मनोरंजन | बॉलीवुड: Allu Arjun-Rashmika Mandanna: पुष्पा के बाद एक बार फिर अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की जोड़ी इस फिल्म में नजर आने वाली है. दोनों के साथ दीपिका पादुकोण भी इस फिल्म का हिस्सा है.
Allu Arjun - Rashmika Mandanna : साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन काफी समय से डायरेक्टर एटली के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म AA22xA6 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पहली बार अल्लू अर्जुन के साथ नजर आने वाली है.
लेकिन अब एक और एक्ट्रेस इस फिल्म से जुड़ गई हैं. रिपोर्ट्स के मुताबकि, रश्मिका मंदाना भी इस फिल्म में अहम रोल निभाती नजर आएंगी. Advertismentक्या होगा रश्मिका का रोल? मालूम हो कि मास-एक्शन-ड्रामा फिल्म 'पुष्पा' के दोनों पार्ट्स में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की जोड़ी ने खूब कमाल किया था. दर्शकों को दोनों की जोड़ी खूब पसंद भी आई थी. वहीं, पुष्पा के तीसरे पार्ट से पहले अब ये जोड़ी AA22xA6 में देखने को मिल सकती है. खबर है कि इस फिल्म में रश्मिका की एंट्री हो गई है और उनका किरदार बेहद ही डेयरिंग गर्ल का दिखाया जाएगा. फिल्म के लिए हसीना का लुक टेस्ट भी पूरा हो चुका है. बता दें, कि AA22xA6 फिल्म के जरिए डायरेक्टर एटली खुद की एक अवतार जैसी फिल्म बनाना चाह रहे हैं जो दो अलग-अलग यूनिवर्स में सेट होगी. ये हसीनाएं भी होंगी फिल्म का हिस्सा दीपिका पादुकोण, रश्मिका मंदाना के अलावा कई रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि अल्लू अर्जुन और एटली की फिल्म में जाह्नवी कपूर, मृणाल ठाकुल और समांथा रुथ प्रभु भी नजर आ सकती हैं. हालांकि अभी तक सिर्फ दीपिका के नाम की ही अनाउंसमेंट हुई है. बाकी एक्ट्रेस के लिए अभी मेकर्स की ओर से कुछ ऑफिशियल नहीं किया गया है. इस फिल्म को लेकर ये भी खबर आ रही है कि इसके प्रोडक्शन पर 200 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और इसका बजट करीब 800 करोड़ रुपये होगा. अगर ऐसा होता है तो ये इंडियन सिनेमा की दूसरी सबसे महंगी फिल्म बन जाएंगी. ये भी पढ़ें- एक्शन से भरा है 'KD:The Devil' का टीजर, शिल्पा और संजय का दिखा नया अवतार
Bollywood News In Hindi Deepika Padukone Allu Arjun Rashmika Mandanna Latest Entertainment News Latest News In Hindi Atlee Director Atlee मनोरंजन न्यूज़ Aa22xa6
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
‘ये सही नहीं है...’, दीपिका-वांगा विवाद में कूदी एक्ट्रेस, 8 घंटे की शिफ्ट पर कही ये बात, बोलीं- ‘मां बनने के बाद...’Actress Support Deepika: हाल ही में एक जानी-मानी एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री में वर्किंग ऑवर्स पर खुलकर अपनी बात रखी. इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब दीपिका पादुकोण ने संदीप रेड्डी वांगा की मेगा बजट फिल्म में वर्किंग शिफ्ट और प्रॉफिट में हिस्सा न मिलने की वजह से हाथ धोना पड़ा.
Read more »
WHAT! दीपिका के बाद अब अल्लू अर्जुन का कटा पत्ता, संदीप रेड्डी वांगा ने उठाया बड़ा कदम, ये सुपरस्टार करेगा रिप्लेसAllu Arjun: हाल ही में संदीप रेड्डी वांगा की मेगा बजट फिल्म से दीपिका पादुकोण से बाहर होने की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया था. अब खबर आ रही है कि उनकी एक और फिल्म से अल्लू अर्जुन को भी हटा दिया गया है, जिनकी जहग साउथ का ये सुपरस्टार ले सकता है.
Read more »
PHOTOS: जबलपुर की टॉप 5 प्राइम लोकेशन, जहां सभी चाहते हैं अपने सपनों का घर...जानें कीमत भीअगर आप भी अपने सपनों का घर लेना चाहते हैं और आपका बजट अच्छा है, तो आप मध्य प्रदेश के जबलपुर की इन प्राइम लोकेशन में अपना घर ले सकते हैं.
Read more »
बस में सोनम को देखने वाली उजाला सच बोल रही या गाजीपुर तक छोड़ने वाला ड्राइवर? इस कहानी में आखिर कितने झोलसोनम रघुवंशी की गिरफ्तारी को दस दिन हो चुके हैं, लेकिन वह गाजीपुर तक कैसे और किसके साथ पहुंची अब इस सवाल का जवाब और भी पेचीदा होता जा रहा है.
Read more »
हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़! मां सीता का नाम इस्तेमाल करने पर विवाद, CBFC ने रोकी Janaki vs State of Kerala...फिल्म के डायरेक्टर प्रवीण नारायणन ने सोशल मीडिया पर बताया कि CBFC की रिवाइजिंग कमेटी ने टाइटल के साथ-साथ फिल्म की मुख्य किरदार 'जानकी' का नाम भी बदलने को कहा है.
Read more »
11 साल पुरानी वो हॉरर फिल्म, जो हर दो दिन में टीवी पर देती है दस्तक, कुछ समय में तोड़ देगी सूर्यवंशम का भी रिकॉर्ड, आपने देखी?इस फिल्म की खासियत इसका मॉल वाला सेटअप और हॉरर-थ्रिलर का मिक्स है, जो दर्शकों को खींचता है.
Read more »
