फाइनल आज IND vs NZ: भारत जीता तो टाइटल डिफेंड करने वाली पहली टीम बनेगी, टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड से कभी नह...

IND Vs NZ T20 World Cup Final News

फाइनल आज IND vs NZ: भारत जीता तो टाइटल डिफेंड करने वाली पहली टीम बनेगी, टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड से कभी नह...
India Vs New ZealandT20 WC 2026Narendra Modi Stadium
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 3 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 21%
  • Publisher: 51%

India vs New Zealand T20 World Cup Final Match Live Score Update; Follow T20 WC 2026, IND vs NZ Playing 11, Narendra Modi Stadium Pitch Report, Weather Latest News On Bhaskar English.

भारत जीता तो टाइटल डिफेंड करने वाली पहली टीम बनेगी, टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड से कभी नहीं जीतीटी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल आज डिफेंडिंग चैंपियन भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। जबकि टॉस 6:30 बजे होगा। दोनों टीमें पहली बार फाइनल में भिड़ेंगी। दो बार की चैंपियन टीम इंडिया चौथी बार फाइनल में है। दूसरी तरफ न्यूजीलैंड का दूसरा फाइनल होगा। टीम को अभी तक अपनी पहली ट्रॉफी का इंतजार है। 2021 में उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खिताबी मुकाबले में हार मिली थी।टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत का पलड़ा न्यूजीलैंड पर भारी रहा है, लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप में तस्वीर बिल्कुल अलग है। टूर्नामेंट के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक तीन मुकाबले हुए हैं और तीनों में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की है। ये मैच 2007, 2016 और 2021 में खेले गए थे।टी-20 इंटरनेशनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 30 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 16 मैच भारत ने जीते हैं, जबकि 11 में न्यूजीलैंड को जीत मिली है। वहीं, 3 मैच टाई रहे हैं। इन टाई मुकाबलों में से 2 भारत ने सुपर ओवर में अपने नाम किए, जबकि एक मैच का बारिश के कारण सुपर ओवर नहीं हो सका। घरेलू मैदान पर भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 16 में से 11 मुकाबले जीते हैं। टी-20 वर्ल्ड कप से पहले जनवरी में न्यूजीलैंड की टीम भारत दौरे पर आई थी, जहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई। इस सीरीज में भारत ने 4-1 से जीत दर्ज की थी। पांच मैचों की इस सीरीज में 6 बार 200 से ज्यादा का स्कोर बना था। वहीं, आखिरी मुकाबले में भारत ने 271 रन का स्कोर बना दिया था।भारत अगर ट्रॉफी जीतता है तो तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनने वाला पहली टीम बनेगा।होस्ट कंट्री रिकॉर्ड-इस वर्ल्ड कप में ईशान किशन भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर हैं। उन्होंने 8 मैचों में 263 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 77 रहा है। ईशान ने इस दौरान दो अर्धशतक लगाए हैं। दूसरे नंबर पर कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं। उन्होंने इतने ही मैचों में 242 रन बनाए हैं। वहीं गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने 8 मैचों में 13 विकेट लिए हैं।इस वर्ल्ड कप में फिन एलन न्यूजीलैंड के लिए बल्लेबाजी में सबसे शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में रहे हैं। उन्होंने 8 मैचों में 289 रन बनाए हैं और टीम के टॉप स्कोरर हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 100 रहा है। उन्होंने यह शतक सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगाया था। रचिन रवींद्र टॉप बॉलर हैं। उन्होंने 8 मैचों में 11 विकेट लिए हैं।