फिर से झूम उठा शेयर बाजार, सेंसेक्स 1600 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ खुला, निफ्टी ने भी लगाई ऊंची छलांग

Stock Market Jumps Today News

फिर से झूम उठा शेयर बाजार, सेंसेक्स 1600 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ खुला, निफ्टी ने भी लगाई ऊंची छलांग
Share MarketSensex SurgeNifty Surge
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 107 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 74%
  • Publisher: 51%

Stock Market Surged: शेयर मार्केट में मंगलवार को फिर तेजी आई। सेंसेक्स और निफ्टी, दोनों हरे निशान पर खुले। मंगलवार को सेंसेक्स में 1500 अंक से ज्यादा की तेजी आई। वहीं निफ्टी भी 500 अंक से ज्यादा उछल गया। इससे पहले शुक्रवार को भी शेयर मार्केट तेजी के साथ बंद हुई थी। मार्केट में तेजी का कारण टैरिफ को फिलहाल रोकना माना जा रहा...

नई दिल्ली: मंगलवार को शेयर मार्केट फिर से झूम उठी। तीन दिन बंद रहने के बाद मंगलवार को सेंसेक्स और निफ्टी, दोनों में तेजी आई। मंगलवार को सेंसेक्स 1600 से ज्यादा अंकों की तेजी के साथ 76,852.06 अंक पर खुला। वहीं निफ्टी ने भी ऊंची छलांग लगाई और यह 500 से ज्यादा अंकों की बढ़त के साथ 23,368.

35 अंक पर खुला। इससे पहले शुक्रवार को भी मार्केट बढ़त के साथ बंद हुई थी। शुक्रवार को सेंसेक्स 1,310 अंक की बढ़त के साथ 75,157 पर और निफ्टी 429 अंक की तेजी के साथ 22,828 पर बंद हुआ था। शेयर बाजार में तेजी की वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से टैरिफ यानी टैक्स को 90 दिनों के लिए टालने को माना जा रहा है। ट्रंप ने दो अप्रैल को अमेरिका को माल निर्यात करने वाले करीब 60 देशों पर टैरिफ लगाया था। 30 दिन में 40%, 50 दिन में 100% रिटर्न... लगातार पैसा बरसा रहा यह शेयर, एक लाख के बना दिए 5 लाख रुपयेशुक्रवार को बाजार में तेजी का नेतृत्व ऑटो और फार्मा शेयरों ने किया। निफ्टी ऑटो इंडेक्स 2.03 प्रतिशत और निफ्टी फार्मा इंडेक्स 2.43 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ था। इसके अलावा, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, मेटल, एनर्जी और मीडिया के साथ सभी इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए थे। सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के कारण छुट्टी थी।क्यों आई तेजी?शेयर मार्केट में तेजी दुनिया भर के बाजारों में आई तेजी और व्यापार को लेकर तनाव कम होने की उम्मीद के कारण है। अमेरिका की सरकार ने कुछ ऐसे संकेत दिए हैं जिससे लग रहा है कि वे टैरिफ में कुछ राहत दे सकते हैं। खासकर सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में। वहीं निवेशकों को लग रहा है कि यह चीन के साथ एक बड़े व्यापार समझौते की ओर एक कदम हो सकता है।दुनिया के मार्केट में दिखा असरट्रंप के इन फैसलों का असर दुनियाभर के शेयर बाजार में देखने को मिला। सोमवार को एशिया, यूरोप और अमेरिका के बाजार तेजी के साथ बंद हुए थे। अमेरिका की बड़ी टेक कंपनियों के शेयरों में प्री-मार्केट ट्रेडिंग में 6 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त देखी गई। एशियाई बाजारों की बात करें तो ज्यादातर में तेजी रही। ताइवान का वेटेड इंडेक्स 1.6 फीसदी से ज्यादा बढ़ा। दक्षिण कोरिया का KOSPI 0.79 फीसदी ऊपर गया, जापान का निक्केई 225 0.88 फीसदी ऊपर गया और हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स 0.07 फीसदी ऊपर गया। एसआईपी से भी मिला सहाराभारतीय निवेशकों का बाजार पर भरोसा बना हुआ है। मार्च में नकदी की कमी के बावजूद, भारतीय SIP निवेशकों ने इक्विटी म्यूचुअल फंड में 25,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश किया है। इससे बाजार को काफी सहारा मिला है। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 11 अप्रैल को पिछले सत्र में 2,519 करोड़ रुपये निकाले। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशक 3,759 करोड़ रुपये का निवेश करके नेट खरीदार बने रहे।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Share Market Sensex Surge Nifty Surge शेयर मार्केट में तेजी स्टॉक मार्केट सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी सेंसेक्स में तेजी निफ्टी में तेजी

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स 74,600 स्तर से ऊपरहरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स 74,600 स्तर से ऊपरहरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स 74,600 स्तर से ऊपर
Read more »

भारतीय शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स 78,000 स्तर के ऊपर हरे निशान में खुलाभारतीय शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स 78,000 स्तर के ऊपर हरे निशान में खुलाभारतीय शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स 78,000 स्तर के ऊपर हरे निशान में खुला
Read more »

सपाट खुला भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स 78,000 से ऊपरसपाट खुला भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स 78,000 से ऊपरसपाट खुला भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स 78,000 से ऊपर
Read more »

बाजार में फिर छाई यह मायूसी कैसी, सेंसेक्‍स 729 अंक लुढ़का, आखिर हुआ क्‍या?बाजार में फिर छाई यह मायूसी कैसी, सेंसेक्‍स 729 अंक लुढ़का, आखिर हुआ क्‍या?स्‍थानीय शेयर बाजार में फिर गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 728.69 अंक की गिरावट के साथ 77,288.50 पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी 181.80 अंक टूटकर 23,486.
Read more »

हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, निफ्टी, 23,500 स्तर से ऊपरहरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, निफ्टी, 23,500 स्तर से ऊपरहरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, निफ्टी, 23,500 स्तर से ऊपर
Read more »

Share Market News: Sensex-Nifty में Bumper उछाल, Adani Group के Shares में भी तेजीShare Market News: Sensex-Nifty में Bumper उछाल, Adani Group के Shares में भी तेजीShare Market News: फ्ते के आखिरी दिन बाजार में दिखी जबर्दस्त तेजी, सेंसेक्स में 1300 अंकों से ज्यादा की उछाल ,निफ्टी में 422 अंकों से ज्यादा की उछाल
Read more »



Render Time: 2026-04-02 09:58:07