Winter Season High Blood Pressure (BP) Reason Symptoms Explained; How to Control High BP In Cold Weather?, सर्दियों में हाई बीपी मैनेजमेंट की बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- किन लोगों को ज्यादा खतरा है?, इससे क्या कॉम्प्लिकेशन हो सकते हैं?, बीपी को कंट्रोल करने के लिए क्या...
क्योंकि ठंड से सिकुड़ती ब्लड वेसल्स, डॉक्टर से जानें विंटर बीपी मैनजमेंट के टिप्सके मौसम में अन्य दिनों की तुलना में ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। ठंड के कारण शरीर की ब्लड वेसल्स सिकुड़ती हैं। ऐसे में ब्लड फ्लो सामान्य बनाए रखने के लिए हार्ट को ब्लड थोड़ी ज्यादा ताकत से पंप करना पड़ता है। इसलिए ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। जिन लोगों को पहले से हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज या हार्ट की बीमारी है, उन्हें ज्यादा खतरा हो सकता है। अचानक मौसम बदलने पर या शीतलहर आने पर भी ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, साल 2024 में पूरी दुनिया में 30 से 79 साल की उम्र के करीब 1400 करोड़ एडल्ट्स को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या थी। करीब 60 करोड़ लोगों को यह तक पता नहीं है कि उन्हें हाई ब्लड प्रेशर है। अगर इसे कंट्रोल न किया जाए तो यह हार्ट अटैक, स्ट्रोक और किडनी डिजीज का खतरा बढ़ा सकता है।इससे क्या कॉम्प्लिकेशन हो सकते हैं?एक्सपर्ट: डॉ.
अमर सिंघल, डायरेक्टर, कार्डियोलॉजी एंड इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी, श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट, दिल्लीजब हमारी ब्लड वेसल्स में खून बहता है, तो उन पर दबाव पड़ता है। इस दबाव को ही ब्लड प्रेशर कहते हैं। इसे दो तरह के नंबरों में मापा जाता है-जब दिल आराम करता है, तो ब्लड वेसल्स पर पड़ने वाला न्यूनतम दबाव।सर्दियों में टेम्प्रेचर कम होने से शरीर कई तरह से रिएक्ट करता है। ठंड में ब्लड वेसल्स सिकुड़ जाती हैं, जिसे वैसोकॉन्सट्रिक्शन कहते हैं। ऐसे में ब्लड फ्लो नॉर्मल बनाए रखने के लिए दिल को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इसका मतलब है कि हार्ट अधिक मेहनत से ब्लड पंप करता है, जिससे बीपी बढ़ जाता है। सर्दियों में लोग अक्सर कम पानी पीते हैं, जिससे डिहाइड्रेशन हो सकता है। यह ज्यादातर मामलों में बीपी बढ़ने की बड़ी वजह होती है। इसके अलावा सर्दियों में कुछ और कारणों से भी बीपी बढ़ता है।उम्रदराज लोगों को और कुछ खास हेल्थ कंडीशन में सर्दियों में ब्लड प्रेशर बढ़ने का जोखिम ज्यादा होता है। ऐसे में किन लोगों को ज्यादा सतर्क रहना चाहिए, नीचे ग्राफिक में देखिए-अगर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल न किया जाए, तो कुछ गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है-लगातार हाई बीपी से हार्ट की आर्टरीज डैमेज हो सकती हैं, जिससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता है।बीपी हाई रहने से ब्रेन की ब्लड वेसल्स में ब्लीडिंग या रुकावट हो सकती है, जिससे स्ट्रोक हो सकता है।हाई बीपी से किडनी की ब्लड वेसल्स डैमेज हो सकती हैं, जिससे किडनी फेल्योर का खतरा बढ़ता है।हार्ट फेल्योर:जवाब- शरीर में होने वाले कुछ असामान्य बदलाव ब्लड प्रेशर हाई होने का संकेत देते हैं। इसे नीचे दिए ग्राफिक से समझिए-सर्दियों में ब्लड प्रेशर कंट्रोल करना मुश्किल नहीं है, बशर्ते आपको कुछ सावधानियां बरतनी हैं और अपनी लाइफस्टाइल में जरूरी बदलाव करने हैं। कुछ आसान और कारगर उपाय देखिए-सर्दियों में बीपी कम-ज्यादा हो सकता है।अगर बीपी 140/90 से ज्यादा रहता है, तो डॉक्टर से कंसल्ट करें।कम नमक खाएं। रेडी-टू-ईट सूप, अचार और प्रोसेस्ड फूड में नमक ज्यादा होता है। इसलिए इन्हें कम करें।सर्दियों में ड्राई फ्रूट्स और ओमेगा-3 से भरपूर चीजें जैसे मूंगफली, अखरोट और अलसी खाएं।दिन में 2-2.5 लीटर पानी जरूर पिएं। गुनगुना पानी या हर्बल टी भी ले सकते हैं।