फाइनल मैच बैटिंग फ्रेंडली पिच पर होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फ्रेश पिच का ही इस्तेमाल होगा, जहां टूर्नामेंट के शुरुआत में एक मैच खेला गया था। काली और लाल मिट्टी को मिक्स कर पिच बनाई गई है। यहां गेंद बहुत कम स्पिन होगी, लेकिन पेस और बाउंस जरूर मिलेगा। हालांकि, इससे बैटर्स को ही फायदा होना है। यहां 14 टी-20 इंटरनेशनल मैच में 8 बार पहले बैटिंग करने वाली टीमों और 5 बार चेज करने वाली टीमों को जीत मिली। जबकि 1 मैच टाई रहा। 234 रन इस मैदान का सबसे बड़ा स्कोर है, जो भारत ने 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ही बनाया था। मौजूदा वर्ल्ड कप में यहां 6 मैच खेले गए। 3 मैच पहले बैटिंग करने वाली टीमों ने और 2 मैच चेज करने वाली टीमों ने जीते। जबकि साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेला गया एक मैच टाई रहा। इस मुकाबले को साउथ अफ्रीका ने डबल सुपर ओवर में जीता। इस वर्ल्ड कप में अहमदाबाद के मैदान पर भारत ने 2 मैच खेले हैं। ग्रुप स्टेज में नीदरलैंड के खिलाफ जीत दर्ज की जबकि सुपर-8 स्टेज में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार मिली थी। दूसरी ओर न्यूजीलैंड यहां दूसरा मैच ही खेलेगा, इन्हें भी साउथ अफ्रीका से ही हार मिली। भारत ने अहमदाबाद में 10 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिनमें 7 जीते और 3 गंवाए। वहीं, न्यूजीलैंड ने यहां 2 टी-20 खेले हैं और दोनों ही गंवाए। भारत और न्यूजीलैंड इस मैदान पर एक बार 2023 में भिड़ चुके हैं और इसमें भारत को 168 रन से जीत मिली थी।रविवार को अहमदाबाद में काफी गर्मी रहेगी। हालांकि बारिश की संभावना बिल्कुल नहीं है। दिन का अधिकतम तापमान करीब 41 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जबकि रात में तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।फाइनल वाले दिन अहमदाबाद में बारिश की कोई संभावना नहीं है, फिर भी ICC ने एक रिजर्व डे रखा है। अगर किसी कारण 8 मार्च को मैच पूरा नहीं हो पाता है, तो 9 मार्च को रिजर्व डे पर मुकाबला खेला जाएगा। अगर फाइनल रिजर्व डे पर भी नहीं हो सका, तो नियमों के मुताबिक दोनों टीमों को विजेता घोषित किया जाएगा।संजू सैमसन , अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।फिन एलन, टिम साइफर्ट , रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर , कोल मैकॉन्ची, मैट हेनरी, जिमी नीशाम और लॉकी फर्ग्यूसन।ICC ने फाइनल मुकाबले के लिए ऑफिशियल्स बता दिए हैं। इंग्लैंड के रिचर्ड इलिंगवर्थ और एलेक्स व्हार्फ ऑन फील्ड अंपायर होंगे। दोनों पहले सेमीफाइनल में भी अंपायर थे। इलिंगवर्थ 2024 के टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में भी क्रिस गैफनी के साथ अंपायरिंग कर रहे थे। वे पिछले वनडे वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भी अंपायर थे। साउथ अफ्रीका के अल्लाहुद्दीन पालेकर थर्ड अंपायर रहेंगे। वहीं एड्रियन होलस्टोक चौथे अंपायर की भूमिका निभाएंगे। ऑस्ट्रेलिया के एंडी पाइक्रॉफ्ट मैच रेफरी रहेंगे। वे एशिया कप फाइनल में भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान भी रेफरी थे।इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स पर होगी। इसे जियोहॉटस्टार ऐप पर भी देखा जा सकता है। आप दैनिक भास्कर एप पर मैच का लाइव कवरेज भी फॉलो कर सकते हैं।क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…ग्रैंडमास्टर के शोषण का सच बोलने पर फेडरेशन ने किया था जलील, अब दोनों खेलों पर किताबें लिख रहींदूसरी बार टॉप-2 में एंट्री; फाइनल में चीनी ताइपे के लिन चुन-यी से भिड़ंतICC ने 8 खिलाड़ियों के साथ शॉर्टलिस्ट किया; न्यूजीलैंड के 2 प्लेयर्स शामिलपिथौरागढ़ में चीड़ के जंगल में लगी भीषण आगसीकर में 37 डिग्री पार पहुंचा दिन का तापमानपंजाब-चंडीगढ़ में गर्मी बढ़ी, तापमान सामान्य से 7.

