपदा प्राधिकरण ने पहले घंटे में छह झटकों की सूचना दी, जिनमें से एक की तीव्रता 4.9 थी. सभी नागरिकों से क्षतिग्रस्त इमारतों में प्रवेश नहीं करने की अपील की गई. यह भी पढ़ें: हाथ मिलाया, पीठ थपथपाई... ऑपरेशन सिंदूर के बाद इस अंदाज में मिले PM मोदी और तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगनगृह मंत्री अली येरलिकाया ने कहा कि खोज और बचाव अभियान समाप्त हो गया है और किसी गंभीर क्षति या हताहत होने के कोई अन्य संकेत नहीं मिले हैं. उन्होंने कहा कि बिजली और पानी की सेवा बाधित नहीं हुई है. एएफएडी ने कहा कि भूकंप का केंद्र सिंदिरगी शहर में था. पिछले महीने इसी क्षेत्र में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि एक दर्जन के करीब इमारतें ढह गई थीं और लगभग 30 लोग घायल हुए थे. Advertisement ढहे हुए एक मकान के मलबे से 4 लोगों को निकाला गया था, जिनमें से तीन को अस्पताल में इलाज के बाद छुट्टी मिल गई, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. तुर्की के गृह मंत्री अली येरलिकाया ने बताया था कि मलबे से निकाले जाने के बाद एक 81 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई. तुर्की कई फॉल्ट लाइनों पर स्थित है, जिससे यह भूकंपों के प्रति अत्यधिक संवेदनशील है.यह भी पढ़ें: तुर्की में भूकंप के जोरदार झटकों से दहशत में आए लोग, 1 की मौत, रिक्टर स्केल पर 6.0 रही तीव्रतातुर्की का 1.6 करोड़ की आबादी वाला महानगर इस्तांबुल विशेष रूप से भूकंपीय गतिविधियों के लिए संवेदनशील है. फरवरी 2023 में, 7.8 तीव्रता वाले दो भूकंपों ने तुर्की में 53,000 से अधिक और पड़ोसी सीरिया में 6,000 लोगों की जान ले ली थी. उस भूकंप के दो वर्ष से अधिक समय बाद भी लाखों लोग विस्थापित हैं.---- समाप्त ----
Turkiye Earthquake Earthquake Strikes Turkey Turkey Balikesir Province तुर्की में भूकंप तुर्की के बालिकेसिर प्रांत में भूकंप
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
श्रीलंका ने फिर दिया 'धोखा', भारत को लगेगा अरबों का चूना, चुपके से इस देश के साथ कर ली डील!Sri Lanka signs million dollar deal: श्रीलंका ने इजरायल के साथ 4.9 करोड़ डॉलर की डील कर अपने केफिर फाइटर जेट्स को अपग्रेड करने का फैसला किया है. भारत और चीन के विकल्पों को छोड़कर श्रीलंका ने यह कदम उठाया है.
Read more »
भारत बनेगा दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था? अरबपति निवेशक मार्क मोबियस की भविष्यवाणीIMF के ताजा अनुमानों के अनुसार, भारत की रियल जीडीपी 4.3 ट्रिलियन डॉलर की है, जो जापान के 4.4 ट्रिलियन डॉलर और जर्मनी के 4.9 ट्रिलियन डॉलर से मामूली रूप से कम है. जीडीपी ग्रोथ रेट के अनुमान को देखें, तो भारत इस साल जापान और 2027 तक जर्मनी से आगे निकल सकता है.
Read more »
दाने-दाने को तरस रहा पाकिस्तान, वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट से खुली PAK की पोलवर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट के अनुसार भारत में गरीबी घटी है जहाँ 2011-12 में 27.1 आबादी गरीब थी वहीं 2022-23 में यह 5.3 रह गई। लगभग 26.9 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। दूसरी ओर पाकिस्तान में गरीबी बढ़ी है 2017-18 से 2020-21 के बीच अत्यंत गरीबी 4.9 से बढ़कर 16.
Read more »
पंजाब के 12 जिलों में आज बारिश की संभावना: 60 किमी प्रति घंटे से हवाएं चलेंगी, चंडीगढ़ में तापमान 4 डिग्री ...पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। पिछले 24 घंटों में राज्य के तापमान में 4.9 डिग्री, यानी लगभग 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। अब तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया है। राज्य में बठिंडा सबसे अधिक
Read more »
सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह 4.9 प्रतिशत बढ़कर 5.45 लाख करोड़ रुपए पहुंचा, रिफंड में 58 प्रतिशत की वृद्धि दर्जसकल प्रत्यक्ष कर संग्रह 4.9 प्रतिशत बढ़कर 5.45 लाख करोड़ रुपए पहुंचा, रिफंड में 58 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज
Read more »
ट्रंप ने 4.5 अरब डॉलर की विदेशी फंडिंग पर लगाई रोक, खुद की पार्टी के सांसदों ने बताया गैरकानूनीअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस द्वारा अधिकृत 4.9 बिलियन डॉलर की फॉरेन एड रद्द कर दी है. यह कदम पॉकेट रिसेशन के तहत उठाया गया, जो कांग्रेस को दरकिनार करता है. डेमोक्रेट्स और कुछ रिपब्लिकन नेताओं ने इसे गैर-कानूनी बताया, जबकि अधिकांश रिपब्लिकन खर्च में कटौती के पक्ष में हैं.
Read more »