सर्दियों में सुस्ती बढ़ जाती है, लेकिन रोजाना 30 मिनट की हल्की एक्सरसाइज जैसे वॉकिंग, योगा या स्ट्रेचिंग करें।अगर आप बीपी की दवा लेते हैं, तो डॉक्टर से पूछें कि क्या सर्दियों में डोज बदलने की जरूरत है।ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनें। ठंड में ब्लड वेसल्स सिकुड़ने से बीपी बढ़ सकता है।सर्दियों में ब्लड प्रेशर बढ़ना कॉमन हो सकता है, लेकिन इसे नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है। अगर आप 65 साल से ज्यादा उम्र के हैं, डायबिटीज या हार्ट की बीमारी है या परिवार में बीपी की हिस्ट्री है, तो नियमित जांच और डॉक्टर की सलाह जरूरी है। सर्दियों में थोड़ी सी सावधानी और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर आप अपने ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रख सकते हैं। अगर आपको सर्दियों में चक्कर, सिरदर्द या सीने में भारीपन जैसे लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। सही समय पर सही कदम उठाकर आप अपने दिल और पूरी सेहत का ख्याल रख सकते हैं।फिजिकल हेल्थ- सर्दियों में लोग कम पानी पीते हैं: डिहाइड्रेशन की रिस्क बढ़ती है, 13 संकेतों से पहचानें, प्यास न लगे तो भी पानी पिएं सर्दियों में प्यास कम लगती है। इसकी एक वजह ये है कि आसपास का वातावरण ठंडा होता है तो पसीना नहीं आता है। मुंह नहीं सूखता है और प्यास का एहसास नहीं होता है। यही वजह है कि ठंड के मौसम में डिहाइड्रेशन का ज्यादा रिस्क होता है।8 हेल्थ रिस्क, बरतें 7 सावधानियां, फेफड़ों को प्रोटेक्ट करने वाले एंटीऑक्सिडेंट रिच फूडशरीर देता ये 8 संकेत, एक भी लक्षण दिखे तो न करें इग्नोर, तुरंत लें डॉक्टर की सलाहAHA ने जारी की, इसके 12 पॉइंट याद कर लें, DASH डाइट से जिएं हाई बीपी फ्री लाइफडॉक्टर ने बताया- बढ़ने के 8 बड़े कारण, बीमारी के 5 संकेत, बचाव के 9 प्रिवेंटिव मेजर्सनर्मदापुरम में सुबह 9 बजे के बाद खुलेंगे स्कूलबरेली में घना कोहरा छायाउत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में पाला गिरातीन दिन बढे़गा तापमान, फिर ठंड बढ़ेगी
High BP In Winter Cold Weather BP Tips High Blood Pressure High Blood Pressure Signs
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ಮೂತ್ರಪಿಂಡದ ತೊಂದರೆ ತಪ್ಪಿಸಲು ವಾರಕ್ಕೊಮ್ಮೆಯಾದರೂ ಈ ತರಕಾರಿಯನ್ನು ಸೇವಿಸಿ!High Uric Acid Control: ಈ ತರಕಾರಿಯನ್ನು ಕಚ್ಚಿ ತಿಂದರೆ ಸಾಕು ಎರಡೇ ವಾರದಲ್ಲಿ ಕಿಡ್ನಿ ಸ್ಟೋನ್ ಕರಗಿ ನೋವಿಲ್ಲದೇ ಹೊರಬರುವುದು.
Read more »
Khagen Murmu: উচ্চ রক্তচাপে গুরুতর অসুস্থ BJP সাংসদ খগেন মুর্মু! হাসপাতালে এখন কেমন আছেন?Malda Uttar BJP MP Khagen Murmu is hospitalised with severe problem and high pressure
Read more »
Bengal Weather: নাছোড়বান্দা বর্ষার বিদায় কবে! ঘূর্ণাবর্তের আশঙ্কা কি ফের বৃষ্টি বাড়বে দক্ষিণবঙ্গে? আবহাওয়ার বড় আপডেট...west bengal weather update monsoon season ends winter heavy rainfall north bengal south bengal kolkata districts
Read more »
Bengal Weather Update: বাংলা জুড়ে শীতের আমেজ, বইছে পশ্চিমি হাওয়া! জেলায় কড়া ঠান্ডা, কলকাতায় কত ডিগ্রি? শীত কি ক্রমশ বাড়বে?winter in Bengal low temperature in districts how much drop of temperature in kolkata will cold increasing Bengal Winter Updates Bengal Weather
Read more »
फिजिकल हेल्थ- क्या आप छोटी-छोटी बातें भूल रहे हैं: तुरंत चेक कराएं विटामिन B12, लें सप्लीमेंट, डॉक्टर से जा...Vitamin B12 Deficiency Symptoms Explained; Follow B12 Supplement, Foods list, B12 Deficiency Reason And How To Treat Details On Dainik Bhaskar.
Read more »
जरूरत की खबर- क्या डॉक्टर ने कहा, आप प्री-डायबिटिक हैं: 20 दिन में शुगर होगी रिवर्स, अगर फॉलो करेंगे ये 20 ...PreDiabetes Symptoms Kya Hai Explained; What is it? Fasting Blood Sugar (FBS) Test, Causes Treatment.
Read more »