5°C ज्यादायूपी में भीषण गर्मी पड़ने वाली है

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

India Vs New Zealand T20 WC 2026 Narendra Modi Stadium ICC Men's T20 World Cup 2026 IND Vs NZ T20 World Cup 2026 Final

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

IND vs NZ Weather Report: मैच के दिन बारिश की कितनी संभावना, क्या फाइनल के लिए है रिजर्व डे? जानें पूर्वानुमानIND vs NZ Weather Report: मैच के दिन बारिश की कितनी संभावना, क्या फाइनल के लिए है रिजर्व डे? जानें पूर्वानुमानटी20 विश्व कप 2026 का संस्करण अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है। दो फाइनलिस्ट टीमें तय हो गई हैं और रविवार को यह पता चल जाएगा कि इस टूर्नामेंट का विजेता कौन
Read more »

संजू, ईशान या दुबे नहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ आग उगलता है इस खिलाड़ी का बल्ला, अभी भी टीम में है शामिलसंजू, ईशान या दुबे नहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ आग उगलता है इस खिलाड़ी का बल्ला, अभी भी टीम में है शामिलIND VS NZ: क्या आपको मालूम है कि टी-20 फॉर्मेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड किस भारतीय बल्लेबाज का नाम है?
Read more »

IND vs NZ: इन 3 भारतीय खिलाड़ियों ने गेंद से न्यूजीलैंड के खिलाफ मचाई तबाही, चटकाए सबसे ज्यादा विकेट, जानें नामIND vs NZ: इन 3 भारतीय खिलाड़ियों ने गेंद से न्यूजीलैंड के खिलाफ मचाई तबाही, चटकाए सबसे ज्यादा विकेट, जानें नामIND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल खेला जाने वाला है. उससे पहले एक अहम आंकड़ा जानिए.. क्रिकेट | खेल समाचार | टी -20 वर्ल्ड कप
Read more »

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में भारत का है बुरा हाल, टीम इंडिया के लिए डराने वाला है हेड टू हेड रिकॉर्डIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में भारत का है बुरा हाल, टीम इंडिया के लिए डराने वाला है हेड टू हेड रिकॉर्डIND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच खेला जाएगा. टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया का हेड टू हेड बेहद ही खराब रहा है.क्रिकेट | खेल समाचार | टी -20 वर्ल्ड कप
Read more »

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के किन पांच खिलाड़ियों से रहना होगा सावधान? भारत के ये खिलाड़ी चले तो फिर कप होगा अपनाIND vs NZ: न्यूजीलैंड के किन पांच खिलाड़ियों से रहना होगा सावधान? भारत के ये खिलाड़ी चले तो फिर कप होगा अपनाटी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। एक ओर गत विजेता भारत तीसरी बार खिताब जीतने के लक्ष्य के
Read more »

IND vs NZ Final: दिल्ली के सैकड़ों रेस्टोरेंट-बार में खास ऑफर, छक्के-शतक पर छूटIND vs NZ Final: दिल्ली के सैकड़ों रेस्टोरेंट-बार में खास ऑफर, छक्के-शतक पर छूटदिल्ली में भारत-न्यूजीलैंड 2026 T20 विश्व कप फाइनल को लेकर जबरदस्त उत्साह है। शहर भर के रेस्टोरेंट, बार और मल्टीप्लेक्स बड़ी स्क्रीन लगा रहे हैं।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:53:58